सोमवार को क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा “खेल संस्कृति का विकास एवं चुनौतियां” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन बर्मामाइंस देवस्थान के हाल में किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के नाते क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रसाद महानकर , क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव शंकर सिंह, ओलंपियन और पूर्वी सिंहभूम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री हरभजन सिंह, पूर्व रणजी क्रिकेटर, रोल बाल एसोसिएशन के झारखंड अध्यक्ष, एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री मनोज यादव जी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह, पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ के चेयरमैन राणा विनोद जी, प्रांत मंत्री राजीव कुमार थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विषय प्रवेश शिव शंकर सिंह ने किया। सभी वक्ताओं ने इस विषय पर जोड़ दिया की खेल सभी के जीवन का अंग होना चाहिए। इस विषय पर समाज में कार्य करने वाले प्रत्येक संगठन संज्ञान लेकर आगे बढ़े। केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार भी ठोस नीति बनाए।
धन्यवाद ज्ञापन सह कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर ने किया। सुभाष कुमार, सतनाम सिंह, डा पूनम सहाय, प्रदीप जैन, काजल, प्रकाश मेहता, राधिका बानरा ,गणेश जयसवाल , अनूप सिंह, कुंदन चंद्रा, सुखदेव सिंह, जगदीश कुमार, स्वपन शॉ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : केंद्रीय बजट में बेरोजगारों किसानों और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए कोई राहत की बात नहीं है बल्कि निराशा मिली है। रोजगार देने और युवाओं को प्रशिक्षण देने का वादा भी जुमला साबित होगा, जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार का हर वादा जुमला साबित हुआ है। खासकर बिहार और झारखंड को अनदेखी की गई है। आने वाले वक्त में देश के युवा और किसान बिहार और झारखंड के लोग भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे। समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने आज पेश किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही है।
उन्होंने आगे कहा कि नौकरी पेशा लोगों के लिए भी कोई राहत की बात नहीं है। मोदी सरकार के इस केंद्रीय बजट से हर वर्ग में निराशा है। झारखंड के लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देने का काम करेंगे। महंगाई पर अंकुश लगाने और देश में नए उद्योग लगाने पर किसी तरह का प्रावधान नहीं किया गया। एनडीए के सहयोगी दल में भी निराशा हैं।
सरायकेला – खरसांवा : मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता सह अनुसूचित जाति मोर्चा महासंघ के महासचिव रंजन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि छोटानागपुर संथाल परगना में अनूसूचित जातियों का आस्तित्व खतरें में हैं। बाहरी घुसपैठियों के अवैध प्रवास एवं अन्य जातियों, संवर्गो द्वारा, अनूसूचित जाति प्रमाण पत्र, जाली व अवैध तरीके से बनाये जाने और केन्द्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर भर्ती एवं कार्यरत से मुख्य रूप से अनुसूचित जातियों की जनसंख्या लगातार घट रही है।
दिन प्रतिदिन अनुसूचित जातियों की जनसंख्या की घट रही संख्या की जांच के लिए एस आइ टी गठन करने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि अवैध एवं जाली अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाकर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न पदों पर कार्यरत सभी अनुसूचित जाति कर्मियों की अनुसूचित जाति प्रमाण पत्रों की गहनशीलता पूर्वक जांच पड़ताल करने की मांग की है। जिससे जाली प्रमाण पत्रों को रद्द कर आवश्यक कार्रवाई करने एवं मुख्य रूप से वंचित अनुसूचित जातियों को अपने हक अधिकार प्राप्ति होगी। श्री कारुवा ने सीएम से आग्रह किया कि इस मामले को अविलंब संज्ञान में लेने की जरूरत है।
