ताजा खबर
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांगरांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

एक नई सोच, एक नई धारा

रांची: टाटीसिलवे के ऐतिहासिक डोल मेले में पसरा मातम, तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदा; 2 की मौत, दर्जनों घायल

​रांची/नामकुम: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे में शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मानकीढीपा में आयोजित ऐतिहासिक डोल मेले की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने मेले में मौजूद भीड़ को बेरहमी से रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

1002513297

​भीड़ के बीच काल बनकर आई कार

​जानकारी के अनुसार, शनिवार को डोल मेले का तीसरा दिन था और सड़क के दोनों किनारों पर लगी दुकानों के कारण काफी भीड़ थी। शाम करीब पांच बजे अनगड़ा की ओर से आ रही एक कार (नंबर JH 05 CP 4627) अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे मेले में घूम रहे लोगों के बीच घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वहां भगदड़ मच गई।

​मृतकों और घायलों की पहचान

​इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अनगड़ा निवासी 65 वर्षीय भोला शर्मा और 22 वर्षीय रीमा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि, पूनम, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी, मोनिका, आयुष, अंशिका, लोखन मंडल और निशु लकड़ा शामिल हैं।

​सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया है।

​आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

​हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे और दोषी कार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

​प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

​स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक मेले में हजारों की भीड़ उमड़ती है, ऐसे में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक या यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!