ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

बहरागोड़ा में बड़ी बैंक डकैती: केनरा बैंक से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, ग्राहकों को बंधक बना बाहर से जड़ा ताला

​बहरागोड़ा: झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साकरा स्थित केनरा बैंक में मंगलवार को अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। दोपहर लगभग 1:45 बजे आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों ने न केवल नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर उनसे मोबाइल और गहने भी छीन लिए।

1002494574

​फिल्मी अंदाज में दी वारदात को अंजाम

​जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:40 बजे 5 से 6 लुटेरे बैंक पहुंचे। उनके पास देसी कट्टा और कटारी जैसे घातक हथियार थे।

  • ​बंधक बनाया: बैंक के अंदर घुसते ही लुटेरों ने स्टाफ और वहां मौजूद 6-7 ग्राहकों को गनपॉइंट पर ले लिया और सबके मोबाइल फोन छीन लिए।
  • ​लूटपाट: लुटेरों ने कैश काउंटर से लगभग 7 लाख और तिजोरी से 8 लाख रुपये निकाल लिए।
  • ​गहनों की लूट: लुटेरों ने सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा के गले की सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली। जब उन्होंने गोल्ड लॉकर के बारे में पूछा, तो प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण बैंक होने के कारण यहाँ लॉकर की सुविधा नहीं है।

​मैनेजर की सूझबूझ: बच गई सीसीटीवी की हार्ड डिस्क

​लूट के दौरान एक अपराधी ने शाखा प्रबंधक नानाजी राव के सिर पर बंदूक सटाकर सीसीटीवी की हार्ड डिस्क मांगी। प्रबंधक ने चालाकी दिखाते हुए इंटरनेट राउटर (इंटरनेट बॉक्स) की ओर इशारा कर दिया। लुटेरे झांसे में आ गए और इंटरनेट बॉक्स का तार काटकर उसे ही हार्ड डिस्क समझकर साथ ले गए। इस चतुराई की वजह से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित बच गया है, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग है।

1002494575

​बाहर से ताला लगाकर फरार हुए अपराधी

​वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सभी बंधकों को अंदर ही छोड़ दिया और बाहर से मेन गेट पर ताला जड़कर साकरा चौक (चित्रेश्वर रोड) होते हुए बाइक से फरार हो गए। अपराधियों ने जाते समय लूटे हुए मोबाइल फोन साकरा चौक के पास खेतों में फेंक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी आपस में बांग्ला में बात कर रहे थे, जिससे उनके बंगाल की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है।

​पुलिस की कार्रवाई: कटर से काटा गया ताला

​सूचना मिलने पर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से गेट का ताला काटकर अंदर फंसे कर्मियों और ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की गंभीरता को देखते हुए घाटशिला डीएसपी अजीत कुमार कुजूर ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

​“हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। अपराधियों के भागने के रूट पर नाकेबंदी कर दी गई है। जल्द ही गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

— अजीत कुमार कुजूर, डीएसपी, घाटशिला

​सुरक्षा पर बड़ा सवाल

​ग्रामीण क्षेत्र के इस बैंक में प्रतिदिन 60 से 100 ग्राहक आते हैं, इसके बावजूद यहाँ सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहरागोड़ा में दिनदहाड़े इस तरह की लूट की यह पहली घटना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!