झारखंड के रांची (Ranchi) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गिरोह के सदस्य सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने में माहिर थे, पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरोह के बारे में पुलिस को लगातार इस मामले की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों में कहा गया था कि यह गिरोह फोर लेन रिंग रोड के पास सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता है. इन शिकायतों के बाद पुलिस ने एक विशेष दल का गठन किया और छापेमारी अभियान चलाया.
इस अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक, स्कूटी, बाइक और कई मोबाइल फोन जब्त कर लिए.
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है, इसकी गतिविधियां झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में थीं. गिरोह के सदस्य लेन रिंग रोड और हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लेते थे. ये लोग रात के समय ट्रकों को निशाना बनाते थे और डीजल निकालने के बाद उसे बाजार में बेच देते थे.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लगातार हो रही डीजल चोरी से ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट मालिक परेशान थे.
पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है. 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मिनी लंदन कहे जाने वाले झारखंड के मैक्लुस्कीगंज का तापमान इस सीजन में पहली बार 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है.
मौसम विभाग ने कहा है कि अभी 4 दिन तक लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले कुछ दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना होगा. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से 4 जिलों को छोड़कर झारखंड का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है.
मैक्लुस्कीगंज में प्रचंड रूप दिखा रहा है ठंड
राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के मैक्लुस्कीगंज में ठंड प्रचंड रूप दिखा रहा है. वर्ष 2025 में पहली बार यहां का तापमान लुढ़ककर 1.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. गुरुवार को यहां का उच्चतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. गोर्डन गेस्ट हाउस के निदेशक नेल्शन पाल गोर्डन ने यह जानकारी दी है.
झारखंड के शहरी क्षेत्रों का भी तापमान गिरा
झारखंड के शहरी क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री हो गया है. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, तो गुमला का 9.3 डिग्री और सरायकेला-खरसावां एवं लोहरदगा का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है. 4 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) को छोड़कर राज्य के सभी 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.
मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 11 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किाय था. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया था, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है :
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में हुई जहां टोकन बांटे जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इस बीच, कुछ महिला श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाते हुए पुलिस द्वारा सीपीआर दिए जाने के वीडियो वायरल हो गए।
मृतकों की पहचान की जा रही है
तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु की रहने वाली है। इस बीच, घायल लोगों को इलाज के लिए तिरूपति रूया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों भक्त आए।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति में भगदड़ से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश सीएमओ ने अपने बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
राहुल गांधी ने जताया दुख
लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि तिरूपति में हुई दुखद भगदड़ अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।
सीएम नायडू ने घटना के बारे में जानकारी ली
सीएम ऑफिस ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।
अस्पताल के बाहर लगी भीड़
आंध्र प्रदेश के तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल के बाहर काफी भीड़ लग गई है। तिरूपति के विष्णु निवासम में हुई भगदड़ के घायल लोग यहीं भर्ती किए गए हैं।
मृतक महिला के पति ने बताई आपबीती
