ताजा खबर
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियमचुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: सोनारी के कुंजनगर में भीषण अगलगी, चौथी मंजिल पर कमरे में लगी आग से लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचे लोग

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजनगर स्थित अंबेडकर पथ, धोबी लाइन में बीती रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। आग स्थानीय निवासी संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी। इस घटना में कमरे के भीतर रखा लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।1780210830913

​पूजा के दीये या फ्रिज से आग लगने की आशंका

​जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि घर में पूजा-पाठ के दौरान मंदिर में दीपक जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि दीपक की लौ से पास में रखे सामान ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, स्थानीय स्तर पर एक चर्चा यह भी है कि आग की शुरुआत फ्रिज से (संभावित शॉर्ट सर्किट के कारण) हुई थी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।b 1

​धुआं और लपटें देख दौड़े पड़ोसी, बुझाने का किया प्रयास

​चौथी मंजिल के कमरे से उठती तेज लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए शोर मचाकर घर के लोगों और मोहल्ले को सतर्क किया। दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही स्थानीय युवाओं ने अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

​टाटा स्टील की दो दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

​अगलगी की सूचना मिलते ही टाटा स्टील दमकल विभाग की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। संकरी गली और ऊंचाई होने के बावजूद दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।a 2

    • ​नुकसान का आकलन: इस अगलगी में कमरे के अंदर रखा टीवी, कीमती फर्नीचर, खिड़कियां, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं।

​जांच जारी: फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पूजा के दौरान जलाए गए दीये से ही आग भड़कने की संभावना को प्रबल माना जा रहा है।

 

​तीसरी धारा न्यूज रिपोर्ट

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!