ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

बोड़ाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था गंदा खेल; 7 गिरफ्तार, 2 फरार

1002467976

​बोड़ाम/जमशेदपुर (सुब्रतो सिंह): पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। हैरानी की बात यह है कि यह अनैतिक देह व्यापार एक आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना समेत दो आरोपी भागने में सफल रहे।

1002467976

​गुप्त सूचना पर दोपहर में हुई छापेमारी

​बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को मिर्जाडीह स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दोपहर सवा तीन बजे अचानक फैक्ट्री परिसर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे के भीतर से महिला-पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण (3 राज्यों से जुड़े तार)

​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों में झारखंड के पड़ोसी राज्यों के लोग भी शामिल हैं, जो इस रैकेट के अंतरराज्यीय नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं:

  1. ​शांतनु कुमार – सासाराम, बिहार
  2. ​अभिषेक दास – मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल
  3. ​सरहुल विश्वास – कल्याणी, पश्चिम बंगाल
  4. ​अनुसुइया दास – नंदापा, ओडिशा
  5. ​रिंकू दास – बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल
  6. ​आयनु लका – सोनाखली, पश्चिम बंगाल
  7. ​रेखा शेख – न्यू गुड़िया, पश्चिम बंगाल

​मास्टरमाइंड और मकान मालिक फरार

​इस मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपियों में मानगो मुंशी मोहल्ला (इमामबाड़ा के पास) का रहने वाला परवेज आलम उर्फ मुन्ना मोटू और फैक्ट्री का मकान मालिक फिलहाल फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

​थाना प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज

​घटना के संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के बयान पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था और इसमें स्थानीय स्तर पर और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

​तीसरी धारा न्यूज की रिपोर्ट – सुब्रतो सिंह

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!