मृतक महिला के पति का कहना है कि जब मेरी पत्नी और अन्य लोग वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, तो भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। मैंने अपने रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है और वे रास्ते में हैं।
टीटीडी अध्यक्ष का बयान आया सामने
तिरूपति मंदिर में भगदड़ को लेकर टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अध्यक्ष बीआर नायडू का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, छह तीर्थयात्रियों की जान चली गई। अब तक, केवल एक तीर्थयात्री की पहचान की गई है, जबकि अन्य की पहचान की जानी बाकी है। एन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटना को लेकर बहुत गंभीर हैं और टेलीकांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों के प्रबंधन पर असंतोष जताया है। मुख्यमंत्री कल सुबह 11:45 बजे मृतकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। सीएम ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और इस मुद्दे पर अपडेट की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
तिरूपति नगर आयुक्त मौर्या ने कही ये बात
तिरुपति भगदड़ की घटना पर तिरूपति नगर आयुक्त मौर्या ने कहा किएमजीएम स्कूल के एक काउंटर को छोड़कर हर काउंटर (दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए) पर स्थिति शांतिपूर्ण थी… वहां भगदड़ मच गई… एक समय में लगभग 4000-5000 लोग एकत्र हो गए… यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है… अब स्थिति नियंत्रण में है।
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट के पास की रहने वाली अर्चना शर्मा के घर का सामान कमलेश यादव और उसके भाई ने बाहर फेंक दिया. इस दौरान दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की. साथ ही दुष्कर्म करने की धमकी भी दी. इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अर्चना शर्मा ने बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल से मिलकर कार्रवाई की मांग की. साथ ही गोविंदपुर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत सुनने के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने गोविंदपुर थाना प्रभारी को फोन कर मामले की छानबीन करने और उचित कार्रवाई करने की बात कही. महिला के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. मामला मंगलवार शाम करीब छह बजे की है. घर को लेकर महिला ने कोर्ट में केस किया है. जिसका फैसला अब तक लंबित है।
घटना के संबंध में अर्चना शर्मा ने बताया कि घर उनकी सास के नाम से है. उनकी सास ने घर को बिना बताए ही कमलेश यादव को बेच दिया. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में केस किया है. मंगलवार की शाम को कमलेश यादव उनके घर पर आया और मकान खाली करने की बात की. जब उन्होंने कोर्ट का आदेश मांगा तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसने मारपीट भी की. साथ ही दुष्कर्म करने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी. उसके बाद टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को लिखित शिकायत देने की बात की. जब महिला गोविंदपुर थाना गयी तो कमलेश यादव और उसके साथ आये लोगों ने उनके घर का सामान बाहर फेंक कर ताला बंद कर दिया।
अर्चना शर्मा ने बताया कि कमलेश यादव और उनके लोगों ने घर में ताला बंद कर दिया. उसके बाद वह पूरी रात अपने पति और बच्चे के साथ ठंड में घर के बाहर बैठी रही. ठंड के कारण उनकी तबीयत भी खराब हो गयी. इस दौरान गोविंदपुर पुलिस को भी फोन कर मदद की मांग की. लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
झारखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति उत्तर प्रदेश की तर्ज की जाएगी। इस बाबत चयन एवं नियुक्ति नियमावली को मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में कुल नौ प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू करना भी शामिल है। तीन मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा। पिछले वर्ष भी तीन मार्च को ही बजट पेश किया गया था।
राज्यपाल की सहमति के बाद जारी होगी बजट सत्र की अधिसूचना
राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद अंतिम तौर पर बजट सत्र से संबंधित कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की जाएगी। प्री-बजट कार्यशाला के लिए डॉ. सीमा अखौरी को नालेज पार्टनर बनाने का निर्णय बैठक में प्री-बजट कार्यशाला के आयोजन को लेकर संत जेवियर्स कालेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा अखौरी एवं उनकी टीम को मनोनयन के आधार पर नालेज पार्टनर के तौर पर मनोनीत किया गया है।
