ताजा खबर
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देशनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

एक नई सोच, एक नई धारा

दिलीप महानंद के श्राद्ध कर्म में उमड़ा समाज: कदमा पहुंचकर प्रबुद्ध नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: केन्द्रीय युवा मुखी समाज के पूर्व वरिष्ठ महासचिव एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व सहायक प्रबंधक दिलीप महानंद के श्राद्ध कर्म के अवसर पर आज पूरा मुखी समाज और शहर के गणमान्य लोग शोकाकुल नजर आए। कदमा उलियान स्थित उनके आवास पर आयोजित श्राद्ध कर्म में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।IMG 20260615 WA0013

​एक जुझारू, कर्मठ और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का हुआ अवसान

​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मुखी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीहरि मुखी ने गहरे शोक व्यक्त करते हुए कहा:

​”दिलीप महानंद के रूप में आज हमने समाज का एक अत्यंत जुझारू, कर्मठशील और जागरूक कार्यकर्ता खो दिया है। समाज हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा, यह कमी हमेशा महसूस होगी।”

b 1

​वहीं, मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुग्रीव मुखी ने उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि दिलीप जी उनके सहपाठी थे। वे समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए हमेशा हरसंभव मदद को तैयार रहते थे और सामाजिक जागरूकता फैलाने में सदैव अग्रसर भूमिका निभाते थे।

​मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने भी उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे समाज के विकास कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी आनन्द मुखी ने भी सभा को संबोधित कर दिलीप महानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।a 2

​श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

​स्व. दिलीप महानंद को नमन करने और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ​बुद्धदेव कारूवा, भास्कर मुखी, आनन्द मुखी और राजन मुखी
  • ​लखींद्र कारूवा, संतोष कारूवा, राजकुमार बेहरा और राजू मुखी
  • ​रंजन कारूवा, सुदर्शन मुखी, बुद्धेश्वर मुखी और गोविंद मुखी
  • ​चैतन्य मुखी, राकेश मुखी, नरेश मुखी, रविन्द्र प्रसाद, राजू रजक और सुरेश प्रसाद

​सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और समाज के गणमान्य नागरिक शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

​तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!