जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व चैत्र छठ पूजा के निमित कदमा सोनारी के स्थानीय लोगों के अनुरोध पर राजीव रंजन सिंह ( सेवानिवृति आई.पी.एस अधिकारी) मानगो के गांधी मैदान, सोनारी के कपाली घाट, दोमुहानी घाट का मुआयना किए।
घाटों पर पड़े कचरे एवं जलखुंभी को देखकर पहल करते हुए श्री सिंह ने जे.एन.ए.सी के पदाधिकारी और एस.डी.ओ से बात कर अविलंब घाटों की सफाई के लिए आग्रह किए। जिससे छठ व्रतियों को पूजा के दौरान समस्या ना हो।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल शोभा यात्रा के संयोजक मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने शोभा यात्रा का नेतृत्व किया. इस विराट शोभा यात्रा में छत्रपति शिवाजी सेना, सनातन उत्सव समिति, महाकाल संघ सहित दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों ने भरपूर समर्थन दिया। भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान से निकली उक्त शोभायात्रा काशीडीह रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर होते हुए आमबगान (नेताजी सुभाष चंद्र मैदान) पहुंची जहाँ भारत माता की सामूहिक आरती के उपरांत यात्रा संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार, भारत माता, वानर सेना, महाकाल भस्म आरती, दर्जनों डीजे सज्जित वाहन आकर्षण का केंद्र रहें. शोभा यात्रा में हिंदुत्व का महाजुटान दिखा जिसमें लगभग दस हज़ार नवयुवक और युवतियों ने पूरे उत्साह सहित सहभागिता तय किया. पूरे यात्रा के दौरान माहौल राममय रहा. जगह जगह सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाकर यात्रा का स्वागत किया और लोगों के लिए शीतल जल, शर्बत इत्यादि का प्रबंध किया।
यात्रा में विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी सम्मिलित हुए. मुख्य रूप से आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, छत्रपति शिवाजी सेना के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, सतीश मुखी, रीता शर्मा, छक्कन चौधरी, अप्पू तिवारी, वीर सिंह, कमलेश साहू, अंकित आनंद,पप्पू उपाध्याय, पप्पू मिश्रा, बिपिन, बिट्टू, नवीन राव, कौशिक स्वाई, राहुल दुर्गे, संजय सोना, विक्रम पंडित सहित अन्य की सक्रिय सहभागिता रही।
धनबाद : कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध शराब की बिक्री करने वाले 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. कुमारधुबी बाजार से कुंदन कुमार गुप्ता व गाड़ीखाना से टिंकू बाउरी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
वहीं, शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा में आंगनबाड़ी सेविका पिंगला बाउरी के घर से महुआ शराब जब्त की गई. पुलिस ने सेविका के बड़े पुत्र लखाई बाउरी को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी के पास से करीब 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है. ओपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.
जमशेदपुर में इस बार मुख्य लाइसेंसधारी गंगाराम तिर्की के नेतृत्व में 11 अप्रैल को पुराना सीतारामडेरा से सरहुल शोभा यात्रा निकाली जायेगी.
रविवार को पुराना सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति के संयोजक मंडली के सदस्य राकेश उरांव एवं राजेन कुजूर ने बताया कि सरहुल पर्व के दिन शहर के सभी सरना पूजा स्थलों में समाज के लोग परिवार समेत पारंपरिक पूजा-अर्चना करेंगे. इसमें महिला, पुरुष, युवा व बच्चे इष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आदिवासी समाज के उत्थान व प्रकृति को हमेशा हरा-भरा बनाये रखने का आशीष मांगेंगे. सरहुल शोभा यात्रा अपराह्न तीन बजे सीतारामडेरा उरांव समाज भवन प्रांगण से निकाली जायेगी.
संवाददाता सम्मेलन में गंगाराम तिर्की, राकेश उरांव, गोमिया सुंडी, नंदलाल पातर, राजेश कांडयोंग, बुधराम खलखो, शंभु मुखी, दुर्गामनी बोईपाई, संगीता सामद, बबलू खलखो, राजेन कुजूर, किशोर लकड़ा, संतोष लकड़ा, बुधु खलखो, विवेक सांडिल व अन्य मौजूद थे.
पारंपरिक परिधान व वादय यंत्रों के साथ शोभायात्रा में होंगे शामिल
शहर के सभी सरना स्थलों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. सुबह में सभी लोग अपने-अपने सरना पूजा स्थल में पूजा-अर्चना करेंगे. दोपहर में सीतारामडेरा से निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होंगे. इस शोभा यात्रा में आदिवासी मूलवासी समाज के उरांव, हो, मुंडा, संताल, मुखी, भुइयां, तुरी, लोहरा समेत अन्य सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे.
पारंपरिक नृत्य होगा आकर्षण का केंद्र
आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग पारंपरिक पोशाक व वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा में शामिल होंगे. शहर के लोगों को एक ही जगह पर एकसाथ कई पारंपरिक नृत्य देखने का मौका मिलेगा.
समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व अगुवा होंगे सम्मानित
शोभा यात्रा शुभारंभ होने से पूर्व केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा जमशेदपुर के बुद्धिजीवी, समाज के आगुवा, समाजसेवी, शिक्षाविद व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा. उन्हें समाज के सखुआ का फूल व शॉल भेंट किया जायेगा.
इन मार्गों से होकर गुजरेगी सरहुल शोभायात्रा
सरहुल शोभायात्रा पुराना सीतारामडेरा से प्रारंभ होकर लाको बोदरा चौक, सीतारामडेरा थाना, एग्रिको लाइट सिग्नल चौक, भालुबासा, कुम्हार पाडा, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, बसंत सिनेमा रोड, कालीमाटी रोड, टुइलाडूंगरी गोलचक्कर, गोलमुरी होते हुए पुनः सीतारामडेरा आदिवासी उरांव समाज भवन प्रांगण पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो जायेगी. यहां मुख्य अतिथि समेत समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी सरहुल पर्व का संदेश देंगे.
सांस्कृतिक संध्या सरहुल नाइट आज
आदिवासी उरांव समाज, सीतारामडेरा द्वारा सोमवार को सरहुल नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसका आयोजन उरांव समाज भवन प्रांगण मैदान में संध्या सात बजे से होगा. इसमें रांची के रीझवार ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं सांस्कृतिक नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया जायेगा. इस दौरान स्थानीय विभिन्न जनजातीय समाज के कलाकारों द्वारा भी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा.
जमशेदपुर :आज दिन रविवार को हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष यात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक उपेंद्र सिंह मस्तान, धर्मेंद्र सोनकर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, गौ रक्षा से अवतार सिंह परमार, हिन्दू जनजागरण मंच से सुमित कुमार, अक्षय कोड़ा, गोल्डन पांडेय, केसरिया सेना के चंदन चतुर्वेदी, मृत्युंजय जी, धीरज जी सहित अन्य उपस्थित थे।
सभी ने सामूहिक रूप से बताया कि कल 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को हिन्दू उत्सव समिति, हिन्दू जनजागरण मंच ओर केशरिया सेना के संयुक्त तत्वाधान में मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से वीर बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हुए मानगो चौक से लाखो रामभक्तों के साथ भव्य यात्रा निकाला जाएगा जो महाराणा प्रताप चौक ओर पुराना कोर्ट होते हुए साकची सुभाष मैदान (आमबगान) में पहुंचकर, 21 पंडितों द्वारा भारत माता की भव्य आरती होगी जिसके सहभागी लाखो रामभक्त हिन्दू बनेंगे।
श्रीराम की 21 फिट ऊंची प्रतिमा एवं झांकी होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष यात्रा में मानगो चौक पर मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री राम भगवान की 21 फिट ऊंची प्रतिमा व राम दरबार, शिव परिवार की झाकियां साथ ही रामगढ़ का प्रसिद्ध डंका रहेगा जो उपस्थित रामभक्तों का मन मोह लेगा, साथ ही आधुनिक भव्य डी. जे. रहेगा जिसके धुन पर हजारों रामभक्त थिरकेंगे।
हजारों महिलाएं पारंपरिक परिधान में करेंगी यात्रा की अगुवाई: रवि सिंह
प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा में महिलाओं की सहभागिता अधिक रहने वाली है लाखो के भीड़ में हजारों की संख्या में पूरे शहर से महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी और पारंपरिक परिधान के साथ महारानी लक्ष्मी बाई व दुर्गावाती के समान अपने धर्म की रक्षा करने का संदेश देंगी, सभी महिलाओं की अगुवाई सुनीता शर्मा करेंगी जो हिन्दू उत्सव समिति के महिला प्रमुख भी है।
यात्रा को सफल बनाने व प्रसासन के सहयोग हेतु हिन्दू उत्सव समिति ने दी है 200 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
उपरोक्त भव्य यात्रा को सफल बनाने के लिए हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह में बताया कि विधि व्यवस्था व यातायात नियमों को पालन कराने के लिए हिन्दू उत्सव समिती ने लगभग 200 प्रमुख कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी है जो यात्रा के निमित्त सारे रास्ते मे यातायात नियमो का पालन कराने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। साथ ही हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक श्री धर्मेंद्र सोनकर ने हिन्दू समाज से आह्वान किया कि शहर के समस्त हिन्दू परिवारों से आग्रह है कि हिन्दू एकता को बढ़ाने के लिए सभी हिन्दू अपने अपने घरों से किसी न किसी की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित करें।
जमशेदपुर : सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती निवासी भरत तिवारी जिनका टीएमएच में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अस्पताल का बिल 4,27,874/ रुपए हो गया था परिवार के लोगो ने किसी तरह से 2,60,000 रुपए दे पाए बाकी चिकित्सा शुल्क का 1,67,874/- शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनारी मंडल के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया।
उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 1,67,674/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एवं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए। परिजनों ने अपने इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया ।
जरीडीह : बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन एवं उत्पाद निरीक्षक के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने जरीडीह थाना के सहयोग से नूतनडीह ग्राम में छापेमारी की. इस दौरान अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. छापेमारी के क्रम में विधिवत तलाशी के दौरान बाउंड्री के अंदर बने एक कमरे एवं जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए शराब सहित अन्य सामग्री रिकवरी की गई.
