एक नई सोच, एक नई धारा

हिमाचल के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह, कंगना की उम्मीदवारी के बाद बदला मन

हिमाचाल की मंडी सीट से कंगना रनौत की उम्मीदवारी के बाद समीकरण बदलते दिख रहे हैं. मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुकीं प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी, मंडी सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हुंकार भरी है.

n59465182617113776115460c714582a6c09eeb4947903f8aacef0adc497d7823e812863bcbfab2d407bb22

उन्होंने कहा है कि उम्र के इस पड़ाव पर मैंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की आलाकमान से इच्छा जताई थी, लेकिन कंगना रनौत की उम्मीदवारी के बाद अगर आलाकमान मुझे ही मुकाबला करने की जिम्मेदारी देता है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगी. हालांकि, इस पर मुझे अभी आलाकमान से अंतिम चर्चा करनी है, लेकिन आलाकमान का फैसला सर माथे पर रहेगा.

IMG 20240309 WA0028 1

BJP की 5वीं लिस्ट में हिमाचल से दो नाम

बता दें कि बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया जबकि कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज को टिकट दिया गया है. बता दें कि कंगना ने पिछले साल ही कह दिया था भगवान के कृपा से अगर सबकुठ ठीक रहा तो वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.

बता दें कि कंगना और भारद्वाज की उम्मीदवारी के साथ ही बीजेपी हिमाचल की चारों सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है. भाजपा शिमला और हमीरपुर सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने अभी तक हिमाचल प्रदेश की लिस्ट जारी नहीं है.

IMG 20240309 WA0027 1

कांग्रेस की अब तक छह लिस्ट

बता दें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक छह लिस्ट जारी कर चुकी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 और तीसरी लिस्ट में 57 उम्मीदवार घोषित किए थे. वहीं, चौथी लिस्ट में 46, पांचवी लिस्ट में 3 और छठी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में राहुल गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. वही, चौथी लिस्ट में अजय राय बनारस से पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में हैं.

वहीं, पांचवीं लिस्ट में कांग्रेस ने जयपुर सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया था. जयपुर सीट से घोषित सुनील शर्मा की जगह अब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. काग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की छठी लिस्ट में कोटा से BJP के बागी उम्मीदवार प्रह्लाद गुंजल को उम्मीदवार बनाया है.

IMG 20240309 WA0026 1
नीति आयोग की पूर्व कर्मी चेसिथा कोचर की लंदन में मौत, पीएचडी कर रही थीं, ट्रक ने कुचला
n5945559541711369887204dba408b242980a83c527c50911753354670f0e3e471e60139e665bae16620bf0

लंदन में 33 वर्षीय भारतीय चेइस्ता कोचर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पीएचडी कर रही चेइस्ता जब साइकिल से अपने घर जा रही थी तभी एक लॉरी (ट्रक) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।

चेइस्ता के पति उनसे कुछ मीटर आगे चल रहे थे। उनके पति प्रशांत, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

अमिताभ कांत ने जताया दुख

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने उनकी निधन की जानकारी साझा की। अमिताभ कांत ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि चेइस्ता कोचर ने उनके साथ नीति आयोग में LIFE कार्यक्रम में काम किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा,”चेइस्ता कोचर ने @NITIAayog में #LIFE कार्यक्रम में मेरे साथ काम किया। वह #Nudge इकाई में थीं और #LSE में व्यवहार विज्ञान में पीएचडी करने गई थीं, लंदन में साइकिल चलाते समय एक भयानक यातायात घटना में उनका निधन हो गया। वह वह उज्ज्वल, मेधावी और बहादुर था और हमेशा जीवन से भरपूर था। वो दुनिया को बहुत अलविदा कह गईं।”

IMG 20240309 WA0028 1

ट्रक ड्राइवर ने जांच में किया सहयोग

दुर्घटना के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिछले एक साल पहले ही चेइस्ता की शादी हुई थी। लॉरी के ड्राइवर ने जांच में सहयोग किया। बता दें कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नीति आयोग के लिए भी चेइस्ता ने किया था काम

उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी चेइस्ता पीएचडी करने के लिए सितंबर में लंदन चली गईं। अपनी पढ़ाई से पहले, उन्होंने नीति आयोग और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में काम किया था। चेइस्ता अपनी बुद्धिमत्ता और कड़ी मेहनत के लिए जानी जाती थीं।

चेइस्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय और बाद में शिकागो, अशोक और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया।

IMG 20240309 WA0027 1

पार्थिक शरीर को भारत लाने पर विचार कर रहा परिवार

उनके पिता लंदन में है। उन्होंने अपनी बेटी की निधन की जानकारी देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,मेरी बेटी न केवल बुद्धिमान और मेहनती थी, बल्कि दयालु भी थी। उनके पिता ने कहा कि हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हम उसके अवशेषों को भारत वापस ले जाएं या नहीं।

19 मार्च को एलएसई (जहां से वह पीएचडी कर रही थीं) से साइकिल चलाते समय एक ट्रक ने उसे कुचल दिया था। इस घटना ने हमें और परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

IMG 20240309 WA0026 1
ओम बिरला को टक्कर देंगे वसुंधरा के करीबी प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस ने राजस्थान के 4 नाम घोषित किए
n5946372021711368998278a133294ba9e9c5b03b372e4aebcbc22e8d78565624de6af8c3d120c4c63119b6

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया है। गुंजल हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस ने अजमेर से रामचंद्र चौधरी को टिकट दिया है। जबकि राजसंमद से सुदर्शन रावत जबकि भीलवाड़ा से डाॅ दामोदर गुर्जर को टिकट दिया गया है। बता दें कांग्रेस ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा को छोड़कर सभी सीटों का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि यह सीट भारतीय आदिवासी पार्टी यानी बाप के छोड़ी जा सकती है। कांग्रेस ने सीकर और नागौर इंडिया गठबंधन के लिए छोड़ दी है। बाकि सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें है।

IMG 20240309 WA0028 1

कांग्रेस अब तक 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। दो सीटें पार्टी ने गठबंधन के लिए छोड़ी है। कांग्रेस ने सीकर लोकसभा सीट को सीपीआईएम के लिए और नागौर सीट को हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दी है। भाजपा ने अब तक राजस्थान को लेकर दो लिस्ट जारी कर चुकी है। बीजेपी राजस्थान में 22 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी को अब 3 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना है।

प्रहलाद गुंजल को हाड़ौती संभाग का बड़ा गुर्जर नेता माना जाता है। राजस्थान की राजनीति में प्रहलाग गुंजल वसुंधरा राजे कैंप के माने जाते है। लेकिन जैसे ही वसुंधरा राजे की अनदेखी हुई तो कैंप के नेताओं ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया। इनमें चूरू सांसद राहुल कस्वां और प्रहलाद गुंजल बड़े नाम है। बता दें बीजेपी ने पहले से ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब गुंजल और बिरला के बीच मुकाबला होगा। लोकसभा चुनाव 2019 में रामनारायण मीणा को बिरला के खिलाफ टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पार्टी ने गुंजल पर दांव लगाया है।

IMG 20240309 WA0027 1

कांग्रेस ने अजमेर से रामचंद्र चौधरी को टिकट दिया है। पहले चर्चा थी कि पार्टी के वरिष्ठ नेता रघु शर्मा को टिकट दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने इस बार नए चेहरों पर ही दांव लगाया है। बीजेपी ने अजमेर से भागीरथ चौधरी को टिकट दिया है। भागीरथ चौधरी विधानसभा का चुनाव हार गए थे। लेकिन पार्टी ने उन पर फिर विश्वास जताया है। बता दें अजमेर से सचिन पायलट लोकसभा चुनाव जीतकर मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने थे। लेकिन बाद में लोकसभा का चुनाव हार गए थे। माना जा रहा है कि रामचंद्र चौधरी को टिकट दिलाने में गहलोत की भूमिका रही है। पायलट किसी युवा नेता को टिकट दिलाना चाह रहे थे। इनमें विकास चौधरी का नाम शामिल है।

IMG 20240309 WA0026 1
‘कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में…,’ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मनोज तिवारी का तंज

राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने होली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह के दौरान मनोज तिवारी लोक गीत गाते हुए भी देखे गए। भाजपा सांसद ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गाने के तौर पर कटाक्ष किया।

ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए बीजेपी सांसद ने गाना गाया, ‘कोई खेले रेल में, कोई खेले जेल में।’

मनोज तिवारी ने अपने गानों के जरिए यह भरोसा भी जताया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी।

IMG 20240309 WA0028 1

होली के त्यौहार पर भी आप ने जारी रखा विरोध

इस बीच, जहां पूरा देश होली के जश्न के रंगों में सराबोर था। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा।

आप नेता आतिशी ने की देशवासियों से यह अपील

वहीं, दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इस साल रंगों से नहीं खेलने और होली नहीं मनाने का संकल्प लिया है और देशवासियों से क्रूरता और बुराई के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ शामिल होने की अपील की है।

IMG 20240309 WA0027 1

आम आप नेता ने एक्स पर पोस्ट किया, होली सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्रूरता के ऊपर इंसाफ का प्रतीक है। आज, आम आदमी पार्टी का हर नेता दिन रात इसी बुराई, क्रूरता और नाइंसाफी से लड़ रहा है। इस साल आम आदमी पार्टी ने संकल्प किया है कि हम रंगों से नहीं खेलेंगे, होली नहीं मनाएंगे।

n594612232171136034280684f6787b10eb7f441f3ebf142bf9b610c3245914138dce3034cd0e1c0800f960

बीते शुक्रवार को हुई थी दिल्ली के सीएम केजरीवाल को जेल

आपको मालूम हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को सात दिनों के लिए यानी 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया था।

यह मामला दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 को तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इंडिया ब्लॉक के कई नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर विपक्ष की बांह मरोड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि, बीजेपी ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

IMG 20240309 WA0026 1
उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में हुए भयानक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया. दरअसल सोमवार के दिन यानि 25 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जा रही है. इसी बीच उज्जैन महाकाल मंदिर में एक भयानक हादसा हुआ.

n593090290171090016109098dc2e57470f1f27e8ce12c756d4c98ad7f7b0308ece15b51e59124500cc809e

मंदिर में आरती के दौरान आग लग गई, हादसे में मुख्य पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट शेयर कर पीड़ितों के जल्द बेहतर होने की कामना की साथ ही राज्य सरकार से पीड़ितों की मदद करने के लिए कहा. पीएम ने कहा उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा है.

IMG 20240309 WA0028 1

सीएम ने की पीड़ितों से मुलाकात

इस भयानक हादसे के दौरान मंदिर में राज्य के सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मौजूद थे. मुख्य पुजारी समेत 13 लोगों के झुलसने की खबर सामने आई है. सीएम मोहन यादव महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मिलने इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचें जहां उन्होनें पीड़ितों का हाल चाल जाना साथ ही डॉक्टरों से चर्चा भी की. इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट भी उपस्थित रहे.

गृह मंत्री अमित शाह ने किया फोन

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उनकी घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री से फोन पर बात हुई. अमित शाह ने पोस्ट शेयर कर लिखा श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से बात कर जानकारी ली. स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता और उपचार उपलब्ध करवा रहा है. मैं बाबा महाकाल से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

IMG 20240309 WA0027 1

कैसे हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह होली के अवसर पर हो रही भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा हो गया. आरती के दौरान मंदिर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था. उसी समय गुलाल उड़ाते ही आग लग गई. इस आग में मुख्य पुजारी समेत 13 लोग झुलस उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने इस हादसे पर जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर की आग भभक गई थी. कलेक्टर ने जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सब खतरे से बाहर है.

IMG 20240309 WA0026 1
विद्युत वरण महतो का बड़ा बयान, कहा कांग्रेस का कोई खाता नहीं हुआ फ्रीज, पार्टी और नेता बना रहे झूठ का पुलिंदा
n5944722421711350445055e52f95914f2e56c102a8042015e779cffb95aca42f0d6ed5c0eade89fb442a00

कांग्रेस पार्टी की ओर उसके बैंक खातों को फ्रीज किए जाने की बात कहे जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है. जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस का कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है.

