ताजा खबर
चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियमचुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम

एक नई सोच, एक नई धारा

सरकार ने CBI को सौंपी NEET परीक्षा में धांधली से जुड़े मामले की जांच

IMG 20240623 102925

केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है.

इससे पहले, सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को भी पद से हटा दिया, वहीं नेट-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले एग्‍जाम को भी स्‍थगित कर दिया गया. नीट-यूजी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद देश के कई हिस्‍सों में व्‍यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे.

IMG 20240309 WA00281

शिक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 5 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया था. कथित अनियमितताओं के कुछ मामले सामने आए हैं.

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्णय : शिक्षा मंत्रालय

साथ ही अपने बयान में शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के मद्देनजर शिक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए.

साथ ही बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया है.

IMG 20240309 WA00271

छात्रों के हितों के लिए प्रतिबद्ध : शिक्षा मंत्रालय

सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को बदला

NEET और यूजीसी-नेट में कथित अनियमितताओं के बाद सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को बदल दिया है. एनटीए के महानिदेशक रहे सुबोध कुमार सिंह की जगह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. विपक्ष की ओर से इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. वहीं देशभर में छात्र भी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.

IMG 20240309 WA00261
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!