कैबिनेट ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड तथा इसकी अनुषंगी कंपनियों में प्रबंध निदेशक एवं निदेशक के पदों पर नियुक्ति हेतु किये गये प्रविधानों में संशोधन करते हुए इनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने पर सहमति प्रदान की है। कार्यकाल पूर्ण होने से पहले हटाए जा सकेंगे डीजीपी राज्य कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन को लेकर नियमावली को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस नियमावली को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 मार्च 2019 को पारित आदेश के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अनुसार डीजीपी के चयन के लिए ऐसे अधिकारियों को इंपैनल्ड किया जाना चाहिए जिनकी सेवानिवृत्ति के पूर्व छह माह की सेवा शेष है।
राज्य सरकार के समक्ष कभी-कभी उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलियों के स्तर से की गई हिंसा पर नियंत्रण को लेकर राज्य हित में कई बार डीजीपी को दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पहले हटाया जाता है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को डीजीपी को न्यूनतम कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व पद से विमुक्त करने का अधिकार दिए जाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी।
इस आलोक में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। डीजीपी का पैनल बनाने के लिए बनी कमेटी में एक सेवानिवृत्त डीजीपी, राज्य के मुख्य सचिव, गृह विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ यूपीएससी की ओर से नामित प्रतिनिधि को भी रखा जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
झारखंड अवर शिक्षा सेवा के पूर्व में सृजित पदों के आलोक में आवश्यकतानुसार पदों का चिन्हितीकरण की स्वीकृति। राज्य में गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम टर्शियरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देवघर जिले में नया एम्स स्थापित करने हेतु झारखंड सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के साथ किये जाने वाले एमओयू के प्रारूप पर स्वीकृति। गढ़वा में एससी, एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संशोधित प्रविधानों के अन्तर्गत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, नगर उंटारी, गढ़वा के न्यायालय को विशेष न्यायालय का दर्जा। झारखंड परिचारिका गैर-शैक्षणिक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त्त) नियमावली, 2025 के गठन पर स्वीकृति।
झामुमो ने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए पहले नेता प्रतिपक्ष ढूंढने की सलाह दे डाली है. दरअसल झामुमो साहिबगंज ने एक अखबार का कतरन शेयर करते हुए कहा कि आपको अभी तक समझ नही आ रहा कि झारखंड की जनता ने आपको सिरे से नकार दिया है.
फिर भी आप ले देकर कूटनीति वाली राजनीति कर रहे हैं. यह अबुआ सरकार जो कहती है वो करती है. पहले अपने पार्टी का नेता प्रतिपक्ष ढूंढ लो. फिर बात करना भाई.
बाबूलाल मरांडी ने कहा था- सम्मान के नाम पर हो रहा सुरक्षा से खिलवाड़
दरअसल कल बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि राज्य में सम्मान के नाम पर सुरक्षा से खिलावाड़ हो रहा है. झारखंड के 25वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली. राज्य में जिस प्रकार से हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं, ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह में धकेलने जैसा है.
बाबूलाल मरांडी ने जतायी थी ये आशंका
बाबूलाल मरांडी ने लिखा था कि एक मईयां सम्मान योजना में पीठ थपथपाने केलिए हेमंत सरकार ने सारे विभागों के बजट को डायवर्ट कर दिया है. मईयां सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा पहले से ही कमजोर है. इसे और कमजोर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. इंडी गठबंधन के नेता वादे से मुकरने लगे हैं, यह राज्य की ध्वस्त अर्थव्यवस्था को उजागर कर रहा है. उन्होंने अशंका जतायी थी कि हिमाचल जैसे राज्यों की तरह झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के भी लाले न पड़ जाए.
झामुमो प्रवक्ता तनुज खत्री ने भी बीजेपी पर कसा तंज
झामुंमो साहिबगंज के अलावा पार्टी प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने भी अब तक नेता प्रतिपक्ष न बनाने को लेकर हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी झारखंड में अपना विधानसभा का नेता सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बनाएगी. अहंकार कहां से कहां ले जाता है. इसलिए अहंकार नहीं पालना है दोस्त, चाहे आप कोई भी हो.
