ताजा खबर
बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेशबरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, जमशेदपुर में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का भव्य समापन

​जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ‘सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड’ और ‘झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।

1002500078

​मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

​कार्यक्रम के समापन समारोह में ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था (युवा शक्ति) के अध्यक्ष बिकास कुमार डे एवं संस्थापक पीयूष ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

​“आत्मरक्षा आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता”

​समारोह को संबोधित करते हुए ‘सेवा ही लक्ष्य’ के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने कहा, “आज के समय में महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) सीखना और उसके प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। यह न केवल उन्हें सुरक्षित बनाता है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास भी पैदा करता है ताकि वे समाज में बिना किसी डर के आगे बढ़ सकें।”

​संस्था के अध्यक्ष बिकास कुमार डे ने भी प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप हर बस्ती और हर स्कूल में आयोजित होने चाहिए ताकि हमारी बेटियां खुद अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हों।

​बेटियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

​समापन के अवसर पर ट्रेनिंग कैंप में शामिल युवतियों ने मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि कैंप के दौरान छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से बचने और हमलावर को धूल चटाने के खास पैंतरे सिखाए गए हैं।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!