ताजा खबर
‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी

एक नई सोच, एक नई धारा

नौजवान सभा के सलाहकार का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Screenshot 2024 0127 190956

जमशेदपुर : जेमको सिख नौजवान सभा के सलाहकार सरबजीत सिंह भोगल का निधन हो गया। कल उनके पार्थिव देव का संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में ग्यारह बजे होगा। उक्त जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह जग्गा ने दी है। स्वर्गीय श्री भोगल अपने पीछे पत्नी रजनी कौर और 14 वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं।
उनके आकस्मिक निधन पर सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने शोक जताया है और परिजन के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19
AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240126 WA0040
IMG 20240126 WA0038
IMG 20240126 WA0035
IMG 20240126 WA0036
IMG 20240126 WA0039
IMG 20240126 WA0031
IMG 20240126 WA0033
IMG 20240126 WA0034
IMG 20240126 WA0032
जमशेदपुर : यंग इंडियंस के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता राइड का किया गया आयोजन
IMG 20240127 WA0001

जमशेदपुर : शहर में आज यंग इंडियंस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता राइड का आयोजन सभी युवा स्कूली छात्रों के साथ साथ सभी राइडिंग समूहों, जोड़ी राइडर्स, आरकेएमसी, रोड मेल्टर के साथ किया गया। आयोजन में सिटी एसपी मुकेश कुमार एवं ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। (जारी…)

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19

कार्यक्रम के दौरान यंग राइडर्स के उदित अग्रवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को यह शपथ लेना चाहिए कि मैं सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाने की शपथ लेता हूँ और मैं रोड पर सुरक्षित रूप से धीमी गति से वाहन चलाऊंगा। कार्यक्रम में मौजूद सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने फ्लैग ऑफ सेरेमनी की। (जारी…)

AddText 01 26 10.51.27
IMG 20240127 WA0002
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32

इस दौरान सिटी एसपी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में नौजवानों को और जनता को खुद जागरूक होने की आवश्यकता है और इस तरह के जागरूक कार्य इसमें अहम योगदान प्रदान करते हैं।
वहीं ट्रैफिक डीएसपी ने सभी नौजवानों को सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में जानकारी देते हुए उसके पालन करने और फायदे के बारे में बताया। सभी ने सड़क सुरक्षा का पालन करने की शपथ ली और लोगों को भी जागरूक करने की बात कही।

AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240126 WA0040
IMG 20240126 WA0038
IMG 20240126 WA0035
IMG 20240126 WA0036
IMG 20240126 WA0039
IMG 20240126 WA0031
IMG 20240126 WA0033
IMG 20240126 WA0034
IMG 20240126 WA0032
बुलेट सवार ग्रुप द्वारा वृद्धाश्रम में ध्वजारोहण एवं कम्बल वितरण कर मनाया गणतंत्र दिवस
IMG 20240126 WA0043

जमशेदपुर : बुलेट सवार ग्रुप जोड़ी राइडर्स और आरकेएमसी बुलेट राइडिंग ग्रुप ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी राइडर्स के साथ मिलकर जश्न मनाया। सबसे पहले गोलमुरी शहीद स्थल में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहर की सवारी की गई। ग्रुप द्वारा नेक काम के लिए बाराद्वारी में वृद्ध लोगों के साथ ध्वजारोहण किया और उन्हें कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम में सभी जोड़ी राइडर्स और आरकेएमसी बुलेट राइडिंग ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद थे।

AddText 01 26 10.39.52
AddText 01 26 10.45.25
AddText 01 26 10.15.19
AddText 01 26 10.51.27
AddText 01 26 10.19.39
AddText 01 26 10.26.32
AddText 01 26 10.33.44
AddText 01 26 12.01.38
IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240126 WA0040
IMG 20240126 WA0038
IMG 20240126 WA0035
IMG 20240126 WA0036
IMG 20240126 WA0031
IMG 20240126 WA0039
IMG 20240126 WA0033
IMG 20240126 WA0034
IMG 20240126 WA0032
अब झारखंड की बारी… इतने पैसों से चमक जाएगी किस्‍मत, हो गया बड़ा एलान; मोदी सरकार करेगी करोड़ों की बारिश

कैबिनेट ने केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज एक, फेज तीन एवं एवं एक अन्य योजना के तहत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पथों एवं पुलों में 19 पथों तथा 12 पुलों के निर्माण के लिए 166.1 करोड़ की योजना को पुनरीक्षित करते हुए 208.47 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

42.37 करोड़ राज्यांश मद से होगा खर्च

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि इस कारण से अतिरिक्त 42.37 करोड़ रुपये को राज्यांश मद से व्यय करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन एमआइएस कार्यों के लिए संविदा पर एक पद के सूजन का निर्णय लिया गया है।

झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत विश्व बैंक संपोषित धनबाद में कांको मठ से विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग भाया मेमको चौक पथ के लिए 20 किलोमीटर के फोर लेन व सर्विस लेन सहित विकास को लेकर 461.90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार राज्य सरकार के सभी कर्मियों को समान रूप से गृह निर्माण अग्रिम की स्वीकृति हेतु झारखंड वित्त नियमावली के नियम 393 का शिथिलिकरण एवं अन्य प्रविधानों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एसजे. मुखोपाध्याय, पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग द्वारा समर्पित रिपोर्ट पर सभा सचिवालय द्वारा कृत कार्रवाई प्रतिवेदन को झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र में सदन पटल पर उपस्थापित किये जाने की स्वीकृति दी गई।
  • पथ प्रमंडल, चाईबासा अन्तर्गत हाटगम्हरिया पीडब्लूडी पथ से बलंडीया-भोंडा-मझगांव-बेनीसागर पथ के 44.485 किमी का दो लेन हेतु चौड़ीकरण कार्य कराने के लिए 67.45 करोड़ रुपये के द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
  • समेकित बाल विकास परियोजना कर्मियों को वेतन भत्ता भुगतान शत्-प्रतिशत राज्य मद से करने की स्वीकृति दी गई।
  • कृषकों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को कृषि यंत्रों का वितरण योजना के तहत ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुदान पर वितरण के लिए 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर योजना की स्वीकृति दी गई।
आज भारत आ रहे गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों, हवा महल में लेनदेन के लिए करेंगे UPI का इस्तेमाल

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वह राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोनों नेता का एक रोड शो में भी भाग लेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों जयपुर के हवा महल में लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में उतरेंगे, जिसके बाद वह आमेर किले की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां उनका सांस्कृतिक स्वागत किया जाएगा और वह दीवान-ए-खास में स्थानीय कलाकृतियों की एक छोटी प्रदर्शनी भी देखेंगे। बता दें कि मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

यह है पूरा कार्यक्रम

आमेर किले की अपनी यात्रा के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति जंतर-मंतर की ओर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी उनका स्वागत करेंगे और प्राचीन भारतीय खगोलीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जंतर-मंतर पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एक रोड शो में शामिल होंगे और हवा महल तक जाएंगे। हवा महल में दोनों नेता स्थानीय दुकानों पर खरीदारी करेंगे और लेनदेन यूपीआई के माध्यम से होने की संभावना है। शोभा यात्रा समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों रामबाग पैलेस की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रात्रिभोज की मेजबानी की जाएगी।

जयपुर से दिल्ली होंगे रवाना

मैक्रों दिल्ली के लिए विमान से सीधे जयपुर हवाईअड्डे जाएंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वह कल होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनकी यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले जयपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन के पोस्टरों से सजाया गया है। बता दें, गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भाग लेगी।

भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में मानगो से निकला प्रभु श्री राम की शोभायात्रा, राम भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
IMG 20240114 WA0007

जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में रविवार को मानगो के राजस्थान धर्मशाला से प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा राजस्थान धर्मशाला मानगो से शुरू होकर बबुआ सिंह अखाड़ा बजरंग बली मंदिर तक निकली। जिसमें राम भक्तों का उत्साह व उल्लास देखने बन रहा था। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं, क्या पुरूष सभी भगवान राम की भक्ति में झूमते हुए नज़र आये। (जारी…)

IMG 20240114 WA0009

ढोल नगाड़ों के साथ लाइट और झाँकी ने चार चांद लगाने का कार्य किया। डिमना रोड, दाईगुट्टू, पुरुलिया रोड एवं मानगो के अन्य इलाकों के साथ साथ शहर के विभिन्न हिस्सों से रामभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस शोभायात्रा को एक भव्य रूप दिया। झाँकी में उपस्थित प्रभु राम, लक्ष्मण एवं बजरंगबली के किरदारों को देखने और उन्हें पूजने में भक्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ा। जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा मानगो गूँज उठा। रामभक्तों ने पुष्पों की वर्षा झाँकी के ऊपर की और उन्हें पूरी आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए। वहीं डीजे में बज रहे भगवान राम के गानों पर भक्त नाचते, गाते, झूमते नज़र आये। (जारी…)

