एक नई सोच, एक नई धारा

रांची: नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, SSP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

1002477773

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना हाजत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ हत्या के एक आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी (SSP) राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

1002477773

क्या है पूरा मामला?

​मृतक आरोपी की पहचान जगाई मुंडा के रूप में हुई है। उस पर अपनी एक महिला मित्र से रंजिश के चलते उसके 12 वर्षीय नाबालिग बेटे का अपहरण करने का आरोप था। आरोपी ने बच्चे की हत्या कर उसके शव को रामगढ़ में दफना दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 4 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था और नामकुम थाना की हाजत में रखा था, जहाँ उसने सुसाइड कर लिया।

लापरवाही पर एसएसपी का ‘हंटर’

​थाना हाजत में बंदी की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है:

  1. प्रभुवन कुमार (एएसआई)
  2. सुधीर शर्मा (हवलदार)
  3. गयानंद (हवलदार)
  4. मुकेश ठाकुर (आरक्षी)
  5. राहुल प्रताप सिंह (आरक्षी)

थाना प्रभारी पर भी गिरेगी गाज

​निलंबन के अलावा, एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार के खिलाफ भी निलंबन की अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रांची डीसी (DC) से अनुरोध किया गया है। साथ ही थाने के ड्राइवर पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।