जमशेदपुर : जमशेदपुर फ़ादलूगोड़ा रवि ट्रांसपोर्ट एवम् चंचल भाटिया के सहयोग से NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को नमन करते हुए अरदास उपरांत आयोजन में शरबत, चना का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इससे राहगीरों सह ट्रक ड्राइवरों को जहां राहत मिली, वहीं गुरवाणी से स्थानीय इलाका भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों के अलावा सिख भाटिया परिवार की महिलाओं ने भी सेवा निभाई.
सन 1606 ईस्वी में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर यशा कानून के तहत गुरु अर्जन देव जी को गरम तवे पर बैठाकर तथा उनके शरीर पर उबलता हुआ पानी तथा गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया गया था. उन्होंने ईश्वर की रजा को स्वीकार किया था और शिष्यों को यही संदेश दिया कि अडिग रहकर राष्ट्र धर्म स्वाभिमान की रक्षा करनी है. इस आयोजन को सफल बनाने में चंचल भाटिया, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह, सुखराज सिंह, चाँद सिंह विल्ख़ू, मनमीत कौर, अमरदीप कौर, बेबी कौर और कई पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहा ।
चाईबासा : वर्ष 1973 में दुनिया ने अपना पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। हर साल, विश्व पर्यावरण दिवस एक विशिष्ट थीम के साथ मनाया जाता है, जिसका लक्ष्य तात्कालिक समस्याओं – जलवायु परिवर्तन से लेकर ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई तक है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा/परती जमीन है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2024 हेतु निर्धारित थीम के आधार पर नगर परिषद् के प्रशासक प्रतिभा रानी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शमशान काली मंदिर के समिप डम्प साइट स्थल पर भूमि के पुनर्स्थापन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम संपादित किया गया। प्रशासक ने पर्यावरण को बचाने के लिए पाँच प्रकार के ‘R’ Refuse (इनकार), Reduce (कम उपयोग ), Reuse (पुन: उपयोग), Repurpose (पुन: प्रयोजन) और Recycle (पुन: चक्रण) के बारे में बताया। प्रशासक द्वारा बताया गया कि साफ सफाई हेतु चयनित एजेन्सी पायोनियर के कर्मिगणों द्वारा कम्पोस्ट पीट के माध्यम से जैविक खाद तैयार किया जा रहा है।
प्रशासक द्वारा वृक्षारोपण के उपरांत शमशान काली मंदिर परिसर में खेल प्रेमी सदस्यों, नगर परिषद् के ब्रांड एम्बेसडरों तथा नगर परिषद् के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पक्षियों के दाना पानी हेतु दो मिट्टी के पात्र एवं आने वाले आगन्तुकों के लिए दो मिट्टी के घडे स्थापीत किये गए। साथ ही, सभी 21 वार्डों में दो-दो मिट्टी के पात्र स्थापित कर वार्ड वासियों से अपिल किया की प्रतिदिन पक्षियों को शीतल जल एवं एक मुठ्ठी अनाज दान करेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सदस्यों के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु क्वीज कम्पटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्यों एवं सदस्यों को प्रशासक द्वारा एक-एक नीम का पौधा तथा कम्पोस्ट पीट से तैयार किये गये कम्पोस्ट खाद वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में HDFC बैंक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में HDFC बैंक प्रतिनिधि, पायोनियर के प्रतिनिधि एवं कर्मिगण, खेल प्रेमी समिति के सदस्यगण, नगर परिषद् के ब्रांड एम्बेसडर्स, नगर प्रबंधक संतोष बेदिया, लोकेश सिंह, नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनन्द, सभी कर्मिगण तथा सभी सीआरपी उपस्थित रहकर भाग लिये।
अयोध्या : लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यूपी में बीजेपी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, लेकिन अयोध्या सीट से वह चुनाव हार गई। जिसके बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है, कुछ भाजपा के रणनीति के खिलाफ बोल रहे तो कुछ अयोध्या के जनता पर तंज कस रहे हैं। इस बीच हनुमान गढ़ी के महंत ने भी अपना दर्द अपने एक्स हैंडल के द्वारा बयान किया।
महंत राजूदास ने क्या कहा?
हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘अच्छा हुआ रामायण में रामजी रावण से युद्ध करने के लिए बंदरों और भालुओं को ही ले गए थे! अगर अयोध्या वालों को ले जाते तो सोने की लंका में सोने के चक्कर में रावण से भी समझौता कर लेते।’
अयोध्या में सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद की जीत की भविष्यवाणी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही कर दी थी। अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान ही कहा था कि सपा के उम्मीदवार (अवधेश प्रसाद) अब विधायक से सांसद बनने जा रहे हैं।
इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव अयोध्या में अवधेश प्रसाद के पक्ष में प्रचार करने गए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से अवधेश प्रसाद की तरफ देखते हुए उन्हें पूर्व विधायक कहा था। हालांकि बाद में अखिलेश ने उनकी चिंता दूर करते हुए कहा कि पूर्व विधायक इसलिए कहा क्योंकि अब आप विधायक नहीं रहेंगे, अब आप सांसद बनने जा रहे हैं।
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह और उल्लास देखते बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं जमशेदपुर लोकसभा से भी लगातार तीसरी बार विजयी होकर सांसद विद्युत वरण महतो ने भी इतिहास रच दिया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जमशेदपुर लोकसभा के अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने विद्युत वरण महतो के हैट्रिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाने के लिए देश की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद और साथ ही जमशेदपुर की ओजस्वी जनता का भी दिल से आभार कि उन्होंने अपना प्रेम मत के रूप में श्री विद्युत वरण महतो जी को दिया और उन्हें विजय बनाया। यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने भाजपा के कार्यों को देखते हुए विश्वास किया और अपना अनमोल मत दिया। यह जीत जनता के विश्वास की जीत है, लोकतंत्र की जीत है।
श्री सिंह ने कहा कि यह दुख की बात कुछ क्षेत्र में भाजपा ने जीत दर्ज नहीं किया और यह चिंता का नहीं चिंतन का विषय है और हम इस पर चिंतन भी करेंगे कि आखिर जनता से जुड़ने में हमलोगों से क्या चूक हुई। लेकिन खुशी की बात यह है कि जनता के प्रेम और विश्वास की वजह से आज केंद्र और जमशेदपुर लोकसभा में भाजपा ने हैट्रिक जीत दर्ज की है। इस जीत के लिए मैं पुनः जमशेदपुर की जनता के साथ साथ पूरे देश को धन्यवाद कहता हूँ।
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद पुनः देश की जनता ने एक बार भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है यह एक ऐतिहासिक घड़ी है पूरे हिंदुस्तान की जनता के साथ-साथ झारखंड की जनता को भी बधाई और धन्यवाद देता हूं।
झारखंड लोकसभा चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के श्री विद्युत वरण महतो जमशेदपुर लोकसभा से, रांची से श्री संजय सेठ जी, हजारीबाग से श्री मनीष जायसवाल जी, गिरिडीह से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी , कोडरमा से श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, पलामू से श्री बीडी राम जी सहित जीते हुए सारे प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