हेमंत सरकार ने भव्य कार्यक्रम के जरिये राज्य की 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईया सम्मान राशि भेज तो दी है, लेकिन कई महिलाओं के खाते में राशि पहुंची ही नहीं है। इधर पैसा नहीं मिलने से महिलाएं परेशान हैं। जमशेदपुर में कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके खाते से पैसा नहीं निकल रहा है। इधर परेशान महिलाएं ब्लाक आफिस के चक्कर काट रही है।
झारखंड सरकार की ओर से छह जनवरी सोमवार को लाखों महिलाओं के बैंक खाते में मंइयां सम्मान योजना के तहत राशि भेजी गई है। लेकिन कई महिलाओं को पैसा नहीं मिल पाया है। इसकी वजह बतायी जा रही है कि मंइयां सम्मान योजना का बेवसाइट का चार जनवरी से ही बंद होना। लिहाजा पैसे का स्टेटस नहीं पता चल रहा है। इधर बेवसाइट को लेकर अधिकारियों को जानकारी नहीं है।
आपको बता दें कि हेमंत सोरेन ने झारखंड की मंईया से जो वादा किया था, उसे 6 जनवरी को पूरा कर दिया। 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त डाली गयी। मंईया सम्मान योजना की इस पहली किस्त में राज्य सरकार ने महिलाओं के खाते में 1415.44 करोड़ रुपये वितरित किये गये। झारखंड के लिए ये अपने आप में रिकार्ड है, जब किसी एक योजना के तहत महिलाओं के सखाते में एक साथ इतनी बड़ी राशि एक ही दिन में डाली गयी हो।
मुख्यमंत्री ने तय वादों के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। हर साल इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं के खाते में 30 हजार रुपये हेमंत सरकार देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया है कि सबसे ज्यादा उत्तरी छोटानागपुर की महिलाओं के खाते में 500.81 करोड़ रुपये दिये गये हैं। वहीं संताल परगना में 320.87 करोड़, दक्षिणी छोटानागपुर की महिलाओं को 230.35 करोड़, पलामू को 190.01 करोड़ और कोल्हान को 173.38 करोड़ वितरित किये गये हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास अपनी दूसरी राजनीतिक पारी शुरू कर रहे हैं। वो कल यानि 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं। इससे पहले वो बुधवार को ही रांची पहुंच गये हैं। रांची में उनकी भाजपा के कुछ नेताओं से भी मुलाकात हुई है। माना जा रहा है कि भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पार्टी की तरफ से उन्हें प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन राज्यपाल पद से हटाने के पहले उन्हें पार्टी की तरफ से इसे लेकर पॉजेटिव संकेत मिल चुका है।
अपनी 45 साल की राजनीतिक पारी में रघुवर दास ने कई अहम जिम्मेदारी सत्ता और संगठन में संभाली है। ओड़िशा के राज्यपाल बनाये जाने के बाद उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब दोबारा से वो 10 जनवरी को रांची में प्राथमिक सदस्यता लेंगे। जानकारी के मुताबिक सदस्यता हासिल करने के बाद वे बाबा वैद्यनाथ धाम, ईटखोरी मंदिर और राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे।
15 जनवरी को सूर्य मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पतंग उत्सव में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद पार्टी की तरफ से उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में नेता प्रतिपक्ष का भी चयन होना है। बजट सत्र भी शुरू होने वाला है, जाहिर है भाजपा इसी महीने नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नये नेता प्रतिपक्ष के नाम का भी ऐलान कर देगी। रघुवर दास पहले भी बता चुके हैं, कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, वो उसे निभायेंगे।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को इसबार के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी नुकसान उठाना पड़ा है। देवघर, कांके, छतरपुर जैसी सीटों पार्टी हार गई, जबकि एससी समाज से आने वाले उस समय के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी चंदनकियारी सुरक्षित सीट से चुनाव हार गए।अब केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने राज्यभर में संविधान गौरव अभियान चलाने का निश्चय किया है।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य सागर का नवम् आयोजन श्री मुनि आश्रम, झुंझुनूं, राजस्थान में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में देश – विदेश के कवि एवं कवियत्री शामिल हुए। जिसमें जमशेदपुर झारखंड के युवा कवि गौरव “हिन्दुस्तानी” एवं युवा कवियत्री नयना सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। जहाँ दोनों युवा कवि – कवियत्री को “वीर शेखावटी साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। शायर गौरव “हिन्दुस्तानी” ने अपनी ग़ज़ल में छोटी जगह पर जन्म लेते शायर की बात कही, वहीं कवियत्री नयना सिंह ने स्त्री वेदना पर अपनी रचना की प्रस्तुति की।
