जमशेदपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद जी की माताजी का निधन आज दोपहर 12 :50 बजे हो गई है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी। कल प्रात : 10बजे कदमा रानीकुदर स्तिथ आवास से उनके पार्थिव शरीर को लेकर पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा सिख नेताओं ने इस इस विकट परिस्थिति में उनके निवास स्थान पहुँच कर अपना शोक व्यक्त किया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था से आहत हूं और मानगो पुल के चिलचिलाती धूप में छोटे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं फंसे देखकर सिहर जाता हूं। विदेश में नौकरी करने के दौरान वहां के सिस्टम को ध्यान से देखा है और थोड़े से साहसिक प्रयास से इस औद्योगिक नगरी को यूरोपीय और महानगरीय यातायात व्यवस्था के सांचे में डाला जा सकता है। यह बातें लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने अपने सघन चुनावी दौरे में शहर वासियों से कहीं।
सौरव विष्णु ने शहर में परिवहन निगम की आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बसें राजधानी दिल्ली के तर्ज पर जो पर्यावरण के अनुकूल भी होगी, चलवाने का वादा भी किया। शहर की अस्त व्यस्त ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सौरव विष्णु ने शहर की सड़कों को ही पार्किंग स्टैंड के रूप में उपयोग करने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि समझ नहीं आता कि शहर किसके नियंत्रण में है? ट्रैफिक पुलिस ,𝙅𝙉𝘼𝘾, 𝘿𝙏𝙊 कार्यालय या टाटा स्टील ये शहर वासियों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा करता है।
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है और इसके लिए अगले 100 सालों को ध्यान में रखकर ब्लूप्रिंट बनाने की जरूरत है। मानगो नगर निगम नियंत्रित पूरे क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था न होना, साथ ही जुगसलाई नगर परिषद नियंत्रित क्षेत्र में भी किसी भी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था ना होना कई सवाल खड़े करता है।
शहर को अति शीघ्र कई फ्लाईओवर और रिंग रोड की जरूरत है ,और अगर जमशेदपुर की जनता मुझे सांसद के रूप में चूनती है तो यूरोप के तर्ज पर बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण कराने का वायदा करता हूं जो पूरी तरह से विश्व स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाला होगा।
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब तक भाजपा अपने कार्यों और नीति से जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और अपने कई वादों को पूर्ण किया है। कांग्रेस ने आधी सदी से अधिक समय तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। जिसने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था पिछले दस वर्षों में गहरी हुई है और आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने कही।
वे मंगलवार को साकची स्थित भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं सांसद बिद्युत बरण महतो के कार्यों और उनके प्रयासों से जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र को साकार करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचायी है। इसके साथ ही, सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सांसद बिद्युत महतो के कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिद्युत महतो के 10 वर्ष के कार्यकाल में 1 रुपया का आरोप उनपर नहीं लगा है। वहीं, इंडी गठबंधन के प्रत्याशी टेंडर मैनेज करते देखे जाते हैं। कहा कि झारखंड में खनिज संपदाओं की अवैध खनन में जमशेदपुर के विधायकों का संरक्षण माफियाओं को मिलता है। जिससे माफियाओं और खास गिरोह ने साढ़े चार में झारखंड को लूट-लूटकर खोखला बना दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में माफियाओं की सरकार चल रही है। चाहे झामुमो हो या कांग्रेस सभी में झारखंड को लुटने की होड़ में लगी है।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस सपनों के साथ छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड के साथ राज्य का निर्माण किया था। इन नवोदित राज्यों में जब-जब भाजपा की सरकारी रहीं, हमेशा विकास की योजनाओं को प्राथमिकता देकर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से ये राज्य विकास के शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। झारखण्ड में भी भाजपा सरकार जब-जब रही तरक्की और खुशहाली के नए द्वार खुले। लेकिन जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकार आई, यह राज्य भ्रष्टाचारियों का चारागाह बन गया है। यहां की पिता-पुत्र की सरकार बिना लाज-संकोच के भ्रष्टाचार को अपनी पहली योजना बना लिया है। हर तरफ ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, टेंडर, कमीशन और ट्रेडिंग का खेल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे और क्या दुर्भाग्यजनक हो सकता है कि प्रदेश में लोकतंत्र महोत्सव चल रहा है और यहां के मुख्यमंत्री जेल में है। प्रदेश की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के कृत्यों से खुदको ठगा महसूस कर रही है। जनता इस लुटरी सरकार के कारनामों से त्रस्त है, लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई तय है। धरमलाल कौशिक ने इंडी गठबंधन की सभा पर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’ यही इंडी गठबंधन की वास्तविकता है।
दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी साथ मिलकर लड़ रहे हैं। तो हरियाणा में एक-दूसरे के खिलाफ। ऐसे स्वार्थी दलों के समूह का सिर्फ एक ही मकसद है कि कैसे नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकें। इसके लिए वे अलग-अलग जगहों पर बार-बार झूठ बोलने और लोगों को भ्रमित करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचारियों के ब्रांड अम्बेसडर बने हुए हैं। जिन राज्यों में भ्रष्टाचारियों और लूट-खसोट वाली सरकार है। वहां उनके समर्थन में और उनके बचाव में लोगों को झूठ बोलकर दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सांसद बिद्युत महतो के कार्यों उनके प्रर्दशन के आधार पर जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी।
जमशेदपुर : मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले सार्वजनिक सभा और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि 24 और 25 मई को टीवी, केबल चैनल, रेडियो, प्रिंट मीडिया आदि साधनों से चुनाव प्रचार के लिए एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगा… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियों, इलेक्शन एजेंट के साथ समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल, उम्मीदवार और निर्वाचन एजेंट शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। वोट डालने के लिए कोई भी मतदाता स्वयं अथवा अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपने निजी वाहन को मतदान केन्द्र के 100 मीटर रेडियस तक ही ले जा सकेंगे। किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा वोटरों को वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाना है। मतदान केन्द्र के 100 मीटर के परिधि के अन्दर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है, न ही वोट मांगे जा सकते हैं।
मतदाताओं के पहचान पर्चियां में कोई भी प्रतीक चिन्ह अथवा उम्मीदवार का नाम नहीं होगा। प्रत्येक मतदाता को वोट डालने के लिए अपनी पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प मतदेय स्थल पर लाना अनिवार्य है। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होगा, केवल उन्हीं को अपना वोट डालने का हक होगा।
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बाहरी व्यक्ति 09-जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ देंगे । उन्हें दिनांक-23.05.2024 को अपराह्न 05:00 बजे के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाना है। उक्त अवधि के बाद प्रचार करते हुए पाए जाने या मौजूद पाए जाने पर, सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी । सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अपना वोट डालने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण नहीं करेंगे।
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में इंडिया अलायंस की जनसभा आयोजित हुई. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सभा में काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ शामिल हुए. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री हाफिजूल हसन, मंत्री बन्ना गुप्ता, झामुमो के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत अन्य लोग शामिल हुए.
इस दौरान सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान सभी ने एक साथ झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को जिताने की अपील की. इसमें विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन, संजीव सरदार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे. इस विशाल और हजारों की भीड़ वाली सभा को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भारत को अगर बचाना है तो सबको मिलकर केंद्र की मोदी सरकार को चुनाव में हराना होगा.
संविधान को बचाने की लड़ाई हैं. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार रह गयी तो लोकतंत्र नहीं बचेगा. जो सच बोलेगा, उसको जेल भेजा जायेगा. इसलिए सबको मिलकर इस चुनाव में करारा जवाब देना होगा.
उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष को तानाशाह नरेंद्र मोदी जेल में डालना चाहते है. लेकिन उनको मालूम नहीं, झारखंड और देश उनके तानाशाही के आगे झुकेगा नहीं. देश जब अंग्रेजो को खदेड़ दिया तो फिर मोदी क्या है. लोकतंत्र को बचाने के लिए अब देश एकजुट हो गया है. नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है.
भ्रष्टाचारी उनके साथ घूम रहे है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सारे जुमले का बदला लेने का. नरेंद्र मोदी के सारे तानाशाही का बदला लेने का समय आ गया है, इस बार के लोकसभा चुनाव में 25 मई को सभी लोग समीर महंती को वोट देकर चुनाव में जीता है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेके.
संजय सिंह के जोशीले भाषण ने भीड़ में जोश भरा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए जोशीला भाषण दिया. सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार सबको जेल में डाल देना चाहती है. लेकिन उनको मालूम नहीं है कि जनता इसका बदला लेने के लिए तैयार है. झारखंड और पूरे देश की जनता झुकने वाली नहीं है. चाहे हम सबको जेल में डाल दे लेकिन जिस देश की जनता केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ कर ही फेंकेगी.
झारखंड में भाजपा और गठबंधन दल को उखाड़ फेकेगी जनता : चम्पाई सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा गठबंधन दल को यहां की जनता यहां से उखाड़ फेकेगी. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज रही है क्योंकि वह डरी हुई है. सत्ता के नशे में चूर प्रधानमंत्री मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और इसका जवाब झारखंड की जनता जरूर देगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जिस तरह से काम किया है, उसे डर कर ही भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया.
