ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: विश्व हिंदू परिषद के नाम पर गुमराह करने की कोशिश, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने जारी किया कड़ा बयान

​जमशेदपुर, 9 मार्च: रामनवमी और हिंदू नववर्ष की तैयारियों के बीच जमशेदपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नाम पर भ्रम फैलाने का मामला सामने आया है। विहिप जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि कुछ लोग संगठन के नाम का गलत इस्तेमाल कर हिंदू समाज और अखाड़ा समितियों को गुमराह कर रहे हैं।

1002491319

​1 मार्च की बैठक का निर्णय ही अंतिम

​अजय गुप्ता ने जानकारी दी कि 1 मार्च को तुलसी भवन में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी समिति और विश्व हिंदू परिषद की एक संयुक्त बैठक हुई थी। इस बैठक में शहर की सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि:

  • ​18 मार्च: भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी।
  • ​27 मार्च: रामनवमी की विशेष पूजा संपन्न होगी।
  • ​28 मार्च: शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

​भ्रामक बैठकों से सावधान रहने की अपील

​जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में शहर में कुछ लोग विहिप का नाम लेकर अलग से केंद्रीय रामनवमी समिति की बैठकें आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “विहिप ऐसी किसी भी बैठक को मान्यता नहीं देती और न ही इनमें हमारा कोई समर्थन है। यह हिंदू समाज को भ्रम में डालने की एक साजिश है।”

​संगठन की आधिकारिक प्रक्रिया

​प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि विहिप जमशेदपुर महानगर से संबंधित कोई भी आधिकारिक निर्णय केवल निम्नलिखित पदाधिकारियों द्वारा ही लिया जाता है:

  1. ​अजय गुप्ता (जिलाध्यक्ष)
  2. ​चंद्रिका भगत (जिला मंत्री)
  3. ​विहिप की अधिकृत जिला समिति

​उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सदस्य का निजी निर्णय संगठन का निर्णय नहीं माना जाएगा और यह अनुशासन के विरुद्ध है। अजय गुप्ता ने जमशेदपुर वासियों और हिंदू समाज से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!