इस साहित्यिक आयोजन में कुल 11 साहित्यिक पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ, जिसमें 7 एकल और 4 साझा संग्रह थी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के आयोजन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य सागर के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ऋषि अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपनिर्देशक डॉ सम्पत बारूपाल जी, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ‘राही’, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली खान ‘भावुक’ एवं गीतकार बी.एल. सावन जी की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को स्वागत माला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में मंच संचालन स्वर्णलता छेनिया जी द्वारा किया गया। कवियों एवं कवियत्रियों ने अपनी मनोहर रचनाओं से श्रोताओं को वशीभूत करने का कार्य किया।
झारखंड में भले ही HMPV वायरस को लेकर कोई बड़ा खतरा नहीं बताया जा रहा हो, लेकिन देश के कई हिस्सों में इस वायरस की आहट से लोग डरे हुए हैं। कर्नाटक में तो फिर से कोरोना जैसे हालात लौट आये हैं। राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत अब फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने इसे लेकर राज्य के लोगों को अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक भारत ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV ) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अबतक कुल 7 केस सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने कहा- संक्रमण ने भारत और खासकर राज्य में कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाला है। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोग एचएमपीवी की जांच करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कोई विशेष उपचार नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ साफ रखने जैसे उपायों को अपनाने के लिए लोगों, खासकर लक्षण वालों को प्रेरित किया जा रहा है।
सर्दी-जुकाम है तो बच्चे को स्कूल न भेजें पैरेंट्स
छोटे बच्चों पर HMPV का असर जल्दी होने की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के स्कूलों में सतर्कता बरती जाने लगी है. स्कूलों ने बच्चों को एहतियात बरतने की सलाह दी है. साथ ही कई स्कूलों ने पैरेंट्स से कहा है कि बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजें. चूंकि इस वायरस के लक्षण भी कोरोना से मिलते-जुलते हैं. इसलिए कहा गया है कि अगर किसी बच्चे को सर्दी-जुकाम है तो स्कूल नहीं आएं. घर पर ही आराम करें. क्योंकि सर्दी-जुकाम से पीड़ित रोगी से ये वायरस बहुत जल्दी फैलता है. हालांकि अभी तक राज्य सरकार या शिक्षा विभाग ने इस बारे में स्कूलों को कोई गाइडलाइन नहीं दी लेकिन स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर सावधानी बरत रहा है।
चीन के बाद मलेशिया, अमेरिका और भारत में भी पहुंच गया संक्रमण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के बाद अब ये वायरस कई अन्य देशों में भी फैल गया है। स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया में 2024 में 327 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 में 225 मामलों से 45% अधिक है। मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने और खांसते-छींकते समय मुंह और नाक को ढकने जैसे निवारक उपाय करने का आग्रह किया है।अमर उजाला से बातचीत में अमेरिका में एचएमपीवी संक्रमितों का इलाज कर रहे फिजिशियन डॉ रविंद्र गोडसे ने बताया कि अमेरिका में कुछ लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है हालांकि ज्यादातर लोग आसानी से ठीक हो रहे हैं इसलिए ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है।
क्या है लक्षण
इसके लक्षणों में श्वसन संक्रमण शामिल है – जैसे नाक बंद होना, नाक बहना, आंखें लाल होना और गले में खराश होना. अगर यह गंभीर है, तो निमोनिया जैसे लक्षण होंगे, जब सांस लेने में तकलीफ होगी. नहीं तो सर्दी-खांसी जैसे सामान्य लक्षण होंगे. इसका असर 2-7 दिन तक रहता है और इस अवधि में यह अपने आप ठीक हो जाता है.
HMPV वायरस से बचाव के उपाय
डॉ पिनाकी आर देबनाथ ने बताया, “इसके लिए कोई एंटी-वायरल दवा नहीं है. तो, हम इसे कैसे रोक सकते हैं – मास्क लगाकर अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं, अगर वहां कोई संक्रमित व्यक्ति है तो उससे दूरी बनाए रखें और उससे हाथ न मिलाएं, अपने हाथ धोएं और खांसते/छींकते समय शिष्टाचार का पालन करें. इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी. अगर किसी में लक्षण हैं, जैसे कि अगर किसी को बुखार है, तो आप उसे एंटीपायरेटिक दे सकते हैं… लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि अगर आपके लक्षण बिगड़ते हैं, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.”