ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: झारखंड के चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब परीक्षा देकर बन सकेंगे बाबू; नियमावली अधिसूचित

​रांची | तीसरी धारा न्यूज: झारखंड सरकार ने राज्य के चतुर्थवर्गीय कर्मियों (Group-D) के लिए करियर में तरक्की का बड़ा रास्ता खोल दिया है। राज्य सचिवालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और समाहरणालयों (Collectrate) में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी अब सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कनीय सचिवालय सहायक और निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) के पदों पर नियुक्त हो सकेंगे। तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने इस नई नियमावली को अधिसूचित कर दिया है।

1002534607
1002518072

​15% पदों पर होगी सीधी भर्ती, अपने ही कार्यालय में मिलेगी नियुक्ति

​नई नियमावली के तहत कनीय सचिवालय सहायक और लिपिक के कुल रिक्त पदों में से 15 प्रतिशत पद सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले कर्मियों की नियुक्ति उनके अपने ही कार्यालय में की जाएगी।

​योग्यता और पात्रता की शर्तें:

  • ​अनुभव: केवल वही कर्मी परीक्षा में बैठ सकेंगे जिन्होंने न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो।
  • ​शैक्षणिक योग्यता: सचिवालय सहायक के लिए स्नातक (Graduate) और क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • ​कंप्यूटर ज्ञान: परीक्षा ऑनलाइन (CBT) होगी, इसलिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जरूरी है।

​परीक्षा का स्वरूप: दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

​झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो चरणों में होगी:

  1. ​प्रथम चरण (लिखित परीक्षा): यह 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी। हर सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।
  2. ​द्वितीय चरण (टंकण परीक्षा): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को हिंदी टंकण (Typing) परीक्षा पास करनी होगी।

​पाठ्यक्रम: क्या और कितना पूछा जाएगा?

​तीसरी धारा न्यूज के पाठकों के लिए विस्तृत सिलेबस यहाँ दिया गया है:

| विषय | प्रश्नों की संख्या |

| सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और समसामयिक घटनाएं | 25 |

| झारखंड राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान | 15 |

| हिंदी व्याकरण, शब्द ज्ञान और वाक्य रचना | 20 |

| कार्यालय संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी | 20 |

| कंप्यूटर का मूलभूत ज्ञान, MS Office और इंटरनेट | 20 |

​नोट: प्रश्नों की कठिनाई का स्तर मैट्रिकुलेशन (10वीं) के समकक्ष होगा। रिक्तियों की गणना प्रत्येक वर्ष की पहली जनवरी से की जाएगी। इस बदलाव से राज्य के हजारों कर्मियों को पदोन्नति के साथ बेहतर भविष्य का अवसर मिलेगा।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!