वह सिर्फ झूठ का पुलिंदा खड़ा कर रही है. कांग्रेस के कई बैंक खाते हैं और बकाया टैक्स का भुगतान नहीं करने की वजह से उनमें से केवल तीन-चार खातों को ही आयकर विभाग ने अटैच किया है. ये खाते फ्रीज नहीं हैं. लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेसी नेता जनता को गुमराह करने वाली झूठी बयानबाजी कर रहे हैं. सांसद विद्युत वरण महतो रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहेग थे. इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित थे.

IMG 20240309 WA0028 1

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज नहीं किए गए हैं, ये चालू हैं. आयकर विभाग ने नियमानुसार कांग्रेस के अकाउंट में से मात्र 115 करोड़ रुपये फ्रीज किए और सिर्फ इसी राशि के प्रयोग पर रोक लगाई है. वास्तविकता यहै है कि आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि के प्रयोग पर रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट को फ्रीज किया है. कांग्रेस इन खातों में पैसा जमा कर सकती है और निकाल भी सकती है, सिवाय उन 115 करोड़ रुपये के, जिन्हें आयकर विभाग ने बकाया भुगतान न करने के कारण आयकर नियमों के अनुसार अटैच कर लिया है. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि इन्कम टैक्स एक्ट के प्रावधान 13ए के तहत राजनीतिक दलों को आयकर में छूट मिलती है.

यह वित्त वर्ष 2017-18 का मामला है, जिसके लिए असेसमेंट के आधार पर टैक्स भरने की विस्तारित तारीख 31 दिसंबर 2018 थी. कांग्रेस ने नियमों के आधार पर निर्धारित तिथि टैक्स नहीं जमा किया और नियमों के खिलाफ जाकर कैश में 14 लाख रुपए का बेनामी डोनेशन भी लिया. समय पर टैक्स नहीं भर पाने के कारण पेनाल्टी लग कर कांग्रेस पर 105 करोड़ रुपए रिटर्न डिमांड बना, लेकिन कांग्रेस ने आयकर विभाग के पास सिर्फ ढाई करोड़ रुपए ही जमा किए. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अगर उस समय कांग्रेस रिर्टन भर देती तो यह नौबत नहीं आती. बाद में ब्याज जुड़कर वह राशि 135 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. कांग्रेस ने इस पर अपील की, जिसे पहले विभाग ने, फिर आईटीएटी और फिर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दिया. श्री महतो ने कहा कि कुछ बैंक अकाउंट को रुटीन आधार पर अटैच किया गया और विभाग ने 115 करोड़ रुपए निकालने पर रोक लगा दी. उसके बाद कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज नहीं किया गया है. उनके खाते अभी भी ऑपरेशनल हैं, उसमें जमा और निकासी दोनों कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी के कई सारे बैंक खाते और कई पैन नंबर हैं. कांग्रेस के खाते में हजारों करोड़ रुपए हैं और लगभग 500 करोड़ का फिक्स्ड एसेट भी है.

IMG 20240309 WA0027 1

श्री महतो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे के लिए कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि खाते फ्रीज होने के बाद पार्टी के पास ट्रेन टिकट बुक करने के लिए भी धन नहीं है. सांसद विद्युत महतो ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास आने-जाने के लिए पैसे नहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ वह आए दिन चार्टर्ड प्लेन से यात्रा करते नजर आते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता से इस मुद्दे पर राजनीतिक के बजाय तकनीकी जवाब देने की मांग की. उन्होंने गांधी परिवार खुदको कानून से ऊपर समझने की भूल ना करने की नसीहत दी.

भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि पिछले चार सालों में झारखंड में कांग्रेसी मंत्री और नेताओं के पास इतना धन जमा हुआ है कि वे स्वयं के पैसे से चुनाव का खर्च निकाल सकते हैं. कांग्रेस पर घोटालेबाज होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोयला घोटाला में 1 लाख 80 हजार करोड़, 2जी स्पेक्ट्रम में 1 लाख 76 हजार करोड़, चॉपर घोटाले में 3600 करोड़, कॉमनवैल्थ गेम्स घोटाला में 70 हजार करोड़ और नेशनल हेराल्ड में 5 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया है. यह हास्यास्पद है कि इतने बड़े-बड़े घोटाले करने के बाद कांग्रेस के नेता कहते हैं कि ट्रेन से आने-जाने और पोस्टर छपाने के लिए पैसा नहीं है.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने आयकर मामले में अपने खाते फ्रीज होने की तुलना देश में लोकतंत्र की हत्या से की है, जो कि शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक “घोटालेबाज” पार्टी है, जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, आयकर विभाग और भाजपा को कटघरे में खड़ा करके सिर्फ झूठी बातें करती है, परंतु न्यायालय में अपने बचाव के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरताज है. कांग्रेस ने आयकर मामले में सभी न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी है.

IMG 20240309 WA0026 1
बिहार: होली पर हाहाकार, गड्ढे में पलटी कार, परिवार के तीन लोगों की मौत, मरने वालों में मां-बेटी शामिल

बिहार में होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर से परिवार के छह लोग होली खेलने के लिए जमुई जा रहे थे। बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। देखते ही देखते मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

IMG 20240309 WA0028 1

परिजनों ने बताया है कि सुधीर पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल होली खेलने के लिए जमुई जा रहे थे। बेगूसराय में हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस कार से तीन लोगों को निकाल कर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
बिना कंप्यूटर और कागज के सीएम केजरीवाल ने कैसे पास किए ऑर्डर? होगी जांच
n5945475481711342436178e0fd4aa0fbecbc5ff36c01f506ecf7072bdc93ccb2254503601c0cadf88a36b7

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार बढ़ते आरोपों के बीच, एक और विवाद उठा है जिसमें उनके द्वारा पास किए गए एक ऑर्डर की बात के आधार पर सवाल उठ रहे हैं।

इस विवाद का केंद्र है कि कैसे उनके पास कंप्यूटर और कागज पहुंचा, जबकि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में रखा गया था और इस तरह की किसी भी चीज को उन्हें नहीं मिलने दिया गया था। इस ऑर्डर में उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को दिल्ली में निर्बाध जल आपूर्ति के लिए आदेश दिया। रविवार को आतिशी ने खुद इस बात की जानकारी दी। कहां से आए कागज और कंप्यूटर

IMG 20240309 WA0028 1

इस मामले में रोशनी डालने के लिए सूत्रों ने बताया है कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की माध्यम से यह ऑर्डर पहुंचाया गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल शनिवार शाम को उनसे मिलने गई थीं और तब उनसे यह ऑर्डर लेकर आई थीं। इसके अलावा, आतिशी ने भी इस विवाद में अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस ऑर्डर में दिखाई गई चिंता और उनका काम करने का जज्बा ही दिल्ली के लोगों को उम्मीद और विश्वास दिलाता है। इसके अलावा रविवार को मंत्री आतिशी ने बहुत ही भावुक होकर केजरीवाल के इस ऑर्डर की बात प्रेस कांफ्रेंस में कह रही थी।

IMG 20240309 WA0027 1

उन्होंने कहा कि शनिवार को हमें यह ऑर्डर मिला। मैं यह सोचती रही कि आखिर क्या है यह आदमी जो कस्टडी में है लेकिन दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए इसके मन में किस तरह की चिंता है। अभी भी दिल्लीवासियों के लिए पानी और सीवेज की समस्याओं के बारे में सोच रहा है।आतिशी ने कहा सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही ऐसा कर सकता है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने इस पूरे मामले को पहले से ही स्क्रिप्टेड बताया है, लेकिन सुनीता केजरीवाल के इस नए अदान-प्रदान ने इस विवाद को और गहरा बना दिया है। इस संदर्भ में, ईडी की जांच का इंतजार किया जा रहा है जिससे कि कैसे और कहां से इस ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी हुई। यह जांच निर्णायक हो सकती है इस विवाद को समाधान करने के लिए।

IMG 20240309 WA0026 1
महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, होली खेलते समय गर्भगृह में आग
n5945352861711338403247a5bc92d55c61edf15cf7912e4d7235e97275f48dd22f33beb208651339f80ecd