IMG 20240108 WA0051 1

शोभायात्रा में रामभक्तों के जनसैलाब ऐसा था कि पूरा मानगो जैसे थम गया हो। यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हुई, लेकिन कार्यकर्तओं ने बहुत ही सुंदर तरीके से आने जाने वालों के लिए रास्ता बनाया। वैसे आने जाने वाले लोगों ने भी प्रभु राम की इस यात्रा में बिना जल्दबाजी किये अपना सहयोग दिया और भक्त गाड़ी के अंदर से भी जय श्री राम के नारे लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15

इस पावन अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक शोभायात्रा है, जिसमें हजारों हज़ार की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा के दिन सभी अपने घरों में दिया जलाकर दीवाली मनाए और अपने नजदीक के मंदिर में भी जाकर दीपक जलाएं और प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना करें। अभय सिंह ने रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों का उत्साह और उल्लास देखकर यह यकीन हो गया है कि 22 जनवरी के दिन सिर्फ अयोध्या में ही नहीं अपितु पूरे देश में दीवाली मनाई जाएगी। (जारी…)

IMG 20240114 WA0005
AddText 01 13 12.40.25

उन्होंने राम मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राम भक्तों को नमन करते हुए कहा कि आज उन सभी रामभक्तों का सपना साकार हुआ है जिन्होंने प्रभु राम के लिए बलिदान दिया। हमें उनके बलिदानों को कतई नहीं भूलना चाहिए। श्री सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बोला कि जिस तरह से भक्तों ने इस यात्रा को राममय बनाया है और जिस हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए इससे हृदय प्रफुल्लित हो गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00574
IMG 20240102 WA0052

इस भक्तिमय शोभायात्रा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्तागण, मुन्ना दुबे, हेमन्त सिंह, विकास सिंह, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, नरेश अग्रवाल, पप्पू सिंह, हलधर नारायण साह, रविंदर सिंह रिंकू, भूषण दीक्षित, किशोर ओझा, आलोक वाजपेयी, वीरेन्द्र सिंह, कन्हैया पुष्टि, शशि दुबे, राजेश त्रिपाठी, मनीष शर्मा, नितेश सिंह, अंकित शुक्ला, लोकनाथ त्रिपाठी, बंटी सिंह, कन्हैया सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बलबीर मंडल, अमित शर्मा, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, सुमित श्रीवास्तव,विमल बैठा, प्रीति सिन्हा, रीना साहू, राजेश सिंह, अमन ठाकुर, ललन चौहान, संजीत शर्मा, प्रमोद मिश्रा, संजय सिंह बबुआ अखाड़ा समिति, प्रमोद सिंह उर्फ मल्लू, सुनील सिंह, नीलकमल शेखर, चुन्नू सिंह, गंगाप्रसाद साहू, शिवप्रकाश शर्मा, ओंकार सिंह, शोभा श्रीवास्तव, राजेश सिंह, वीरेंद्र मलिक, प्रशांत पोद्दार, शेखर राव, शम्भू त्रिवेदी, राजीव सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, पवन सिंह, खुशी ओझा, बालीगुमा से राजेश सिंह, अशोक गौड़, निरंजन झा, गणेश विद्यार्थी, अमरेंद्र पासवान, संधू देवी, रविंदर सिसोदिया, दशरथ चौबे, विपिन झा, छोटन मिश्रा, डॉ अनिल सिंह, सुशील पांडे, संतोष गुप्ता, राकेश लोधी, भोला पांडे, सुनील केशरी, रेखा सिंह, मनीष चौधरी, रविंदर तिवारी, मनीष बाबा, अभिषेक बैद्य, अखिलेश सिंह, अनिकेश, विजय तिवारी, बबलू सिंह वैश्य, बंटी गुप्ता, विद्याशंकर, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह, दीपक तिवारी, गोपी चौधरी, कहिंझाय ओझा, अजय लोहार, भारती केशरी, विजय ओझा, विकास जायसवाल, अर्जुन शर्मा, जितेंद्र यादव, काली शर्मा, विजय सिंह, रामसकल तिवारी, रेणु शर्मा, संजय मिश्रा, संतोष चौहान, सुशील सिंह, सुशीला शर्मा, मृत्युंजय सिंह, राकेश चौबे, अनिरुद्ध गिरी के साथ साथ हज़ारों की तादाद में राम भक्त शामिल हुए।

IMG 20240114 171512
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230802 WA00754
टाटानगर स्टेशन के एस्केलेटर से गिरकर महिला यात्री जख्मी
0e53e1a8ffd2e3320df64ab91261f63a052b47cf7687e5100c981044898cedff.0 1