जमशेदपुर : आज शनिवार को जेम्को बस्ती वासियों का एक प्रतिमंडल जुस्को के महाप्रबंधक जीएम श्री आरके सिंह से मुलाकात करने पहुंचा। ज्ञात होगी कुछ ही दिनों पहले पूर्वी डॉ अजय कुमार जेम्को मैदान पहुंचे थे इस संदर्भ में बस्ती वासियों ने उन्हें बताया था की हम बस्ती वासियों के लिए यह एक ही खेल का मैदान है जो कितना उपयोगी है। यह मैदान 10 बस्तियों के बीच में आता है जो – जेम्को बस्ती , महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती , आजाद बस्ती, मिश्रा बागान, मनीफिट, मंदिर लाइन, प्रेमनगर , बजरंगी बागान इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही खेल मैदान है तो यहां मैदान अगर कंपनी प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो हम बस्ती वासी कहां जाएंगे।
इस संबंध में डॉ अजय कुमार ने मैदान की उपयोगिता को समझते हुए तत्पर अपनी पहल करते हुए उपायुक्त जमशेदपुर एवं जुस्को महाप्रबंधक से वार्ता की तथा बस्ती वासियों को भी मुलाकात करने को कहा। जुस्को के जीएम आरके सिंह ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया की जेम्को मैदान के संदर्भ में उच्च एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।
जमशेदपुर : आज जमशेदपुर अभिवावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश वर्मा के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय तक आम बागान से रैली निकालते हुए पहुँचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि झारखंड राज्य में वर्ष 2011 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के बाद जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों में प्रवेश कक्षा की आरक्षित सीटों पर अभिवंचीत एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन शुरू हुआ था और वह प्रक्रिया अब भी जारी है।
इन नामांकन प्राप्त बच्चों को अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप क्लास 8 तक नि: शुल्क शिक्षा पाने का अधिकार हैं और उस समय नामांकन प्राप्त बच्चे जो अब क्लास 8वीं पास कर 9वीं क्लास में आ गए है, उन बच्चों से मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के साथ ही शहर के अन्य निजी स्कूलों द्वारा सामान्य वर्ग के बच्चों की तरह फीस की मांग कर रहे हैं। परिस्थिती ऐसी बन गई है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के ये बच्चें पैसे के आभाव में फीस देने में अपने को असमर्थ पा रहे है ऐसे में स्कूल प्रबंधन द्वारा इन बच्चों से बार-बार पूरे क्लास के बच्चों के सामने फीस कि मांग कर इन बच्चों कि मानसिकता पर बुरा प्रभाव डाल रहा है इनमें से कुछ बच्चे तो अब स्कूल जाने से कतराना शुरू कर दिया है।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में पूरे देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर दिया है और इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कंडिका 8-8 (छाया प्रति संलग्न है) में प्रावधान दिए गए हैं कि अभिवचीत एंव कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 12 वीं तक निःशुल्क शिक्षा पाने का अधिकार है।
उन्होंने माँग करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान के तहत मोती नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची के साथ ही शहर के अन्य सभी निजी स्कूलों में अध्ययनरत अभिवंचीत एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को क्लास 12 वीं तक नि: शुल्क शिक्षा देने कि आदेश देने की कृपा करें।
जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र मे निकले मुहर्रम के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा फिलीस्तीन का झंडा फहराकर धार्मिक माहौल को भड़काने का कार्य किया गया। जिससे समस्त हिन्दू समाज काफी आक्रोशित है। भारत देश से दूर दो देशों की लडाई मे समुदाय विशेष का पक्ष लेकर हमास और हिजबुल्ला जैसे आतंकवादी संगठनों का पक्ष लेते हुए धार्मिक जुलूस मे फिलीस्तीन का झंडा लहराना गहरे षडयंत्र को दर्शाता है। उक्त बातें विहिप और बजरंग दल के द्वारा कही गयी।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर शहर के शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल को निश्चित ही अशांत कर हिंदू समाज को भड़काने का कार्य किया गया है। विहिप और बजरंगदल जमशेदपुर महानगर इसके विरोध मे जिला प्रशासन से कडी कारवाई की मांग करती है और जुगसलाई मे फिलीस्तीनी झंडा फहराने वाले लोगों के गिरफ्तारी की तुरंत मांग करती है।
