एक नई सोच, एक नई धारा

राँची सहित देशभर से 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 12 जगहों पर चली छापेमारी

रांची : दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है. देश भर से आठ से ज़्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है. रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

1001775511

देश भर के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा ठिकानों पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की तरफ से रेड मारी गई है. इस दौरान टीम ने अलग-अलग ठिकानों से कुल 8 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है.
झारखंड की राजधानी रांची के एक लॉज से ISIS का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर राजधानी रांची में आतंकी कनेक्शन को लेकर छापेमारी की है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. इसके आतंकी संगठन के जुड़े होने के सबूत मिले थे. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री ,दस्तावेज बरामद होने की सूचना भी है.

रांची से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी का नाम असहर दानिश है, जो कि बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला बताया जा रहा है. दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल टीम की तरफ से उससे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उसके आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी खोजे जा रहे हैं.

धोखे से की शादी, धर्म परिवर्तन और प्रतिबंधित मांस तक हिन्दू लड़की को खिलाया, विहिप संग लड़की पहुंची थाना

जमशेदपुर : बागुननगर की रहने वाली हिंदू महिला सोमा को 8 सितंबर के रात्रि उनके बागुननगर स्थित मायके से वापस ससुराल ले जाने के लिए उनकी सास और उनके पति के पहली पत्नी के 29 वर्षीय बडे बेटे शाहनवाज जब बागुननगर पहुंचे तो सोमा ने मना कर दिया। इस पर उनकी सास ने काफी गाली गलौज करते हुए सोमा को धमकाया और सास के कहने पर शाहनवाज ने सोमा को पकडकर खींचा और नीचे पटक दिया तभी रात्रि के समय मोहल्ले मे इस बात को लेकर दोनो पक्ष मे शोर शराबा मचने लगा तो मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी।

पुलिस की टीम सहायता के लिए बागुननगर पहुंची इसी क्रम मे विहिप के अधिकारियों को भी सूचना मिलने पर विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह के नेतृत्व मे विहिप के अन्य अधिकारी चंदन दास, मनीष सिंह, विशाल अन्य सदस्यगण घटना स्थल पर पहुंचे। जहां लव जिहाद की पीड़ित महिला सोमा ने पुलिसबल और विहिप के अरूण सिंह को जानकारी दी कि 2012 मे मो. फरीद ने धोखे से उसे शादी किया और 1 वर्ष बाद गर्भवती होने पर उसे अपने घर ले गया जहां सोमा को पता चला कि उसका पति मो. फरीद पहले से शादी शुदा है और उसके पत्नी अनीशा और दो बच्चे भी है , पर मजबूरी मे सोमा गर्भवती होने के कारण उसके साथ रहने लगी। पहली पत्नी अनीशा और सास ने जबरन मुझे गौ मांस खिलाया और धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम तौर तरीके से रहने के लिए कई बार बुरी तरीके से मार पीट भी की। मेरी बेटी जन्म होने के कारण डर से मै वर्षो तक जुल्म बर्दाश्त करती रही। ससुराल मे उनके साथ नौकरानी जैसा बर्ताव किया जाने लगा और मेरे पति मो. फरीद ने कभी मेरा साथ नही दिया, किसी तरह सोमा वहां से बीमारी का बहाना बनाकर अपने मायके आयी और अब वह वापस जाना नही चाहती।

1001772104

अन्याय से मुक्ति पाने कि लिए सोमा विहिप जमशेदपुर के अरूण सिंह और विहिप की टीम के साथ मामले की शिकायत लेकर सिदगोडा थाना पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत थाने मे दर्ज करायी गयी जहां पुलिस प्रशासन ने विहिप की मांग पर महिला की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कानूनी प्रकिया द्वारा करवाई करने की अपनी बात रखी।

हिंदूपीठ के महासचिव दिलजय बोस, विहिप महानगर से बजरंगदल संयोजक चंदन दास, गौरक्षा प्रमुख मनीष सिंह, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका मनुश्री, सह संयोजिका ज्योत्सना सरकार, सोनारी प्रखंड के मंत्री राजेश ठाकुर, सहमंत्री नवीन साहू, प्रकाश वर्मा संग अन्य कई विहिप के कार्यकर्तागण अपने हिंदू बहन सोमा की सुरक्षा की मांग को लेकर सिदगोडा थाना मे उपस्थित हुए।

IMG 20250909 163445
चाकूलिया में झारखण्ड का सबसे बड़ा पार्क बन कर तैयार, मुख्यमंत्री द्वारा जल्द होगा उद्घाटन
1001771958

