ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

शेयर बाजार में ‘ब्लैक थर्सडे’: 5 मिनट में स्वाहा हुए 8 लाख करोड़, ईरान-अमेरिका तनाव से दलाल स्ट्रीट पर भूचाल

​जमशेदपुर/मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा। सुबह बाजार खुलते ही दलाल स्ट्रीट पर ऐसी सुनामी आई कि महज 5 मिनट के भीतर निवेशकों की गाढ़ी कमाई के 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए। वैश्विक स्तर पर गहराते भू-राजनीतिक तनाव ने घरेलू बाजार की कमर तोड़ दी है।

1002527966

​कच्चे तेल की ‘आग’ में झुलसा बाजार

​बाजार में इस कोहराम की मुख्य वजह ईरान और अमेरिका के बीच अचानक बढ़ा तनाव है। इस खींचतान के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड $112 प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को पार कर गया है। तेल की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक निवेशकों में दहशत पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर भारतीय सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला।

​सेंसेक्स 1800 अंक टूटा, निफ्टी में भी हाहाकार

​गिरावट के आंकड़े बाजार की बदहाली की पूरी कहानी बयां कर रहे हैं:

  • ​BSE Sensex: करीब 1800 अंकों (2.35%) की भारी गिरावट के साथ 74,869 के स्तर पर आ गिरा।
  • ​Nifty 50: 532 अंक (2.23%) टूटकर 23,238 के स्तर पर संघर्ष कर रहा है।

​कल तक बाजार में जो रौनक दिख रही थी, आज उस पर पूरी तरह पानी फिर गया है। बुधवार को सेंसेक्स 633 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ था, लेकिन आज की गिरावट ने पिछले सारे लाभ को धो डाला है।

​बैंकिंग और इंफ्रा सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

​आज बाजार में हर तरफ लाल निशान का बोलबाला है। सेंसेक्स के सभी 30 दिग्गज शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मार बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर पड़ी है:

  • ​HDFC Bank, Axis Bank और Larsen & Toubro (L&T) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं।
  • ​बाजार में ट्रेड हो रहे 2006 शेयरों में से 1390 शेयर भारी गिरावट का शिकार हुए हैं।
  • ​जहाँ केवल 469 शेयर ही हरे निशान में टिक पाए, वहीं 40 शेयर अपने एक साल के निचले स्तर (52-week low) पर पहुंच गए हैं।
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!