ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव हुआ पारित तो क्या बोले राहुल गांधी?

n6156802921717846075376ea54f07224723222796339c60d86d5c8ec6ea9b0ba769ed6e9b5bf9fbc94e1b7

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को हुईं. इस दौरान राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए.

IMG 20240309 WA00281 1

हालांकि, इस प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने कहा कि वो विचार करेंगे.

वहीं, सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हमारी कार्यसमिति का अनुरोध था. वह निडर और साहसी नेता हैं. वो आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं. प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दों की जानकारी रखते हैं. ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था.

देश की जनता की आवाज बने राहुल गांधी- नाना पटोले

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने. जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी.

IMG 20240309 WA00271 1

अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू- के.सी. वेणुगोपाल

इसके साथ ही कांग्रेस की कांग्रेस कार्य समिति बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है. यह सीडब्ल्यूसी की भावना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया है. राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.

देश की भावना आज विपक्ष के साथ- दीपेंद्र हुड्डा

इस बीच हरियाणा से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश का जो जनादेश आया है उसमें बीजेपी को संख्या बल भले मिला हो, लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है. देश की भावना आज विपक्ष के साथ है. इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं. हम सबने आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लें.

IMG 20240309 WA00261 1
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!