ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

टाटा स्टील जमशेदपुर का मेन गेट जाम: मजदूर की मौत पर बरपा हंगामा, 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग

​जमशेदपुर: टाटा स्टील जमशेदपुर के मेन गेट पर सोमवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जेएलकेएम (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं और परिजनों ने कंपनी के मुख्य द्वार को करीब दो घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट नारा था— “मजदूर का शोषण बंद हो।”

1002491363

​कार्य के दौरान हादसे में हुई मौत

​मिली जानकारी के अनुसार, सिल्ली मारदू के निवासी रोबिन महतो, जो पिछले 20 वर्षों से टाटा स्टील में कार्यरत थे, उनकी कार्य के दौरान एक दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही साथी मजदूरों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

​परिजनों के लिए बड़ी मांगें

​मौके पर मौजूद देवेन्द्र नाथ महतो ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष मृतक के परिवार के लिए कड़े तेवर दिखाते हुए निम्नलिखित मांगें रखीं:

  • ​मुआवजा: मृतक के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
  • ​स्थाई नौकरी: मृतक के तीनों बेटों को कंपनी में स्थाई नियोजन (Permanent Job) मिले।
  • ​आजीवन पेंशन: रोबिन महतो की पत्नी, अनीता महतो को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आजीवन पेंशन की सुविधा दी जाए।

​मौके पर डटे रहे जेएलकेएम नेता

​इस विरोध प्रदर्शन में देवेन्द्र नाथ महतो के साथ जेएलकेएम के राम प्रसाद महतो, मीनाक्षी देवी, भानुमति देवी, सुलोचना महतो, भानुप्रिया महतो, अभिषेक वर्मा, गणेश कुम्हार और तपन महतो सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। प्रदर्शन के कारण कंपनी के मुख्य द्वार पर आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।

​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता की प्रक्रिया जारी थी।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!