उन्होंने कहा कि आज यहां उद्योग जितने हैं और जितना जीएसटी और सभी राजस्व केंद्र सरकार को मिल रहा है, उसका एक परसेंट भी खर्च झारखंड पर केंद्र की सरकार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की गंगा बह रही है. आदिवासियों का कल्याण हो रहा है. इससे भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार घबरा गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आदिवासी समुदाय और पूरे जनता को बदला लेने का समय आया है. लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीर कमान छाप पर वोट डालकर 25 मई को समीर मोहंती को जिताये.
जमशेदपुर : आज शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जमशेदपुर शहर के पूर्व लोकसभा सांसद डॉ अजय कुमार ने देश के प्रधानमंत्री पर जमकर शब्दों के बाण चलाए। उन्होंने नरेंद्र मोदी को चोर, झूठा और असत्य का सौदागर कहा। डॉक्टर अजय कुमार के इस कथन पर लोकसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने कड़ा एतराज जताया है। सौरव विष्णु ने स्पष्ट कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐसा बयान घोर निंदनीय और अस्वीकार्य है।
इधर सौरव विष्णु ने 19.05.2024 को अपने चुनावी दौरे को और तेज करते हुए इस्टप्लांट बस्ती कोयला टाल, बिष्टुपुर फल मार्केट और जुबली पार्क का तूफानी दौरा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते नजर आए। सौरव विष्णु ने अपने दौरे के क्रम में लोगों से वादा किया कि अगर जनता मुझे एक मौका देती है तो अपने किए गए वादों को पूरी तरह से अमल में लाएंगे और युवाओं के भविष्य को संवारने का कार्य करेंगे।
इस चुनावी दौड़ में सबसे शिक्षित प्रत्याशी का होना सौरव विष्णु के प्रति शिक्षित और युवा वर्ग को खासा प्रभावित कर रहा है और वह अपना समर्थन सौरव विष्णु को देने का मन बना चुके हैं। सौरव विष्णु की बढ़ती लोकप्रियता इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना चुका है और आगामी 8 जून के दिन जमशेदपुर शहर को एक नया सांसद मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।
जमशेदपुर : आज सीतारामडेरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू के दिशा निर्देश में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। जिसमें प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी किसी एक वर्ग विशेष के लिए नहीं अपितु पूरे देश और देश के आवाम के बारे में सोचते हैं और इसी का नतीजा है कि आज देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। आज भारत विश्व के 5वीं अर्थव्यवस्था है और अबकी बार मोदी जी के आने से भारत विश्व के 3 बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक होगा।
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम लोगों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि भारत की जनता को पिछली सरकारों ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है और अल्पसंख्यकों को खास कर सिर्फ वोट बैंक बना कर ठगा गया है, लेकिन मोदी जी ने देश के हर वर्ग और हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया और यह दिखता भी है। आज हमारे भारत देश पर पूरे विश्व की नज़र होती है और यह मुमकिन सिर्फ भाजपा सरकार के कार्यों की वजह से हुआ है, इसलिए इस बार भी देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए विकसित देशों की कतार में लाना है और इसके लिए हम सभी को मिलकर कमल को खिलाना होगा और विद्युत वरण महतो जी को जीताकर मोदी जी के हाथों में फिर देश की बागडोर देनी होगी।
इस मौके पर लोगों ने अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि उनका और उनके परिवार के लोगों का पूरा मत कमल के निशान पर ही पड़ेगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा के सहप्रभारी बलबीर सिंह बबलू, भाजपा के सिख नेता सतबीर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री चंचल भाटिया, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी, सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह जोगी, और सिख समाज से गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल, अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी, रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, इंद्रजीत सिंह बीटू, सरताज सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन रॉकी सिंह के द्वारा किया गया।
जमशेदपुर : आज गोविंदपुर के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। जहाँ जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की उपस्थिति रही। इस मौके पर गोविंदपुर मंडल में सैंकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें भाजपा के सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और अभय सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर अभिवादन किया और उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाया। इससे पूर्व मंडल कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं के संग विद्युत वरण महतो और अभय सिंह ने पूजा अर्चना की।
