ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति संगठन को सशक्त बनाने की योजना तैयार, अरुण सिंह ने महिलाओं को दी नई जिम्मेदारी

जमशेदपुर | संवाददाता विश्व हिंदू परिषद (VHP) जमशेदपुर महानगर द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के विस्तार पर चर्चा की गई।IMG 20260416 WA0003

​सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा साहब को किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग मंत्री अरुण सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने न केवल दलित समाज के संघर्ष को आवाज दी, बल्कि भारतीय कानून और शिक्षा व्यवस्था में भी ऐतिहासिक योगदान दिया। विहिप ने उनकी जयंती को ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाकर एकजुटता का संदेश दिया।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​“लव-जिहाद को रोकने के लिए संगठन का सशक्त होना जरूरी” – अरुण सिंह बैठक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि झारखंड राज्य में बढ़ते लव-जिहाद जैसे मामलों को रोकने के लिए मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी को धरातल पर मजबूत करना होगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्गों से जुड़ें और आत्मरक्षा व समाज रक्षा के लिए तैयार रहें।IMG 20260416 WA0004

​इन पदाधिकारियों को मिला नया दायित्व संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए विभाग मंत्री ने नई नियुक्तियों की घोषणा की, जिन्हें महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सम्मानित कर पदभार सौंपा:

  • ​सिमरन कौर: संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (बारीडीह)
  • ​नीलम मिश्रा: संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (साकची)
  • ​बबीता पांडे: संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (कदमा)
  • ​नंदिनी नाग व संजू कुमारी: सह-संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (बिष्टुपुर)
  • ​उषा शारदा: सह-प्रमुख, मातृशक्ति (जुगसलाई)
  • ​सुधा प्रसाद: सह-प्रमुख, मातृशक्ति (मानगो)
  • ​आकाश दास: मंत्री (जुगसलाई)
  • ​सौरभ गुप्ता: संयोजक, बजरंग दल (जुगसलाई)

​एकजुटता ही संगठन की शक्ति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में आपसी सहयोग और समन्वय ही हमारी असली ताकत है। बैठक में मुख्य रूप से सविता सिंह, कुंती भारती, चंद्रिका भगत, चंदन दास, अमित शारदा, सविता ठाकुर, ममता सिंह, अर्चना सिंह और रितु झा सहित मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क, जमशेदपुर

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!