एक नई सोच, एक नई धारा

सक्सेस स्टोरी : मशरुम उत्पादन बना अतिरिक्त आय का स्रोत, महिलायें हो रहीं आत्मनिर्भर

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं प्राय: मजदूरी का काम और खेती सब्जी बाड़ी को ही आय का महत्वपूर्ण साधन समझती रही हैं। वर्षो से श्रम और पारम्परिक पशुपालन आय का स्त्रोत रहा है किंतु पहली बार अब वे मशरुम उत्पादन कर अच्छा आय अर्जित करने लगी हैं । डुमरिया प्रखंड के खैरबनी पंचायत अंतर्गत खैरबनी गांव की दस महिलाओं ने सामूहकि रुप से मशरुम की खेती एक 30×30 की जमीन पर पुआल-बॉस की घर बनाकर करना शुरू किया जो उनके लिए आय का अच्छा स्रोत साबित हुआ है।

IMG 20230413 WA0004

जे.टी.डी.एस से मिला तकनीकी प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग

झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS) द्वारा वर्ष 2016 में गांव के महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की गई। थोपे बाहा महिला समिति के नाम से एक स्वयं सहायता समूह बनाकर प्रारंभ में दस हजार रू. का बीज पूंजी तथा संचालन से जुड़ी कई प्रशिक्षण JTDS के द्वारा दिया गया । मशरुम उत्पादन हेतु खैरबनी गांव की 42 अनुसूचित जनजाति की महिला को प्रशिक्षण के साथ ही प्रत्येक महिला को 40-40 बैग जिसमें पुआल, मशरुम बीज, कीटनाशक दवा, प्लास्टिक, स्प्रेयर तथा सभी 42 महिलाओं के बीच 2 मशरुम ड्रायर मशीन तथा 2 पुआल कटर वितरित किया गया ।

IMG 20230413 WA0006

थोपे बाहा महिला समिति से ही जुड़ी गांव की 10 महिलाओं सोनामुनी हासदा, आरसू हेम्ब्रम, पावेट हेम्ब्रम, पोको मुर्मू, गेरथो मार्डी, पानोमुनी मार्डी, बती हेम्ब्रम आदि ने समूह में व्यवसायिक रूप से मशरुम उत्पादन शुरू कर सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हैं। इस वर्ष अब तक 386 किलो मशरुम का उत्पादन उन्होने किया है जिसमें 264 किलो का स्वयं घरेलू खपत के बाद कुल 133 किलो मशरुम की बिक्री कर लगभग 16,000 रु. की उन्हें आमदनी हुई। JTDS के डीपीएम रुसतम अंसारी ने बताया कि मशरूम उत्पादन महिलाओं के आर्थिकपार्जन की दिशा में पहला प्रयास है जो सफल होता दिख रहा है। खास बात यह है कि महिला अब इसे गांव के हाट में भी बेच पा रही है। कुछ कच्चा और सुखा मशरुम एंजेसी को बेची जा रही है। आने वालों वर्षों में यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापकता पा लेगा।

पूर्व डीसी छवि रंजन के 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ईडी के रडार पर झारखंड के अनेक प्रशासनिक अधिकारी और कारोबारी भी है

जमशेदपुर : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर स्थित छवि रंजन की पत्नी के आवास और सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता, गोपालगंज में एक साथ छापेमारी कर रही है। छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित है। वे झारखंड के चौथे वैसे पदाधिकारी हैं। जिनके खिलाफ ईडी ने शिकंजा कसा है। ईडी की टीम निदेशक के अलावा कई अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी कर रही है।

db549385b6b7306d074e022170ef128c6203b287f0b96b9ba6eed6c5e07b9112.0

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम गुरुवार की सुबह आईएएस छवि रंजन समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले ईडी ने बीते पांच नवंबर 2022 को कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल व एक अन्य व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची, दिलीप घोष सहित अन्य अधिकारियों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।
ईडी की टीम आईएएस छवि रंजन समेत अन्य लोगों के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमें रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता और बिहार का गोपालगंज शामिल है। वे रांची और झारखंड के विभिन्न जिलों में डीसी रह चुके हैं। वही ईडी के रडार पर झारखंड के अनेक प्रशासनिक अधिकारी और कारोबारी भी है। जिनके यहां बहुत जल्द कार्रवाई हो सकती है।

एक व्यक्ति विशेष की पार्टी बन कर रह गयी भाजपा, शिकायतों की सूची प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को भेजी गई

