ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

पलामू: होली की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान और वर्तमान SAP जवान मनोज पांडेय का निधन

1002414233

​मेदिनीनगर (पलामू): रंगों के त्योहार होली से ठीक पहले झारखंड पुलिस महकमे और पलामू जिले के बड़कागांव में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड विधानसभा में सैप (SAP) जवान के रूप में तैनात मनोज कुमार पांडेय की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे देश और राज्य की सेवा में समर्पित थे।

1002414233

​कीर्तन कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार पांडेय अपने पैतृक गांव बड़कागांव में आयोजित होली मिलन सह अखंड कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार देर रात कार्यक्रम संपन्न कर जब वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से डाल्टनगंज लौट रहे थे, तभी पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर पोखराहा मेडिकल चौक के समीप यह हादसा हो गया।

​नए ब्रेकर ने बिगाड़ा संतुलन!

​स्थानीय लोगों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सड़क पर हाल ही में बने एक स्पीड ब्रेकर के कारण उनकी तेज रफ्तार बुलेट का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के बाद वे सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मंगलवार सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने उन्हें सड़क किनारे बेसुध देखा, तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

​अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन जारी है।

​परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

​मनोज कुमार पांडेय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार (दो बेटे और दो बेटियां) छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले साल ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह धूमधाम से संपन्न किया था। होली के त्यौहार पर घर लौटने की खुशियां अब आंसुओं में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

​साथी जवानों ने दी श्रद्धांजलि

​अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। उनके साथी जवानों ने मनोज जी को एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्ति बताया। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता और सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

​तीसरी धारा न्यूज की अपील: सड़क पर बने नए ब्रेकरों और मोड़ों पर सावधानी बरतें। हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ताकि आपके घर की खुशियां सुरक्षित रहें।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!