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां भस्म आरती में होली खेलते समय गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में मंदिर के 13 पुजारी झुलस गए।

मामले को देखते हुए मंदिर का नंदी हॉल खाली कराया गया और भस्म आरती में शामिल भक्तों को बाहर निकाला गया।

गर्भगृह में आग लगते ही वहां मौजूद भक्तों में भगदड़ गई। इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल से एंबुलेंस को बुलवाया गया और घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां प्राप्त उपचार के बाद चार लोगों को इंदौर रेफर किया है और बचे हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है।

n5945377541711338434169f659fc362f8b39e031ce8c1942c1231f3796ec0fdaeb2961da43fede0da42217
IMG 20240309 WA0028 1

गुलाल उड़ाने से भड़की आग

बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की है। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गर्भगृह में पुजारी आरती कर रहे तभी पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था जिससे आग भड़क गई।

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

n5945325081711338445338306dabccf221b70ed6f22edbb92fac86dd59467a2a78bd58dbf0d3cee811719d
IMG 20240309 WA0027 1

जांच के आदेश

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि 13 लोग झुलसे हैं। 4 लोगो को इंदौर रेफर किया गया है।घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। बाकी बचे हुए घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि होली पर महाकाल मंदिर में हर दिन की तरह ही भस्मारती हो रही थी। त्योहार पर भक्त होली खेल रहे थे। इस दौरान कपूर आरती हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि गुलाल मैं किसी प्रकार का केमिकल मिला होने से उड़कर कपूर आरती पर गिरा जिससे यह हादसा हुआ।

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी अभी तक आठ लोगों को रेफर किया जा चुका है।

IMG 20240309 WA0026 1
खस्ताहाल पाक के बदले सुर, भारत संग संबंधों को बहाल करने की जताई इच्छा
n59452260217113305706552def614d4da768375ce8767547f6d6b069ba9b2497cd9b2ae0506fd0a7a014cb

कर्ज के लिए दर-दर ठोकरें खा रहे पाकिस्तान की हेकड़ी ढीली होती दिखाई दे रही है। करीब पांच वर्षों बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार संबंधों की बहाली की इच्छा जताई है। विदेश मंत्री मुहम्मद इसहाक डार ने कहा, पाकिस्तान गंभीरता के साथ भारत से व्यापार संबंधों को फिर बहाल करने पर विचार कर रहा है।

डार का यह बयान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक रुख में संभावित बदलाव का संकेत देता है। भारत के साथ पाकिस्तान के व्यापार संबंध अगस्त, 2019 से निलंबित हैं।

IMG 20240309 WA0028 1

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रसेल्स में परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद डार ने लंदन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इसका संकेत दिया कि नकदी संकट से जूझ रहे उनके देश का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ कारोबार फिर शुरू करने का इच्छुक है। विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा, पाकिस्तानी कारोबारी चाहते हैं कि भारत के साथ व्यापार बहाल हो। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने डार के हवाले से कहा, हम भारत के साथ व्यापार के मामलों को गंभीरता से देखेंगे।

अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद राजनयिक संबंध हुए शिथिल
भारत सरकार की तरफ से अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण, जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने व राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ अपनी राजनयिक गतिविधियां काफी कम कर दी थीं। पाकिस्तान कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की जिम्मेदारी भारत पर है। वह वार्ता के लिए भारत के समक्ष कश्मीर के संबंध में हुए निर्णयों की वापसी की शर्त रखता रहा है। हालांकि, भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को साफ तौर पर कह दिया है कि जम्मू-कश्मीर व लद्दाख देश का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।

IMG 20240309 WA0027 1

भारत ने आतंक व शत्रुतामुक्त वातावरण बनाने की रखी शर्त
भारत का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध रखने का इच्छुक है। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को आतंक और शत्रुता मुक्त वातावरण का निर्माण करना होगा। हालांकि, तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद दोनों देशों ने फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम संबंधी समझौते का नवीनीकरण किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का पीएम बनने पर शुभकामनाएं दी थी, जिसके बाद राजनयिक संबंधों पर जमी बर्फ के पिघलने की उम्मीद जगी थी। शरीफ ने शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया था।

IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!