ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: टाटा स्टील एनएमएल गेट पर बवाल, ठेका मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने रोका रास्ता, 25 लाख मुआवजे की मांग

​जमशेदपुर। लौहनगरी के बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील एनएमएल (NML) गेट पर बुधवार को भारी हंगामा देखने को मिला। मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान एक ठेका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी गेट को जाम कर दिया। मृतक की पहचान बर्मामाइंस निवासी 48 वर्षीय सत्यनारायण निषाद के रूप में हुई है।

1002525420
1002518072

​क्या है पूरी घटना?

​सत्यनारायण निषाद टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, ‘जमशेदपुर कंटीन्युअस एनीलिंग एंड प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड’ (JCAPPL) के अंतर्गत कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स एमवीएम टेक्नोलॉजी में मजदूर था।

  • ​मंगलवार रात: सत्यनारायण ‘बी’ शिफ्ट में ड्यूटी पर था।
  • ​हादसा: ड्यूटी खत्म कर जैसे ही वह कंपनी गेट के बाहर निकला, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा।
  • ​अस्पताल में मौत: साथी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे तत्काल एम्बुलेंस द्वारा टाटा मेन अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​मुआवजे पर अड़ा परिवार: 25 लाख की मांग

​बुधवार सुबह से ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग कंपनी गेट पर जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

  • ​बेटे का भविष्य दांव पर: परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण के बेटे का चयन भुवनेश्वर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ है। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के नाते, पिता की मौत के बाद उसकी पढ़ाई और परिवार का भरण-पोषण संकट में है।
  • ​मुआवजा: आश्रितों ने कंपनी प्रबंधन से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है।

​वार्ता विफल, तनाव बरकरार

​मौके पर पहुँचे ठेका कंपनी के अधिकारियों और परिजनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन मुआवजा राशि को लेकर अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। गेट जाम होने के कारण कंपनी के परिचालन और कर्मचारियों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात हैं।

​रिपोर्ट: ब्यूरो, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!