ताजा खबर
धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसलाधर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला

एक नई सोच, एक नई धारा

एमजीएम अस्पताल: मरीज बनकर आया पॉकेटमार धराया, होमगार्ड के जवानों ने खदेड़कर पकड़ा; आजाद नगर का पता निकला फर्जी

1002414723

​जमशेदपुर (साक्षी):

शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम (MGM) के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मंगलवार को भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक शातिर पॉकेटमार को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी ने खुद को मरीज बताकर पर्ची भी कटवाई थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

1002414723

​भीड़ में हाथ साफ, फिर फिल्मी स्टाइल में पकड़ाया

​घटना के अनुसार, आदित्यपुर निवासी शैलेन्द्र गोप रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। जैसे ही शैलेंद्र को अपनी जेब कटने का अहसास हुआ, उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पॉकेटमार भागने लगा, लेकिन अस्पताल की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों ने मुस्तैदी दिखाई और उसे दौड़ाकर दबोच लिया।

​जांच में फर्जी निकला पता

​सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान तौसीफ अली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से शैलेंद्र गोप का पर्स बरामद हुआ, जिसमें:

  • ​₹5,000 नकद राशि
  • ​आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
  • ​गाड़ी की आरसी बुक एवं अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

​हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए तौसीफ अली के नाम से अस्पताल का टोकन भी कटवाया था और अपना पता आजाद नगर बताया था, जो पुलिस की प्रारंभिक जांच में फर्जी पाया गया।

​थाना हाजत में आरोपी, प्राथमिकी दर्ज

​घटना की सूचना मिलते ही साकची (एमजीएम थाना) पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। भुक्तभोगी शैलेन्द्र गोप की लिखित शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

​सुरक्षा पर सवाल: एमजीएम अस्पताल में भीड़ के दौरान पॉकेटमारी और मोबाइल चोरी की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होमगार्ड के जवानों की आज की मुस्तैदी सराहनीय है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी (CCTV) और सुरक्षा और सख्त करने की जरूरत है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!