ताजा खबर
राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना में काशीडीह हाई स्कूल का जलवा, छात्र शुभम का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनNPCI ने लॉन्च किया UPI ‘टैप एंड पे’ और ‘माय यूपीआई’ फीचर: अब बिना इंटरनेट और क्यूआर कोड के भी होगा डिजिटल भुगतानसरायकेला में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: बैंक एनपीए ऋण धारकों को ओटीएस के जरिए ऋण मुक्ति का सुनहरा अवसरभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का गोलमुरी में भव्य स्वागत​सी.पी. कबीर क्लब टुईलाडूंगरी में धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार, सुहागिनों को बांटी गई श्रृंगार सामग्री तीसरी धारा न्यूज 10 सितंबर 2026, जमशेदपुरजमशेदपुर के मानगो स्थित फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोशजमशेदपुर में SIR जांच के दौरान बड़ा खुलासा: वोटर लिस्ट में मिले 3 अफगानी नागरिक, FIR दर्ज करने के आदेशजमशेदपुर में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, सिरोमन सिंह अकैडमी में सभा आयोजितएन.आई.टी. जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 13 राज्यों से जुटेंगी 150 महिला प्रतिनिधिबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलिराष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना में काशीडीह हाई स्कूल का जलवा, छात्र शुभम का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनNPCI ने लॉन्च किया UPI ‘टैप एंड पे’ और ‘माय यूपीआई’ फीचर: अब बिना इंटरनेट और क्यूआर कोड के भी होगा डिजिटल भुगतानसरायकेला में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: बैंक एनपीए ऋण धारकों को ओटीएस के जरिए ऋण मुक्ति का सुनहरा अवसरभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का गोलमुरी में भव्य स्वागत​सी.पी. कबीर क्लब टुईलाडूंगरी में धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार, सुहागिनों को बांटी गई श्रृंगार सामग्री तीसरी धारा न्यूज 10 सितंबर 2026, जमशेदपुरजमशेदपुर के मानगो स्थित फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार का आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोशजमशेदपुर में SIR जांच के दौरान बड़ा खुलासा: वोटर लिस्ट में मिले 3 अफगानी नागरिक, FIR दर्ज करने के आदेशजमशेदपुर में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, सिरोमन सिंह अकैडमी में सभा आयोजितएन.आई.टी. जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 13 राज्यों से जुटेंगी 150 महिला प्रतिनिधिबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सादगी से मनाया शिक्षक सम्मान समारोह: 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित, कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

एक नई सोच, एक नई धारा

राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना में काशीडीह हाई स्कूल का जलवा, छात्र शुभम का राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयन

IMG 20260911 WA0013
SFD

तीसरी धारा न्यूज | 11 सितंबर 2026 | जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम से चयनित तीन बाल वैज्ञानिकों में काशीडीह हाई स्कूल के शुभम का नाम शामिल

जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना’ के तहत शुभम का चयन झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी, जहाँ देश भर के स्कूली छात्रों के नवोन्मेषी विचारों और वैज्ञानिक मॉडलों को प्रदर्शित किया जाएगा।IMG 20260911 WA0013

कड़े मूल्यांकन के बाद राज्य स्तर से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे शुभम

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 सदस्यीय दल में पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है, जिनमें शुभम प्रमुखता से शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में कड़े मूल्यांकन और बहुस्तरीय प्रस्तुतीकरण दौर से गुजरने के बाद शुभम ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई नामचीन सरकारी व निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों ने भाग लिया था।

अटल टिंकरिंग लैब के नियमित उपयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का मिला परिणाम

शुभम की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए काशीडीह हाई स्कूल के प्राचार्य राकेश पांडे ने इसे विद्यालय की शैक्षणिक रणनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के भीतर वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उन्हें पाठ्यक्रम के अनिवार्य हिस्से के रूप में अटल टिंकरिंग लैब (ATL Lab) का उपयोग करने के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है। शिक्षकों के इसी समर्पित प्रयास और सही मार्गदर्शन की बदौलत छात्र आज राष्ट्रीय पटल पर चमक रहे हैं।

सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान भ्रमण का भी मिलेगा सुनहरा अवसर

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। इन चयनित विद्यार्थियों को ‘सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम’ के तहत जापान भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा के माध्यम से छात्रों को उन्नत तकनीक, आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान संस्कृति से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक वृंद ने जताई खुशी, दी भावी यात्रा की शुभकामनाएं

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर काशीडीह हाई स्कूल (सीबीएसई संबद्ध एवं जेईएम फाउंडेशन की इकाई) के प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुभम की सराहना की है। सभी ने शुभम की नवीन वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय प्रस्तुतीकरण तथा आगामी संभावित जापान यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!