ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

बॉल्डवीन स्कूल के 14 शिक्षकों को मिला ग्रेच्युटी की 23 लाख 81 हजार 817 रुपये

n603953772171428862408973bb0018192e33c22741a86a581d78999b5c923f60483df804d444656856e9e1
n603953772171428862408973bb0018192e33c22741a86a581d78999b5c923f60483df804d444656856e9e1

स्कूल प्रबंधन ने 23 शिक्षकों को नौकरी से निकाला था, श्रमायुक्त ने सौंपा चेक जमशेदपुर . जमशेदपुर के कदमा स्थित वाल्डवीन फार्म एरिया उच्च विद्यालय के 14 शिक्षकों को शनिवार को ग्रेच्युटी (उपदान) की 23 लाख 81 हजार 817 रुपये मिली.उप श्रमायुक्त राकेश कुमार ने सभी शिक्षकों को ग्रेच्युटी (उपदान) की राशि का चेक सौंपा. कोरोना संक्रमण के दौर और उसके पूर्व स्कूल प्रबंधन ने 23 शिक्षकों को कार्य से बैठा दिया था.

IMG 20240309 WA0028

कर्मचारियों के समर्थन में यूथ इंटक के प्रदेश संयुक्त सचिव राज किशोर प्रसाद मामले को तत्कालीन उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद के समक्ष ले गये. मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने स्कूल प्रबंधन को सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया. उप श्रमायुक्त के फैसले के खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने लेबर कमिश्नर कार्यालय रांची में फैसले के खिलाफ अपील की. उप श्रमायुक्त के आदेश को लेबर कमिश्नर ने रखा बहाल लेबर कमिश्नर रांची ने सुनवाई के उपरांत जमशेदपुर के उप श्रमायुक्त के आदेश को बहाल रहते हुए स्कूल प्रबंधन को ग्रेच्युटी (उपदान) की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया. शनिवार को स्कूल के 14 शिक्षकों को उप श्रमायुक्त राकेश कुमार ने चेक के माध्यम से राशि सौंप दी. स्कूल के नौ शिक्षकों का मामला झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन है. इंटक नेता राजकिशोर प्रसाद ने ग्रेच्युटी की राशि मिलने पर कर्मचारियों की जीत बतायी है. उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय से भी सभी शिक्षकों के पक्ष में जल्द निर्णय आयेगा. इन 14 शिक्षकों को मिली ग्रेच्युटी : रीना कुमारी सिंकु, सुजाता चौधरी, रतन राहा, कुमकुम सेन गुप्ता, भूपेश कुमार शर्मा, विभा सिन्हा, रूमा डे, एमडी लेजारस, प्रमिला तिर्की, पापीया सेन, सुनीता चौधरी, सेंड्रा जोसेफ, नीलम हेरेंज, जोयता मित्रा इन 9 शिक्षकों का हाइकोर्ट में मामला विचाराधीन : काकुली बनर्जी, विजेता कुमार, सुमित कुमारी नंदा, नीनालाल, सुमन कुमारी झा, सुमित्रा बाजपेई, रंजीता सतपति, पायल भट्टाचार्य, अर्चना कुमारी

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!