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा में एक बार फिर से बगावती तेवर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिखाए हैं। भाजपा के संगठन को कुछ विशेष व्यक्तियों के पॉकेट तक ही सीमित रखने का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के ही कुछ नेताओं ने यह विरोध का बिगुल फूंका है। भाजपा नेता अमर सिंह समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की। इन लोगों ने शिकायत की कि भाजपा जैसे संगठन को एक व्यक्ति विशेष का संगठन बनाकर रख दिया गया है। इन लोगों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई को एक शिकायत पत्र भी भेजा है लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि जमशेदपुर महानगर भाजपा में लगातार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है। इससे अन्य सारे विधानसभा के लोगों में खासी नाराजगी है।

Screenshot 2023 0412 233229

यही नहीं वर्तमान कमेटी में भी जमशेदपुर पूर्वी के ही सदस्यों की संख्या ज्यादा है। यह कहा गया है कि गुंजन यादव वर्तमान में अध्यक्ष एक खास प्रभाव से बने हैं। उनकी जिला पदाधिकारी 15 सदस्य सूची में 8 लोग केवल पूर्वी विधानसभा से भी पदाधिकारी है और युवा मोर्चा अध्यक्ष पूर्वी से जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्वी से और एससी मोर्चा अध्यक्ष भी पूर्वी से ही है। इसी तरह प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में भी लगभग 10 सदस्य जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही है। इस कारण दूसरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष समेत कई पद भी खाली है। युवा मोर्चा समेत तमाम मंडलों में भी पद खाली है। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव द्वारा इसका कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। जो लोग भाजपा छोड़कर गए थे उनको वापस ही करा कर फिर से नए पद बांट दिए गए हैं शिकायत पत्र के साथ एक सूची भी सौंपी गई है।
इस सूची में बताया गया है कि किस तरह से जिला कार्य समिति में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री कार्यालय मंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी का पद जमशेदपुर पूर्वी में ही दिया गया है। जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश सिंह, संजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमलेश साहू, जितेंद्र मिश्रा, रामबाबू साह, रूबी झा और कल्याणी शरण जैसे लोगों को जिला कार्यसमिति में जगह दी गई है, जो जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही है। इसी तरह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के तौर पर रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, विनोद सिंह, अभय सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह और अन्य लोगों को जगह दी गई है। यह सारे लोग जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के हैं। वही शिकायतकर्ता में रंजन सिंह, लालचंद, विजय सिंह, भूषण दीक्षित, सुमित श्रीवास्तव शामिल हैं।

हेंमत सरकार के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए साकची गोलचक्कर में पुतला दहन किया गया

जमशेदपुर : राजधानी रांची मे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर हुए प्रसाशनिक करवाई के खिलाफ भाजपा में रोष व्याप्त रूप से देखने को मिला। इसके विरोध में राज्य भर के सभी जिलों मे भाजपा ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया।

IMG 20230412 WA0005

गौरतलब हो कि कल राजधानी रांची में प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण एकत्र होकर सचिवालय का घेराव कर रहे थे, जिसपर वहां मौजूद पुलिस बल ने लाठियाँ बरसाई। साथ ही भीड़ को पीछे करने के लिए वाटर कैनन एवं आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। इस घटना को भाजपा ने लोकतंत्र का हत्या करार दिया हैं और आक्रोश स्वरुप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भी जिला भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया एवं मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

आंदोलन होगा और जोरदार होगा, भाजपा अभय सिंह और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ है – दीपक प्रकाश

झारखण्ड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राजयसभा सांसद दीपक प्रकाश बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कदमा हिंसा मामले मे जेल मे बंद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मिलने घाघडीह जेल पहुंचे लेकिन वहां जेल प्रबंधन ने उन्हें बेरंग लौटा दिया। जिसके बाद उन्होने एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

41e5a89783d8b499b0603061a900bceced210287daf15eecf2c244b78c7955d8.0

उन्होंने कहा की विगत दिनों कदमा मे हुए हिंसा मामले में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को जेल भेजा गया है और उनपर जो धारायें लगाई गई हैं, वह स्पष्ट बताती हैं कि ये राज्य सरकार की राजनीति से प्रेरित है। राज्य सरकार पुलिस तंत्र का गलत इस्तेमाल कर भाजपा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपा इससे कमजोर नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार भयभीत हैं और इसका नमूना कल रांची मे देखने को मिला। उन्होंने स्पस्ट रूप से कहा की भाजपा जेल मे बंद अपने तमाम नेता व कार्यकर्ताओं के साथ हैं और इसके लिए पार्टी आंदोलन करेगी और जोरदार आंदोलन होगा। पार्टी अपने नेता और कार्यकर्ताओं को पूरी सहयोग प्रदान करेगी।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक छात्र-छात्रायें कर सकते हैं आवेदन

कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र/छात्राओं से आवेदन प्राप्त करने की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा जारी निर्देश के आधार पर निर्धारित मापदंड के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रवेशिकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं से आवेदन मांगा गया है ताकि वे छात्रवृत्ति योजना का लाभ ससमय ले सकें ।

