ताजा खबर
बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेशबरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश

एक नई सोच, एक नई धारा

ऐतिहासिक गिरावट: पहली बार 93 के पार पहुंचा डॉलर, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर; बढ़ सकती है महंगाई

​मुंबई/जमशेदपुर। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए शुक्रवार का दिन करेंसी मार्केट से झटके वाली खबर लेकर आया। घरेलू शेयर बाजारों (सेंसेक्स और निफ्टी) में तेजी के बावजूद, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर गिर गया है। इतिहास में पहली बार रुपया 93 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।

1002531856

​बाजार का ताजा आंकड़ा

​इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, रुपया डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला और देखते ही देखते 93.08 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को यह 92.89 पर बंद हुआ था। गुरुवार को गुड़ी पड़वा के कारण बाजार बंद थे, लेकिन शुक्रवार को खुलते ही गिरावट का नया रिकॉर्ड बन गया।

​क्यों टूट रहा है रुपया?

​विशेषज्ञों और ट्रेजरी हेड अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, इस गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण हैं:

  1. ​विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने मार्च महीने में अब तक स्थानीय शेयरों से 8 अरब डॉलर से ज्यादा की निकासी की है, जो जनवरी 2025 के बाद सबसे बड़ी बिकवाली है।
  2. ​कच्चे तेल में उछाल: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और सप्लाई चेन की चिंताओं ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव बनाया है।
  3. ​डॉलर इंडेक्स की मजबूती: छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला इंडेक्स 0.17 प्रतिशत बढ़कर 100.25 पर पहुंच गया है।

​आपकी जेब पर क्या होगा असर?

​रुपये की इस गिरावट का सीधा मतलब है कि भारत के लिए आयात (Import) महंगा हो जाएगा, जिससे ‘इंपोर्टेड महंगाई’ बढ़ेगी:

  • ​पेट्रोल-डीजल: कच्चा तेल महंगा होने से घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं।
  • ​विदेशी पढ़ाई और यात्रा: विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों का खर्च बढ़ेगा और फॉरेन ट्रिप महंगी हो जाएगी।
  • ​इलेक्ट्रॉनिक सामान: मोबाइल, लैपटॉप और अन्य विदेशी कलपुर्जे महंगे होने की संभावना है।

​RBI पर टिकी नजरें

​बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में केवल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ही डॉलर बेचकर रुपये को और अधिक गिरने से बचा सकता है। हालांकि, ऊर्जा की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी भारत की आर्थिक वृद्धि (GDP) को प्रभावित कर सकती है और महंगाई दर को बढ़ा सकती है।

​ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!