ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

रांची: नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, SSP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

1002477773

​रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना हाजत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ हत्या के एक आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी (SSP) राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

1002477773

​क्या है पूरा मामला?

​मृतक आरोपी की पहचान जगाई मुंडा के रूप में हुई है। उस पर अपनी एक महिला मित्र से रंजिश के चलते उसके 12 वर्षीय नाबालिग बेटे का अपहरण करने का आरोप था। आरोपी ने बच्चे की हत्या कर उसके शव को रामगढ़ में दफना दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 4 मार्च को उसे गिरफ्तार किया था और नामकुम थाना की हाजत में रखा था, जहाँ उसने सुसाइड कर लिया।

​लापरवाही पर एसएसपी का ‘हंटर’

​थाना हाजत में बंदी की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है:

  1. ​प्रभुवन कुमार (एएसआई)
  2. ​सुधीर शर्मा (हवलदार)
  3. ​गयानंद (हवलदार)
  4. ​मुकेश ठाकुर (आरक्षी)
  5. ​राहुल प्रताप सिंह (आरक्षी)

​थाना प्रभारी पर भी गिरेगी गाज

​निलंबन के अलावा, एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार के खिलाफ भी निलंबन की अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रांची डीसी (DC) से अनुरोध किया गया है। साथ ही थाने के ड्राइवर पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!