दुख है कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 2019 का वह इतिहास को नहीं दोहरा पाई है लेकिन इस मतगणना के रिजल्ट के बाद दूनी उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब अपनी मंजिल को लगेंगे , क्या त्रुटी रह गई इसमें जनता के साथ हम सभी लोग प्रयास करेंगे । लोकतंत्र के चुनाव में जीत हार जनता के हाथ में होता है जनता के उद्देश्यों को अध्ययन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
मुझे दो जगह की जिम्मेदारी मिली थी एक हजारीबाग का स्वयं जिला प्रभारी था जहां श्री मनीष जायसवाल जी 166000 से भी अधिक मत से जीते हमने उनको दूरभाष में बधाई दिया । साथ ही जमशेदपुर के श्री विद्युत वरण महतो को डेढ़ लाख से भी वोट से अधिक जीतने पर जमशेदपुर की जनता को बधाई देता हूं कि जमशेदपुर इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार संसद भवन में पहुंचने वाले ऐतिहासिक पुरुष के रूप में श्री विद्युत वरण महतो का नाम इतिहास में अब जाना जाएगा जमशेदपुर की जनता को नमन करता हूं बहुत ही अच्छे ढंग से यहां चुनाव लड़कर के जनता ने मत दिया है।
श्री विद्युत वरण महतो जी के डेढ़ लाख से भी अधिक मत जीतने पर साकची गोलचक्कर में लड्डू वितरण किया गया पटाखे, आतिशबाजी के साथ भारतीय जनता पार्टी के जीत का जयघोष का नारा लगाया लगाया गया भारी उत्साह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर की जश्न मनाएं और जयकारा किया और जीत के लिए एक दूसरे को मिठाई खिला करके आम राहगीरों के बीच में लड्डू वितरण किया गया और खुशी उमंग के साथ में सब लोग ढोल नगाड़ा के साथ नाच गए।
जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए को-आपरेटिव कॉलेज में चल रही मतगणना में भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो लगभग जीत की ओर हैं. 10वें राउंड की गिनती में वह लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. विद्युत दा लगभग दो लाख वोट से आगे चल रहे हैं. इसी बीच भाजपा की जीत पर समर्थक उत्साहित हैं और जश्न मनाने में जुट गए हैं. विद्युत दा की लगातार तीसरी बार की हेट्रिक पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें सिख समाज की ओर से जोश खरोश के साथ बधाई दी है.
दादा से मिलते हुए विभिन्न सिख भाजपाइयों क्रमशः सोमू के साथ गुरदीप सिंह पापू, चंचल भाटिया ,मंजीत गिल, जोगिंदर सिंह जोगी, सतिन्दर सिंह बंटी, नवजोत सिंह सोहल, दलजीत सिंह, जसबीर सिंह सोनी, इंदरजीत सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, ने आशा जताई है कि अब विद्युत दा केंद्रीय मंत्रीमंडल में शुसोभित होकर जमशेदपुर की जनता की आवाज बनेंगे.
इन सिख नेताओं की खुशी इसलिए भी आसमान को छू रही है क्यूंकि जमशेदपुर में चुनाव के दौरान सिखों की सर्वोच्च संस्था सीजीपीसी ने खुलकर इण्डिया प्रत्याशी को समर्थन कर दिया था, जिसके बाद सिख भाजपाइयों ने पार्टी के प्रति अपनी वर्षों की वफादारी निभाते हुए सिखों को एक सूत्र में परोने में जी जान लगा दी थी. अपने प्रधान की बगावत करते हुए खुलकर विद्युत दा को विभिन्न गुरुद्वारों में मान सम्मान दिलाया था. ऐसे में अपनी जीत से लव रेज विद्युत दा ने भी सिख नेताओं को विश्वास दिलाया कि वह सिख समाज के साथ पूर्व की तरह खड़े रहेंगे. उनकी यह जीत जमशेदपुर की जनता की जीत है.