जमीन के अंदर गाड़े ड्राम के अंदर बोरे में रखी, विदेशी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है. छापामारी के बाद नूतनडीह निवासी अभियुक्त बसंत महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया गया. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, सदर अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी, जरीडीह थाना प्रभारी अमित राय समेत पुलिस अधिकारी सोनू चौधरी, विकास विश्वकर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
टीम ने मौके से विदेशी शराब – 675 लीटर (विभिन्न ब्रांड) के जब्त किया. टीम ने विभिन्न ब्रांड के 4,000 लेबल, 4,000 ढक्कन, नकली होलोग्राम 5,000 तथा एक जरकीन में केरामेल 05 लीटर जब्त किया है.
गिरिडीह : अंडर ट्रायल केस के दौरान केंद्रीय कारा गिरिडीह में बंद एक कैदी की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद पोस्टमार्टम कर रविवार को उसका शव तिसरी थाना लाया गया. जहां परिजनों को शव सौंप दिया गया. हालांकि परिजन किसी बात को लेकर काफ़ी समय तक आनाकानी हुई. अंततः परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए तिसरी के पहाड़पुर स्थित अपने गांव चले गए. मृतक 74 वर्षीय राम प्रसाद सिंह देवरी थाना कांड संख्या 59/2009 के अभियुक्त थे.
बताया गया कि जमीन विवाद मामले में अभियुक्त राम प्रसाद सिंह को देवरी पुलिस ने वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अंडर ट्रायल केस के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह में रखा गया था. इस दौरान बीते 6 मार्च को उनकी तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया. जहां 5 दिनों के इलाज के बाद उन्हें वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया.
जेल कंपाउंडर संतोष कुमार ने बताया कि रामप्रसाद सिंह को टीबी की बीमारी थी. दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ने पर 15 मार्च को फिर से सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने इलाज के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान 5 अप्रैल को उनकी मौत हो गई . पोस्टमार्टम के बाद 7 अप्रैल को उनकी सुरक्षा में तैनात एसआई पितरूस करकेट्टा, जेल कंपाउंडर व अन्य कर्मियों ने तिसरी थाना में शव परिजनों को सौंप दिया.
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्टा के पास स्वर्णरेखा नदी से रविवार सुबह एक शव पाया गया. शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला.
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हाउस से शीत गृह में रखवा दिया है. पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोग नदी किनारे गए थे. तभी उनकी नजर शव पर पड़. शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया. मृतक ने काले रंग की टीशर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है. मृतक की उम्र 35-40 वर्ष बताई जा रही है.
जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में हुए वैसाखी की शाम गुरु के नाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब के विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने लौहनगरी में बसते सिख समाज को मस्ताना बना दिया. सिख युवा पीढ़ी में वह अपने कार्यक्रम के माध्यम से जोश भर गए. सारे युवा उनके विचारों और गायकी के मुरीद हो गए.
रविवार को कंवर ग्रेवाल को नौजवान सभा ने विदाई दी. प्रधान अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, कार्यकारी प्रधान इंद्रजीत सिंह इन्दर, एवं अन्य उनसे मिले. चंचल भाटिया ने उनसे शीघ्र पंजाब जाकर मिलने की बात कही और जमशेदपुर में बहुत जल्द बड़ा समागम कराने की घोषणा की, जिसके लिए कंवर ग्रेवाल को शामिल होने की गुजारिश की.
कंवर ग्रेवाल ने भी भरोसा दिया कि जमशेदपुर मिनी पंजाब है और यहां के लोगों से मिले प्यार को वह कभी भुला नहीं सकते. जब कभी भी उन्हें जमशेदपुर बुलाया जायेगा वह जरूर यहां के संगत के दर्शन करेंगे. सोमू ने कहा कि कंवर ग्रेवाल की बेटियों के प्रति काफ़ी बेहतर सोच है. गुरु के उपदेशों को वह लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं गायकी के द्वारा. दमनप्रीत ने भी उनकी तारीफ की. इसके बाद सभी पदाधिकारी उन्हें रांची एयरपोर्ट तक ड्राप करने के लिए रवाना हुए. इस दौरान कंवर ग्रेवाल ने सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई.
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शनिवार के कार्यक्रम में कंवर ग्रेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान डिस्पोजल में जूस पिने के बाद उन्होंने अपने डिस्पोजल को फेंकने के बजाय जेब में रख लिया और फिर लोगों को यह संदेश दिया कि समाज ही पर्यावरण को संजो कर रख सकता है.