▪️1. ऑनलाईन आवेदन की समय सीमा

  • शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि- 25.04. 2023
  • शैक्षणिक सत्र 2022- 23 हेतु छात्र/छात्राओं के आवेदन प्रक्रिया की विस्तारित अंतिम तिथि- 10.05.2023
  • संबंधित शैक्षणिक संस्थान के INO द्वारा छात्र-छात्राओं के आवेदन का सत्यापन की विस्तारित अंतिम तिथि- 17.05.2023
  1. छात्रवृति के लिए आय की अधिसीमा

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र/छात्राएँ जिनके माता-पिता / अभिभावक की सभी श्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से अधिक नहीं हो। इस योजना के अन्तर्गत छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अन्य कोई छात्रवृति का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

  1. आवेदन करने की प्रक्रिया

अहर्त्ता प्राप्त छात्रों को वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in में दिये गये सभी दिशा निर्देशों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ऑनलाईन आवेदन करना है एवं सभी निम्नांकित वांछित प्रमाण-पत्रों की Scanned Copy (jpeg / jpg में 1mb तक) वेबसाईट पर अपलोड करेगें :

0d47f38b58b66167b07af2ebb64b5b656958482c497282fe4c853201387d333d.0

(i) ऑनलाईन के माध्यम से निर्गत आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) (अंचलाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी अथवा उपायुक्त स्तर से निर्गत) की मूल प्रति । (दिनांक- 01.09.2022 अथवा उस तिथि के बाद से निर्गत आय प्रमाण–पत्र मान्य होगा ।)
(ii) ऑनलाईन के माध्यम से निर्गत जाति प्रमाण-पत्र (Caste Certificate) (अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी अथवा उपायुक्त स्तर से निर्गत) की मूल प्रति ।
(iii) ऑनलाईन के माध्यम से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate) (अंचलाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी अथवा उपायुक्त स्तर से निर्गत) की मूल प्रति ।
(iv) संस्थान के लेटर हेड में संस्थान द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए निर्गत Bonafide Certificate (with Fee Structure निर्गत संख्या एवं दिनांक के साथ) की मूल प्रति । (एक पृष्ठ में)
(v) पूर्व की परीक्षा के अंकपत्र (Mark Sheet of previous exam ) की अभिप्रमाणित प्रति ।
(vi) छात्रवृति की धनराशि PFMS के माध्यम से Aadhar Enabled DBT के द्वारा सुयोग्य छात्र छात्राओं के खाते में अन्तरित की जाएगी। (बैंक खाता को आधार संख्या से सीडिंग होना अनिवार्य है।)।

  1. हेल्प लाईनः

सिर्फ आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया में यदि कोई कठिनाई हो तो ई-कल्याण के सम्पर्क संख्या – 040-23120591/23120592/23120593 पर सम्पर्क कर सकते हैं, एवं e-mail id-helpdeskekalyan@gmail.com पर email कर सकते हैं अथवा https://ekalyan.cgg.gov.in वेबसाइट के Complaint link पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।

  1. नोट :

• पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से निर्गत दिशा-निर्देश एवं अन्य अनुवर्ती सूचना वेबसाइट https://ekalyan.cgg.gov.in पर देखा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व कृपया उक्त वेबसाइट पर दिए गए निर्देश को अवश्य देख लिया जाय ।
• उपबन्धित बजट राशि की सीमा के अन्तर्गत प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति स्वीकृति हो सकेगी।
• निश्चित समय सीमा की समाप्ति के पश्चात किसी प्रकार का आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।
• छात्र / छात्रा को अपना आधार संख्या देना अनिवार्य होगा।
• एक से अधिक आवेदन पत्र भरने पर छात्र / छात्रा का आवेदन पत्र रदद् कर दिया जायेगा ।
• ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि / अशुद्धि / गलत अथवा भ्रामक सूचना देने पर आवेदन रदद् कर दिया जायेगा ।

खाली लोटा लिए लौटे दीपक प्रकाश, जेल प्रशासन ने अभय सिंह से मिलने की नहीं दी अनुमति

भाजपा के जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश आज घाघीडीह जेल में कैद भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने के लिए गए, किन्तु जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने की अनुमति यह कहते हुए नहीं दी कि मुलाक़ात का समय ख़त्म हो चुका है। उनके अनुरोध किये जाने के बावजूद जेल प्रशासन ने साफतौर पर उन्हें मना कर दिया। जमशेदपुर के सांसद अपने ही क्षेत्र में किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में नज़र आये, जहाँ प्रशासन ने उनके बात को कोई मोल ही नहीं दिया। वहीं झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की स्थिति भी लोक कहावत “खाली लोटा लिए लौटना” को चरितार्थ करती हुई हो गयी।