विरोध प्रदर्शन मे विहिप जमशेदपुर के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिलामंत्री चंद्रिका भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू ओझा, भाजपा वरिष्ठ नेता अभय सिंह, दिनेश कुमार, शंकर रेड्डी , सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह जी के अलावा विहिप प्रांत से सुजीत साहू, अवतार सिंह परमार, अवतार सिंह गांधी, शंकर राव, दीपक शर्मा, विभाग से जनार्दन पांडेय, अरूण सिंह, दीपक वर्मा, जिला से संजय सिंह जी,मनीष सिंह, भोला लोहार, उत्तम कुमार दास, चंदन दास, अनिरुद्ध गिरि , पूनम रेड्डी, जीतेंद्र प्रमाणिक, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, हर्ष यादव के अलावा महानगर और अन्य 13 प्रखंड के सैकडों सदस्यगण उपस्थित हुए।
जमशेदपुर : आज एक भव्य जुलूस काशीडीह मैदान से साकची गोलचक्कर तक भाजपा नेता एवम केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में निकला। जिसमे भारी संख्या में हिंदू विचारधारा के लोग शामिल थे। ज्ञातव्य हो जमशेदपुर एवं झारखंड की अन्य शहरों में धार्मिक जुलूस में एक समुदाय के युवाओं के द्वारा मोहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन जैसे विदेशी झंडा का अपने देश में फहराया गया।
आज इसको शह देने वाले राज्य के स्थानीय कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता एवम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया। फिर यह जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा विदेशी झंडा का इस्तेमाल करना और उसके समर्थन में नारे लगाना यह देशद्रोह का कार्य है, आए दिन इस तरह की घटना जमशेदपुर में होती रही है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं झारखंड सरकार से पूछना चाहता हूं कि आखिर जब रामनवमी अखाड़ा जुलूस हो, दुर्गा पूजा हो, सरस्वती पूजा हो, तब शांति समिति के बैनर तले विभिन्न थाना में बैठक करके यह सुनिश्चित की जाती है कि किसी प्रकार का देशद्रोह या धार्मिक उन्माद नहीं पैदा करना यह सब का कर्तव्य है। हिंदू इसे सहर्ष स्वीकार करते हैं, मानते हैं और सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर के काम करते हैं, लेकिन जब भी मुसलमान लोगों का धार्मिक जुलूस निकलता है चाहे पैगंबर साहब के जन्मदिन की बात हो और चाहे मोहर्रम के जुलूस की बात हो कभी पाकिस्तानी झंडा लहराया जाता हैं कभी फिलिस्तीन के झंडे लहराए जाते हैं। यह जानबूझकर उन्माद पैदा करने की रणनीति बनाकर के यह सब करते है।
भारत की जमीन का इस्तेमाल करके गंदी सोच के तहत उन्माद पैदा करना चाहते हैं। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति इसका विरोध करती है। जिस प्रकार यह घटना घटित है यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है और सब लगातार सरकार के एक स्थानीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के शह पर होता है क्योंकि वह कलमा पढ़ते हैं।
श्री बन्ना गुप्ता द्वारा इस प्रकार की घटनाएं अगर शहर में होती है तो वे कभी भी इसका विरोध नहीं करते है। कभी धर्म परिवर्तन की बात होती है तो नहीं बोलते हैं और ना ही कभी डेमोग्राफी जो चेंज हो रहा है उसमे बोलते है।तेजी के साथ बांग्लादेशी झारखंड में फैल रहा है। वोट बैंक के कारण उसमें भी चुप हो जाते हैं। गौ हत्या पूरे झारखंड में प्रतिबंध है लेकिन कभी भी गौ हत्या के विरोध में एक स्वर भी नहीं निकालते हैं।
साथ ही रामनवमी अखाड़ा जुलूस में अगर सरकार कोई पाबंदी लगाती है तो वह चुप हो जाते हैं। भोली भाली महिला आदिवासियों को लोग लालच में फंसा कर जिस प्रकार पश्चिमी सिंहभूम एवं संथाल परगना में घटना हो रही है और डेमोग्राफी चेंज हो रहा है उस पर भी श्री बन्ना गुप्ता और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं।
आज यह स्थिति है कि पूरे झारखंड को बंगाल बनाने में यह सभी लोग तुले हैं। इतनी बड़ी घटना हजारीबाग में हो गई सरकार के द्वारा कोई भी अधिकृत बयान नहीं आया उल्टे हिंदुओं को सताया गया, लेकिन हिंदू समाज, हिंदू धर्म कभी चुप नहीं बैठने वाला है।
