ताजा खबर
जमशेदपुर: युवा हिंदू क्रांति द्वारा छठ महापर्व पर अन्न वितरण, विधायक सरयू राय और शिवशंकर सिंह समेत कई गणमान्य रहे मौजूद•देशभर में अमूल दूध हुआ महंगा: 12 नवंबर से 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर•जमशेदपुर: टेल्को रिंग रोड के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 मासूम घायल; महिला चालक फरार•बागबेड़ा में रंगदारी के लिए विक्की साहू पर चापड़ से जानलेवा हमला और घर में तोड़फोड़, कुख्यात अमित यादव पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मामले•जमशेदपुर: कदमा के कपाली रोड स्थित आउट हाउस परिसर से 62 वर्षीय वृद्ध का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों कृत्रिम छठ घाट बनाने की उठी मांग, पंसस सुनील गुप्ता ने विधायक और डीसी को सौंपा मांग-पत्र•टूंडलाडुंगरी: छत्तीसगढ़ी और यादव समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, घर-घर जाकर की गई गौमाता की अर्चना•आदित्यपुर: जुआ खेलने के विवाद में युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या, सातबहनी जुलुमटांड पूजा पंडाल के पास सनसनी•जमशेदपुर: ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में संपन्न हुई अमावस्या पूजा, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु•रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन का ताला, दीपावली से ठीक पहले की गई कार्रवाई पर भड़कीं कांग्रेस नेत्रीजमशेदपुर: युवा हिंदू क्रांति द्वारा छठ महापर्व पर अन्न वितरण, विधायक सरयू राय और शिवशंकर सिंह समेत कई गणमान्य रहे मौजूद•देशभर में अमूल दूध हुआ महंगा: 12 नवंबर से 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर•जमशेदपुर: टेल्को रिंग रोड के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 मासूम घायल; महिला चालक फरार•बागबेड़ा में रंगदारी के लिए विक्की साहू पर चापड़ से जानलेवा हमला और घर में तोड़फोड़, कुख्यात अमित यादव पर पहले से दर्ज हैं कई संगीन मामले•जमशेदपुर: कदमा के कपाली रोड स्थित आउट हाउस परिसर से 62 वर्षीय वृद्ध का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों कृत्रिम छठ घाट बनाने की उठी मांग, पंसस सुनील गुप्ता ने विधायक और डीसी को सौंपा मांग-पत्र•टूंडलाडुंगरी: छत्तीसगढ़ी और यादव समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, घर-घर जाकर की गई गौमाता की अर्चना•आदित्यपुर: जुआ खेलने के विवाद में युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या, सातबहनी जुलुमटांड पूजा पंडाल के पास सनसनी•जमशेदपुर: ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में संपन्न हुई अमावस्या पूजा, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु•रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन का ताला, दीपावली से ठीक पहले की गई कार्रवाई पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री

एक नई सोच, एक नई धारा

आदित्यपुर: जुआ खेलने के विवाद में युवक सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या, सातबहनी जुलुमटांड पूजा पंडाल के पास सनसनी

IMG 20261110 WA0020

तीसरी धारा न्यूज / आदित्यपुर

​सातबहनी जुलुमटांड पूजा पंडाल के समक्ष सोमवार देर शाम हुई सनसनीखेज वारदात

​सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दहला देने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सातबहनी जुलुमटांड स्थित पूजा पंडाल के समक्ष सोमवार देर शाम जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत और सनसनी फैल गई है।IMG 20261110 WA0020

​जुआ खेलने के दौरान उपजे विवाद में चली गोली, टीएमएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना स्थल यानी पूजा पंडाल के समीप कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि इसी दौरान गोली चला दी गई, जो सीधे सोनू कुमार को जा लगी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन्-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके से ताश के पत्ते भी बिखरे मिले हैं, जिससे पुलिस इस हत्या के पीछे जुआ खेलने के विवाद को मुख्य वजह मानकर अपनी जाँच आगे बढ़ा रही है।IMG 20261110 WA0021

​विशाल सिंह पर लगा गोली चलाने का आरोप, पुलिस की दबिश और छापेमारी जारी

​इस सनसनीखेज हत्याकांड में विशाल सिंह नामक शख्स पर गोली चलाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। हालांकि, घटनाक्रम की वास्तविक और सटीक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही मुख्य आरोपी मौके से फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

​मामले की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की अत्यंत गंभीरता से जाँच कर रही है। मृतक के भाई से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे छिपे असली कारणों का पर्दाफाश करने में जुटी है। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध जगत, पुलिसिया कार्रवाई और शहर की हर बड़ी खबर — तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!