जमशेदपुर : पांचवें गुरु, गुरु अरजन देव साहिब जी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की संपादना उपरंत पहला प्रकाश हरमंदर साहिब, अमृतसर में करवाया। गुरु ग्रंथ साहिब जी में सभी धर्मों का सत्कार और प्रेम से जीने का सन्देश है। उस वक्त की मुगल बादशाहत की धर्म के प्रति कट्टर सोच के कारणवश गुरु अरजन देव साहिब जी को गरम तवे पर बिठा कर, शरीर पर गरम रेत डालकर और गरम पानी में उबाल कर शहीद किया गया। परन्तु गुरु साहिब अडोल रहे और संसार को वाहेगुरु के हुकुम में रहने का सन्देश दिया।
आज गुरु अर्जन देव के इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए सोनारी के सत संगत और जोड़ी राइडर्स के तमाम सदस्यों ने कागल नगर बाजर में छबील का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने तन मन धन से सेवा निभाई। लोगों के बीच में चना, तरबूज और मीठे जल का वितरण किया गया। इसके उपरांत जितने भी सदस्य थे उनके लिए लंगर कि व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह और झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग कि प्रधान बीबी कमलजीत कौर झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान सरदार गुरशरण सिंह बिल्ला औऱ गुरु रामदास सेवा दल के सरदार गुरदयाल सिंह अपने साथियों के साथ आए हुए थे और इनके साथ गणमान्य लोगों ने आकर सारे सदस्यों का हौसला अफजाई किया।
जमशेदपुर : 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु ने तोड़े रेकॉर्ड लोकप्रियता के सारे पूर्वानुमान समाज के हर वर्ग के चाहते बनकर उभरे हैं। सौरव विष्णु जमशेदपुर के मतदाताओं को हिंदू मुसलमान के अनुपात में बताकर अपना राजनीतिक हित साधने के प्रयास में लगी दोनों राष्ट्रीय महागठबंधनों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ने में कामयाब होते दिख रहे हैं। सौरव विष्णु कुछ दिन पहले तक जमशेदपुर के चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे भाजपा के विद्युत वरण महतो और इंडी गठबंधन के समीर महंती के साथ सांसद बनने के रेस में पिछड़ते नजर आ रहे थे, परंतु अंततः जमशेदपुर के मतदाताओं की आंखें खुली दिख रही है।
सौरव विष्णु एक चुनावी सुनामी बनकर बाकी सभी प्रतिभागियों को डूबाने के प्रयास में सफल होते दिख रहे हैं। जमशेदपुर के विकास को लेकर अपना स्पष्ट दृष्टिकोण रखने वाले सौरव विष्णु ने कहा कि शहर को एक नहीं बल्कि दो एयरपोर्ट की जरूरत है और सांसद बनने के बाद यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शहर के प्रतिभाशाली युवाओं को इस शहर को छोड़कर उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना यह काफी पीड़ा दायक मानते हैं और शहर के मतदाताओं को वचन देते हुए कहा कि इस लोह नगरी को उच्च शिक्षा का हब बनाएंगे।
समाज के सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय सौरव विष्णु इस बार शहर के चुनावी इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। सौरव विष्णु अगर सांसद बनते हैं तो यह पहली बार होगा कि कोई निर्दलीय प्रत्याशी इस शहर में सांसद बनेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह विरोध की राजनीति नहीं, विकास की बात करते हैं और इस चुनाव में विकास ही उनका मुख्य एजेंडा है।
जमशेदपुर : आज जमशेदपुर लोक सभा चुनाव प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव जी जमशेदपुर आए और उन्होंने बुद्धिमंदिर से एग्रीको तक मोटरसाइकिल रैली एवं रोड शो में भाग लिया। जिसमें भालूबासा तीन नंबर रोड में सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर विष्णु देव को फूलों की बरखा करके एवं शाल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह गिल, गुरदीप सिंह पप्पू, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, रविंद्र सिंह रिंकू, बलवीर सिंह बबलू, बबला पाजी, कुलवंत सिंह संधू, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह, अमृत सिंह, वरयाम सिंह बंटी, सोनु सिंह, जसबीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।
जमशेदपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद जी की माताजी का निधन आज दोपहर 12 :50 बजे हो गई है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी। कल प्रात : 10बजे कदमा रानीकुदर स्तिथ आवास से उनके पार्थिव शरीर को लेकर पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा सिख नेताओं ने इस इस विकट परिस्थिति में उनके निवास स्थान पहुँच कर अपना शोक व्यक्त किया।