मैं हेमंत सोरेन और बन्ना गुप्ता दोनों के इस प्रकार के कुकृत्य का निंदा करता हूं। जब-जब कांग्रेस की सरकार जिस राज्य में बनती है उस राज्य में हिंदुत्व को सबसे गहरा आघात झेलना पड़ता है। आज इसी के विरोध में पुतला दहन श्री बन्ना गुप्ता और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन साकची गोल चक्कर में किया गया।
इस मौके पर अभय सिंह के साथ श्री अरूण सिंह, श्री पप्पू सिंह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, श्री निर्भय सिंह, श्री शशांक शेखर, श्री विकास जयसवाल, श्री अमित अग्रवाल, श्री शंभू त्रिवेदी, श्री पप्पू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, श्री संजय सिंह, श्री गंगा प्रसाद साहू, श्री सुमित श्रीवास्तव, श्री शशी मिश्रा, श्री राहुल सिंह, श्री भूषण दीक्षित, श्री रविंद्र सिंह रिंकू, श्रीमती कांची लोहार, सुश्री जया जी, श्री घनश्याम पांडे, श्री लोक नाथ त्रिपाठी, श्री देव भंडारी, श्री टी एन सिंह, श्री राम नगीना यादव, श्री मनोज सिंह , श्री राकेश त्रिपाठी, श्री पवन सिंह मंडल अध्यक्ष गोबिंदपुर, नरेश अग्रवाल, श्री नारसिंह बहादुर सिंह, सरदार रज्जे सिंह, जगदीश मिश्रा जी, विकास जायसवाल, मुकेश कुमार सिंह,विजय गुप्ता, ऐश्वर्य सिंह, राजेश त्रिपाठी सहित सैकड़ो लोगों ने गगनभेदी नारा के साथ फिलिस्तीन झंडा फहराए जाने का विरोध कर श्री बन्ना गुप्ता, श्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।
जमशेदपुर : शास्त्री नगर कदमा के मित्तल प्रमोटर के प्रोपराइटर चंदन मित्तल एवं उनके पिताजी शंभू प्रसाद मित्तल के खिलाफ जमशेदपुर के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने धोखाधड़ी एवं जीवन को खतरे में डालने मामले में संज्ञान लिया है। इन तीनों के खिलाफ अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 288, 406, 417, 418, 420, 506, 34 IPC के तहत सुनवाई होगी। वादी सुभ्रो बनर्जी की ओर से अदालत में पक्ष वकील सुधीर कुमार पप्पू रख रहे हैं।
वकील सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार मित्तल प्रॉपराइटर एंड डेवलपर ने कदमा उलियान में एएम कुंज फ्लैट का निर्माण किया। वादी सुभ्रो बनर्जी ने 36 फ्लैटों में से एक लिया, लेकिन इकरारनामा के मुताबिक फ्लैट में सामग्री का प्रयोग नहीं हुआ और दीवार में क्रैक शुरू हो गया। सभी फ्लैट वासियों का मकान क्रेक हो गया है जो इस केस में गवाही दी है।
वादी ने जिला प्रशासन में शिकायत की और जांच में साबित हुआ कि घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है। रिपोर्ट के पाते ही वादी ने अदालत की शरण ली और शिकायत वाद दर्ज कराया। अदालत ने उस शिकायत के आधार पर कदमा पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया। पुलिस ने साक्ष्य की कमी बताते हुए अंतिम प्रपत्र दाखिल किया। जिस पर वादी की ओर से प्रतिरोध याचिका दाखिल की गई जिसे सुनवाई के लिए अदालत ने स्वीकार कर लिया। सभी गवाहों को सुनने के उपरांत अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों के खिलाफ पेशी का नोटिस जारी कर दिया और सुनवाई की तारीख 17 अगस्त मुकर्रर कर दी है।
सरायकेला खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कोल्हान क्षेत्र के अन्तर्गत सभी प्राईवेट बसों में प्रति किलोमीटर की दर या निर्धारित किराया के अनुसार किराया लेने की मांग जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी से की है, साथ ही निर्धारित किराया सूची, तालिका चार्ट बस में लगाए जाने की भी मांग की है। जिससे जनहित में किसी भी पैसैंजर या लोगों को परेशानी न हो। यह माँग उनके द्वारा इसलिए की गई है कि प्राईवेट बसों में निर्धारित किराया से अधिक किराया लेने का समाचार उन्हें प्राप्त हुआ है।
जमशेदपुर : भारतीय मनावधीकार ऐसोसिऐशन परिवार द्वारा कोल्हान टीम के नेतृत्व में मंगलवार को सगठंन के चैयरमेन श्री अनुराग चंद्रवंशी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के द्वारा 25 पेड़ लगाया गया। जिससे की पृथ्वी की रक्षा हो साथ ही भविष्य में अच्छी बरिश हो।
इस मौके पर सगंठन के अध्यक्ष रवि राज दुबे, आर के पाण्डेय, किताबुदीन अंसारी, सरबजीत सिहं, सैयद, साजिद, सतोष पोदार, धनजीत, राजेश, प्रमोद, सुभाष घोष, यादव जी, राहुल, एवं सभी पदाधीकारी गण मौजूद थे।