ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड विधानसभा: रामनवमी पर डीजे बैन को लेकर भारी हंगामा, ‘सनातनी’ स्वाभिमान पर भिड़े पक्ष-विपक्ष

​रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब रामनवमी के जुलूसों में डीजे बजाने पर लगी रोक का मुद्दा उठा। विपक्षी दल भाजपा ने इस फैसले को हिंदुओं की आस्था पर प्रहार बताते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते कार्यवाही बाधित हुई।

1002498986

​विपक्ष का तीखा हमला: “हिंदुओं को टारगेट करना बंद करे सरकार”

​सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि रामनवमी जैसे महापर्व पर डीजे और संगीत पर पाबंदी लगाना सीधे तौर पर एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करना है।

​जायसवाल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा:

​”धार्मिक आयोजनों पर इस तरह की पाबंदी स्वीकार्य नहीं है। सरकार हिंदुओं को टारगेट करना बंद करे। यदि सनातनी समाज सड़कों पर उतरा, तो सरकार को संभालना मुश्किल हो जाएगा।”

​सत्ता पक्ष का पलटवार: “विकास के मुद्दों से ध्यान भटका रहा विपक्ष”

​भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने इसे कानून-व्यवस्था का मामला बताया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश आर्थिक चुनौतियों और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है, तब विपक्ष केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहा है।

​उन्होंने सदन में स्पष्ट किया कि प्रशासन के निर्णय सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं और विपक्ष का काम केवल धार्मिक भावनाओं को भड़काना रह गया है।

​हंगामे की भेंट चढ़ी कार्यवाही

​सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि भाजपा विधायक वेल (आसन के सामने) तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। शोर-शराबे और बढ़ते तनाव को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!