इस उपलक्ष्य पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि विवेकानंद जी ने शिकागो में कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत का होगा और आज मोदी जी के नेतृत्व में हम देख सकते है कि आज विश्व भर की नज़र भारत पर है और भारत आज अर्थ व्यवस्था के मामले में भी 11 वें स्थान से पांचवें स्थान में आ गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अब तीसरे कार्यकाल में भारत 1 से 3 संख्या में आ जाएंगे।
उन्होंने देश की भविष्य के सवाल को उठाते हुए लोगों से कहा कि जो लोग राम के नाम पर भी सवाल उठाए उनको देश का भविष्य सौपना है या जो राम को मानते हैं उनको इस पर आप चिंतन कीजिये। आज धर्म परिवर्तन करने वालों को मोदी खटक रहे हैं और यही कारण है कि देश विरोधी शक्ति मोदी को वापस नहीं आने देना चाहती। उन्होंने भाजपा को विजय बनाने हेतु नारा देते हुए कहा कि जो राम को लाये हैं हम उन्हें लाएंगे।
इस मौके पर विद्युत वरण महतो, पवन सिंह, जिला कार्यसमिति के सदस्य कमलेश सिंह, मधु, राधे श्याम, आजसू पार्टी के नेता संजय, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
जमशेदपुर : आज सिख समाज की ओर से साकची मार्किट में 2024 जमशेदपुर लोकसभा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो की पक्ष में जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार किया गया। झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिखों के हित में किए गए कार्यों की उल्लेख करते हुए साकची बाजार में घूम घूम कर पंपलेट वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में पंपलेट वितरण करते हुए साकची भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए अद्भुत कार्य किए हैं, जो ऐतिहासिक है और सिख समाज इसके लिए मोदी का ऋणी है। मौके पर सीताराम डेरा गुरुद्वारा के पूर्व मुख्य सलाहकार और समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी ने बीजेपी को 400 पार करने का नारा लगाया। चन्नी का कहना है कि 1984 में कांग्रेस का नरसंहार सिखों के ना भूलने वाली घटना है। मोदी ने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोल कर स्वतंत्र इतिहास का उल्लेखनीय काम किया, बाल दिवस कि उपलब्धी जो किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं की। किसानों के मुद्दे को विपक्ष ने तूल दे कर सिखों को उकसाने का काम किया इसलिए सिखों को एक तरफा वोट बीजेपी को ही करना चाहिए।
सिखों के समूह ने साकची बाजार में मोदी और जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में दुकान दुकान जा कर हैंडबील बांटा और मोदी जिंदाबाद, विद्युत वरण महतो जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए और विधुत वरन महतो को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सिख भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समाज के लिए किए गए हितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी से भारी मतों से जीताने की अपील की।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने प्रधानमंत्री के दस साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को बताते हुए कहा कि विगत 10 सालों में जो कार्य मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है वह कार्य उनसे पहले की सरकार ने नहीं किया और यही कारण है कि आज भारत पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिखों को विशेष रूप से मान और सम्मान दिया है, इन्हीं के कार्यकाल में गुरु गोविंद सिंह जी का 350 वीं जयंती को ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया। लंगर घर में लंगर खिलाने जैसा पुण्य कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी से पहले किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह नहीं किया। उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा है जिसे पूर्ण करने में सिख समाज उनके साथ है और विद्युत वरण महतो को विजय बनाकर हम सभी को मोदी जी का साथ देना है, देश को मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, रविंदर सिंह रिंकु, जोगेंद्र सिंह जोगी, और सिख समाज से गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, चंचल भाटिया, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु, इंद्रजीत सिंह बीटू, सरताज सिंह आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : आज बिरसानगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। जहाँ जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी ने अपने पूरे संसदीय काल के कार्य का विवरण दिया और लोगों से आगामी 25 मई को मतदान कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि जब मत देने आप जाना, तो यह देखना की आज भारत मोदी जी के कार्यकाल में विश्व के किस स्थान में है । विश्व के मंच पर बैठे लोग, देख रहे हैं कि 4 जून को भारत का नतीजा क्या होगा। अमेरिका हमारा दोस्त है लेकिन वह भी मोदी को नहीं चाहते हैं की तीसरी बार आये। आज मोदी के कार्यकाल में अमेरिका में हर भारतीयों का स्वागत और सम्मान होता है। कुछ विशेष वर्ग भी चाहते हैं कि भाजपा की सरकार नहीं बनना चाहिए। श्री सिंह ने जनता से अपील की कि आपके एक मत ने राम मंदिर बनवाया, 370 धारा निरस्त हुआ। तो जब मत देने जाएं तो भविष्य का चिंतन करते हुए अपना मत भाजपा के लिए दें। इस मौके पर विद्युत वरण महतो, पप्पू सिंह, सत्यप्रकाश जी, पप्पू मिश्र। दिवाकर सिंह, रविंदर सिंह, मन्नू सिंह, प्रकाश जी एवं अन्य उपस्थित थे।