ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

आदित्यपुर: दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, पुरानी रंजिश में बाल-बाल बचा कर्मचारी

​आदित्यपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। चुना भट्टी स्थित ‘संजय इलेक्ट्रॉनिक्स’ नामक दुकान पर हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

1002510787

​दोपहर 1:30 बजे का तांडव

​चश्मदीदों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइकों पर सवार चार युवक दुकान के पास पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

​टेबल के पीछे छिपकर बचाई जान

​घटना के वक्त दुकान में मौजूद कर्मचारी रवि कुमार अपराधियों का मुख्य निशाना था। रवि ने बताया:

​”मैं दुकान में काम कर रहा था, तभी चार युवक आए और सीधा मुझ पर गोली चला दी। मैंने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत काउंटर टेबल के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।”

​पुरानी रंजिश की आशंका

​प्रारंभिक जांच और रवि कुमार के बयान के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। कुछ दिन पहले हरिओम नगर में एक पार्टी के दौरान रवि की ऋषि, सानू, अमन और साहिल सोनकर नामक युवकों के साथ झड़प हुई थी। शक जताया जा रहा है कि उसी विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

​पुलिस की कार्रवाई

​सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां से गोली के खोखे बरामद किए हैं।

  • ​CCTV खंगाल रही पुलिस: अपराधियों की पहचान के लिए दुकान और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले जा रहे हैं।
  • ​छापेमारी जारी: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

​तीसरी धारा न्यूज के लिए आदित्यपुर से विशेष रिपोर्ट।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!