ताजा खबर
जमशेदपुर: युवा हिंदू क्रांति द्वारा छठ महापर्व पर अन्न वितरण, विधायक सरयू राय और शिवशंकर सिंह समेत कई गणमान्य रहे मौजूद•देशभर में अमूल दूध हुआ महंगा: 12 नवंबर से 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर•जमशेदपुर: टेल्को रिंग रोड के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 मासूम घायल; महिला चालक फरार•बागबेड़ा में रंगदारी के लिए विक्की साहू पर चापड़ से जानलेवा हमला और घर में तोड़फोड़, कुख्यात अमित यादव पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मामले•जमशेदपुर: कदमा के कपाली रोड स्थित आउट हाउस परिसर से 62 वर्षीय वृद्ध का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों कृत्रिम छठ घाट बनाने की उठी मांग, पंसस सुनील गुप्ता ने विधायक और डीसी को सौंपा मांग-पत्र•टूंडलाडुंगरी: छत्तीसगढ़ी और यादव समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, घर-घर जाकर की गई गौमाता की अर्चना•आदित्यपुर: जुआ खेलने के विवाद में युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या, सातबहनी जुलुमटांड पूजा पंडाल के पास सनसनी•जमशेदपुर: ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में संपन्न हुई अमावस्या पूजा, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु•रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन का ताला, दीपावली से ठीक पहले की गई कार्रवाई पर भड़कीं कांग्रेस नेत्रीजमशेदपुर: युवा हिंदू क्रांति द्वारा छठ महापर्व पर अन्न वितरण, विधायक सरयू राय और शिवशंकर सिंह समेत कई गणमान्य रहे मौजूद•देशभर में अमूल दूध हुआ महंगा: 12 नवंबर से 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर•जमशेदपुर: टेल्को रिंग रोड के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 मासूम घायल; महिला चालक फरार•बागबेड़ा में रंगदारी के लिए विक्की साहू पर चापड़ से जानलेवा हमला और घर में तोड़फोड़, कुख्यात अमित यादव पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मामले•जमशेदपुर: कदमा के कपाली रोड स्थित आउट हाउस परिसर से 62 वर्षीय वृद्ध का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों कृत्रिम छठ घाट बनाने की उठी मांग, पंसस सुनील गुप्ता ने विधायक और डीसी को सौंपा मांग-पत्र•टूंडलाडुंगरी: छत्तीसगढ़ी और यादव समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, घर-घर जाकर की गई गौमाता की अर्चना•आदित्यपुर: जुआ खेलने के विवाद में युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या, सातबहनी जुलुमटांड पूजा पंडाल के पास सनसनी•जमशेदपुर: ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में संपन्न हुई अमावस्या पूजा, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु•रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन का ताला, दीपावली से ठीक पहले की गई कार्रवाई पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री

एक नई सोच, एक नई धारा

टूंडलाडुंगरी: छत्तीसगढ़ी और यादव समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, घर-घर जाकर की गई गौमाता की अर्चना

IMG 20261110 WA0071

तीसरी धारा न्यूज / टूंडलाडुंगरी

​शीतला माता मंदिर से निकलकर गौशाला हनुमान मंदिर के पास हुआ सामूहिक आयोजन

​टूंडलाडुंगरी में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व बेहद धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से श्री श्री शीतला माता मंदिर से निकलकर गौशाला हनुमान मंदिर के पास पहुँचकर गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया। पारंपरिक संस्कृति और लोक आस्था से जुड़े इस पर्व पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।IMG 20261110 WA0071

​ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच यादव समाज ने घर-घर घूमकर की गाय की पूजा

​शाम के समय विशेष रूप से यादव समाज के लोगों, ग्वाल-बालों और बंधुओं ने सामूहिक रूप से ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए घर-घर जाकर गाय की पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, इस दौरान पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इसके पश्चात सभी लोग एकत्रित होकर मंदिर के पास पहुँचे, जहाँ गोवर्धन पूजा की मुख्य रस्म अदा की गई।

​गोबर से खूंदवाए गए गाय के पैर, एक-दूसरे को गले मिलकर दी गोवर्धन पूजा की बधाई

​मंदिर के पास सभी ने मिलकर विधि-विधान से गाय की पूजा की और गोबर से गाय के पैर (खुरा) खूंदवाए गए। इसके बाद उस पवित्र गोबर का प्रसाद स्वरूप सभी के माथे पर तिलक लगाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर गोवर्धन पूजा की आत्मीय बधाइयाँ और शुभकामनाएं दीं तथा बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सामूहिक और पारंपरिक अनुष्ठान से आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला।

​कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

​इस भव्य और सफल गोवर्धन पूजा आयोजन में छत्तीसगढ़ी समाज और यादव समाज के कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश कुमार, गिरधारी लाल साहू, मनमोहन लाल साहू, चंद्रिका निषाद, नरेश निषाद, जितेंद्र कुमार, बीरेंदर कुमार, चरण कुमार, अजय कुमार, कामेश्वर साहू, परमानंद कौशल, सुकृत दास और रोशन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

लोक संस्कृति, पारंपरिक पर्व और सामाजिक समरसता से जुड़ी हर खास खबर — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!