ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

रिश्तों का कत्ल: गोरखपुर में शक और शराब के जुनून ने उजाड़ा घर, बेटे के सामने पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

1002472951

​गोरखपुर: होली के पावन पर्व पर जहाँ पूरा देश खुशियाँ मना रहा था, वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। खजनी थाना क्षेत्र के धाधूपार गांव में एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी और फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि 17 वर्षीय बेटे ने अपनी आँखों के सामने अपनी माँ को दम तोड़ते देखा।

1002472951

​आधी रात को चीख-पुकार और फिर खूनी खेल

​जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक निषाद (44) का अपनी पत्नी नीलम देवी (40) के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात करीब एक बजे, जब पूरा गांव सो रहा था, अशोक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चीख सुनकर जब बेटा सूरज कमरे में पहुँचा, तो उसने देखा कि पिता मां पर वार कर रहे थे। इसके बाद आरोपी ने फावड़े से नीलम का गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

​बेटे पर भी हमले की कोशिश, भागकर बचाई जान

​मृतका के बेटे सूरज ने बताया कि जब उसने अपनी माँ को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, तो आरोपी पिता उसे भी मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ा। सूरज ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई और गांव के बाहर जाकर अपने नाना को फोन पर घटना की जानकारी दी।

​शराब की लत और शक बनी हत्या की वजह

​परिजनों के मुताबिक, अशोक पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करता था, लेकिन गांव लौटने के बाद उसे शराब की लत लग गई थी। शराब पीने और अवैध संबंधों के शक को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी गृहक्लेश ने अंततः एक हँसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

​पुलिस की कार्रवाई

​सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​थाना प्रभारी का बयान: खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं, विशेषकर शराब की लत और आपसी विवाद की गहराई से जांच कर रही है।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!