ताजा खबर
धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसलाधर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज: कोल्हान की बड़ी खबर

1002379236

​झारखंड क्षत्रिय संघ (गम्हरिया) के अध्यक्ष संतोष सिंह का निधन, TMH में भारी हंगामा; धरने पर बैठे पूर्व CM चंपई सोरेन

​जमशेदपुर/गम्हरिया | मुख्य संवाददाता

लौहनगरी जमशेदपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल टीएमएच (TMH) में रविवार देर रात उस वक्त भारी तनाव व्याप्त हो गया, जब झारखंड क्षत्रिय संघ, गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह (55 वर्ष) के निधन के बाद परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

1002379236

​पिकनिक से लौटने के बाद आया हार्ट अटैक

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह रविवार को जगन्नाथपुर के देवनगरी में आयोजित झारखंड क्षत्रिय संघ के मिलन समारोह और पिकनिक में शामिल हुए थे। वहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटने के बाद उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।

  • ​परिजन उन्हें तुरंत टीएमएच लेकर पहुंचे।
  • ​अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​परिजनों का गंभीर आरोप: “पैसे के लिए इलाज में की गई देरी”

​संतोष सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इलाज शुरू करने के बजाय कागजी कार्रवाई और पैसे की मांग को लेकर समय बर्बाद किया। समर्थकों का कहना है कि यदि समय पर प्राथमिक चिकित्सा मिल जाती, तो संतोष सिंह की जान बचाई जा सकती थी।

​पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे अस्पताल, धरने पर बैठे

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारी संख्या में समर्थकों के साथ टीएमएच पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन के अड़ियल रवैये और इलाज में हुई कथित देरी के विरोध में वे अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

  • ​माहौल तनावपूर्ण: रात भर अस्पताल परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा।
  • ​प्रबंधन का पक्ष: टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के प्रवक्ता ने फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!