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उस वक्त अपनातफरी मच गई, जब तीन नंबर प्लेटफार्म पर जा रही महिला यात्री अनियंत्रित होकर एस्केलेटर से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि मानगो निवासी तबस्सुम अली 50 वर्ष को नीलांचल एक्सप्रेस से यूपी जाना था। इससे वह परिजनों के साथ एस्केलेटर के माध्यम से प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रही थी कि अचानक गिर गई। हालांकि, रेलकर्मियों ने तत्काल एस्केलेटर बंद कर दिया, लेकिन महिला के शरीर में काफी चोटे आई हैं और हाथ टूटने की आशंका है। इधर, स्टेशन ड्यूटी कर्मचारियों ने तत्काल रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया था। इससे महिला की मरहमपट्टी की गई। इसके बाद वह ट्रेन पर सवार होने के बजाय घर चली गई। मालूम हो कि सावधानी नहीं बरतने के कारण स्टेशन के एस्केलेटर से गिरकर पहले भी कई महिलाएं एवं बुजुर्ग जख्मी हो चुके हैं।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
जमशेदपुर कार्निवल आज से, बॉलीवुड गायक अभिजीत देंगे इस दिन प्रस्तुति
7c6a75297a2e22c8d34dcf90a4ff6de911494b17ec0c3decc8b72c7847c7323b.0

जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) को आगामी जमशेदपुर कार्निवल 2024 का आगाज होने जा रहा है. शुक्रवार 12 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी. इसका उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी करेंगे. यह तीन दिवसीय उत्सव है, जो 12 से 14 जनवरी तक प्रतिष्ठित बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में दर्शकों को लुभायेगा. सभी नागरिकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है. शुक्रवार को जमशेदपुर कार्निवल में ‘मेडली ऑफ कलर्स ऑफ इंडिया’ शीर्षक से एक मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57

कार्निवल का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद एक शानदार कोल्ड पायरो शो होगा. यह शाम जमशेदपुर के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी गायक इशान दत्ता की मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों से भरी होगी. ‘अपनी सेना को जानें’ पहल के अनुरूप और स्टील सिटी जमशेदपुर में नागरिक-सैन्य एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, कार्निवल के दौरान हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. भारतीय सेना नयी पीढ़ी के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन करेगी, जिसका उद्देश्य नागरिक आबादी को भारतीय सेना की बढ़ी हुई क्षमताओं से परिचित कराना और नागरिक-सैन्य संलयन को बढ़ावा देना है. 14 जनवरी को बॉलीवुड गायक अभिजीत अपनी प्रस्तुति देंगे.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
प्रांतिक चक्रवर्ती बने टाटा मोटर्स के डीजीएम कॉरपोरेट कम्युनिकेशन
8f800fbb9d005cc7bcb8198f4fd7cb0b71b364a26ce21e14b1b4576e1957de96.0

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड के रूप में प्रांतिक चक्रवर्ती ने पदभार संभाल लिया। प्रांतिक ने डीजीएम कम्युनिकेशन पद पर योगदान किया है। वे कम्युनिकेशन के क्षेत्र अनुभवी हैं। प्रांतिक पूर्व में टाटा मोटर्स के सिंगुर प्लांट, आयशर, आईपीएल, भारतीय क्रिकेट टीम और पेटीएम के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कोलकाता से कम्युनिकेशन के क्षेत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

IMG 20240108 WA0051
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
विहिप रांची कार्यालय स्थित मंदिर से अयोध्या रामलला पूजित अक्षत कलश लेकर विहिप जमशेदपुर महानगर
समिति का जमशेदपुर आगमन
IMG 20231202 WA0016

जमशेदपुर : अयोध्या रामलला पूजित अक्षत रांची महानगर से आज शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर समिति द्वारा जमशेदपुर लाया जा रहा है। रांची स्थित विहिप कार्यालय में पूजा अर्चना के बाद झारखंड प्राँत के सभी जिलों के लिए अक्षत कलश स्थानीय जिला समिति को सौंप दिया गया। विहिप जमशेदपुर महानगर के साथ साथ घाटशिला, सरायकेला, चाईबासा के लिए भी अक्षत कलश लाया जा रहा है। दिनांक 3 दिसंबर रविवार के दिन बिष्टुपुर स्थित राममंदिर में संध्या 4 बजे पूजा अर्चना के बाद जमशेदपुर के सभी 13 प्रखंडो में यह कलश वितरित किया जायेगा। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

शहर के प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश को पूजा जायेगा तत्पश्चात वितरण के लिए शहर में बनाई गई टोली के जरिये इसे घर घर जाकर सदस्यगण अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन आने का आमंत्रण देंगे। विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग सह संगठन मंत्री मिथलेश महतो, जमशेदपुर महानगर से जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री भोला लोहार, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास अक्षत कलश लेकर जमशेदपुर आ रहे है।

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!