गौरतलब हो कि आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश का जमशेदपुर आगमन हुआ और वह अभय सिंह से मिलने कारावास गए किन्तु उन्हें गेट से ही लौटना पड़ा। वैसे भी कदमा हिंसा में अभय सिंह की गिरफ्तारी से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों पर एक सवालिया निशान लगा हुआ है।

जमशेदपुर बार के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, कोर्ट हुआ बंद

जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकील चंदन चतुर्वेदी की गिरफ्तारी और उन्हें हथकड़ी लगाकर जेल भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया. अधिवक्ताओं के इस विरोध के कारण सेकंड हाफ में कोर्ट बंद कर दिया गया.

क्या है अधिवक्ताओं की मांग

विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग की है कि जेल भेजे गए वकील चंदन चतुर्वेदी की अविलंब रिहाई की जाए. उन्होंने कहा यदि किसी मामले में वकील आरोपी हैं भी, तो इसकी सूचना बार को देकर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

पुलिसिया कार्रवाई पर जताई गई आपत्ति

इससे पहले जमशेदपुर बार न्यू बिल्डिंग (लाइब्रेरी हॉल) में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी ने इस मुद्दे पर आपात बैठक कर इस पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. वहीं, अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार करने और जेल भेजने की कमेटी ने कड़ी निंदा की है.

एडहॉक कमेटी के चेयरमैन ने क्या कहा

इस संबंध में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अवष्ठा ने बताया कानून में कोर्ट के अंदर वकीलों को अधिकारी बताया जाता है, लेकिन कोर्ट के अंदर पुलिस ने वकील को हथकड़ी लगाकर पकड़ने और जेल भेजने की कार्रवाई की, जो न्यायोचित नहीं है.

मंगलवार को हुई गिरफ्तारी

बता दें कि पुलिस ने बीते मंगलवार को ही वकील चंदन चतुर्वेदी को हथकड़ी लगाकर जेल भेजा. पुलिस की इसी कार्रवाई की निंदा अधिवक्ता कर रहे हैं. इसके विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया.

अभय सिंह के साथ पूर्ण रूप से है भाजपा- रविन्द्र कुमार राय, देखें वीडियो

जमशेदपुर : शास्त्रीनगर उपद्रव प्रकरण में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम धनबाद के भाजपा संगठन प्रभारी अभय सिंह और विहिप के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जमशेदपुर का पारा बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकरण में आज भाजपा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय एवम प्रवीण सिंह ने काशीडीह स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। रविन्द्र कुमार राय ने भाजपा आलाकमान की ओर से कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से अभय सिंह के साथ थी और रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 3 थाना लांघ कर शास्त्रीनगर पहुंच कर दंगा भड़काने का इल्जाम लगाकर अभय सिंह को उनके काशीडीह स्थित घर पहुंच प्रशासन और पुलिस गिरफ्तार करती है, उसपर व्यक्तिगत राजनीतिक फायदा की गंध पूर्ण रूप से आ रही है। प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए श्री राय ने कहा कि प्रशासन किसी के दबाव में जिस प्रकार से कार्य कर रही है वो भी संदेहास्पद है और इसकी भी गहन जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान इस मुद्दे पर लगातार बैठक कर रही है और जल्द ही एक उच्चस्तरित समिति गठित करेगी जो इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने का काम करेगी।

प्रवीण सिंह ने इस बात का पूर्ण विश्वास दिलाया कि किसी भी हाल में भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता खुद को अकेला न समझे। जल्द ही अभय सिंह के गिरफ्तारी मामले को ध्यान में रखकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

(वीडियो : साभार news tel)
कदमा हिंसा मामले में अधिवक्ता की गिरफ्तारी, अनिश्चित कालीन तक हड़ताल की कही बात

जमशेदपुर : पुलिस द्वारा कदमा शास्त्री नगर में हुए हिंसा के मामले में अधिवक्ता चंदन चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का मामला गरमा गया है। चंदन चौबे को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया था। चंदन चौबे की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार की। सुबह अधिवक्ताओं ने कोर्ट में हंगामा किया और कामकाज को भी बाधित कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस तरह से जमशेदपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है जो सरासर गलत है। अपराधियों और आमजनों के बीच कोई फर्क नहीं किया जा रहा है। आम अपराधी और अधिवक्ता के साथ एक तरह का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एक हिंसा के मामले में पूरे जमशेदपुर में तबाही लाई गई है। वकीलों ने कहा है कि अगर इस मामले में चंदन चौबे को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने वाले अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। फिलहाल अधिवक्ताओं का हंगामा जारी है और कोर्ट में कामकाज बंद है।

IMG 20230412 WA0000
error: Content is protected !!