जमशेदपुर : चाकुलिया अब पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने जा रहा है। अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (195 एकड़) में फैला इकोलाजिकल पार्क उद्घाटन के लिए तैयार है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। यह पार्क न सिर्फ झारखंड बल्कि ओडिशा, बंगाल व बिहार के लिए अनोखा होगा, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर और विविधताओं से भरा पार्क इन राज्यों में कहीं नहीं है। इस पार्क में चार तरह के म्यूजिकल फव्वारे से लेकर तैराकी का भी आनंद उठा सकते हैं। पार्क में एक से बढ़कर कई तरह के उद्यान, फव्वारे, बोटिंग क्लब, नवग्रह पार्क, बड़ा कैंटीन, कम्युनिटी हाल, कैक्टस गार्डेन, रोज गार्डन, मेडीसनल प्लांट, सफेदचंदन वन, लाल चंदन वन, शिव कुंड, प्राचीन मूर्ति, चिल्ड्रन पार्क, सीनियर सिटीजन जोन, म्यूजिकल फाउंटेन, रेस्ट हाउस, बनाए गए हैं, ताकि पर्यटकों को यहां हर तरह से आरामदायक सुविधाएं मिल सके, पार्क को बेहद कम समय में तैयार किया गया है।

1001771960

निर्माण कार्य चाकुलिया के रेंजर दिग्विजय सिंह की देखरेख में हुआ है। अब तक विभागीय सचिव से लेकर पीसीसीएफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण कर इसकी सराहना कर चुके हैं, पार्क को बनाने में करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। चाकुलिया की भौगोलिक स्थिति-बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटे होने के कारण-यहां हर मौसम में तीनों राज्यों से पर्यटक खिंचे चले आएंगे। यह पार्क न सिर्फ मनोरंजन और रोमांच का केंद्र होगा बल्कि पर्यावरण शिक्षा और धार्मिक आकर्षण का भी संगम बनेगा।।

1001771961

वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह ने कहा की चाकूलिया इकोलाजिकल पार्क में आने वाले पर्यटक इसकी चकाचौंध और हरियाली देखकर तनाव भूल जाएंगे। उन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रकृति के करीब रहने का अनुभव मिलेगा।

1001771957
IMG 20250909 162436
पीएम मोदी के खिलाफ दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लगा अभद्र पोस्टर, हैकर ने वेबसाइट हैक कर किया ये काम

छत्तीसगढ़ की दुर्ग यूनिवर्सिटी में एक बड़ी साइबर सुरक्षा चूक सामने आई है। किसी अज्ञात हैकर ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्टर लगा दिया, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

1001771921

यह घटना सोमवार को उस समय उजागर हुई, जब यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने वेबसाइट (www.durguniversity.ac.in) खोली। मुख्य पेज पर ही प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले नारे लिखे हुए थे।

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल वेबसाइट को बंद कर दिया। रजिस्ट्रार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात हैकर के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम हैकर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि यह हैकिंग का एक गंभीर मामला है और इससे यूनिवर्सिटी की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वेबसाइट की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

इस घटना को लेकर छात्र और शिक्षक समुदाय में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्य शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

जमशेदपुर : समहारणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने ऱखा तथा ज्ञापन भी सौंपे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

1001771886

इस दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि पर अवैध कब्जा एवं जान से मारने की धमकी, वृद्धा पेंशन भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, नाली निर्माण, बिल्डर से जुड़ी शिकायतें, अतिक्रमण की समस्या, विद्यालय फीस माफी एवं नामांकन, पीएमईजीपी ऋण में धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन, कॉलेज में नामांकन, फिल्म शूटिंग हेतु अनुमति, मंइयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि का भुगतान, भूमि अधिग्रहण, घरेलू विवाद, चौकीदार की दूसरी सूची/रिक्त पदों पर भर्ती, दुकान आवंटन, आधार कार्ड में सुधार, छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को रखा।

1001771883

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें । उन्होने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान उपलब्ध कराना है। सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन हो, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

सिदगोड़ा में तनाव, धर्म विशेष के लोगों ने महिला पर किया हमला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात पति–पत्नी के विवाद ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया. विवाद उस समय गरमाया, जब पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा. महिला ने साफ मना किया, तो मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

1001770085 1

देखते ही देखते बस्ती में हंगामा फैल गया महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी युवक से हुई थी. शादी के समय उसने स्पष्ट किया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और प्रतिबंधित मांस का सेवन नहीं करेगी. लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद उसे पता चला कि पति पहले से दो विवाह कर चुका था. इसके बावजूद महिला ने संबंध बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन समय के साथ ससुराल से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना बढ़ती गई. महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव भी डाला गया.

प्रताड़ना से तंग आकर महिला एक सप्ताह पहले अपने मायके लौट आई थी. सोमवार रात लगभग 11 बजे पति अपनी मां व पहले पत्नी के बेटे के साथ जबरन महिला को ले जाने आया. महिला ने विरोध जताया और स्थानीय लोग एकजुट होकर महिला का समर्थन करने लगे. इस बीच, मामले की सूचना एक धार्मिक संगठन को दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया. हालांकि, सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रण में ले ली. एहतियातन क्विक रिस्पॉन्स टीम भी इलाके में तैनात कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल क्यूआरटी की सतर्कता से क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन लोगों की निगरानी जारी है.

4132894 minister irfan ansari
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फिर से जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में मंत्री के निजी सचिव अजरूद्यीन ने बोकारो स्टील सिटी थाना में षिकायत दर्ज कराया है. बताया गया कि रविवार की रात करीब 11:56 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर-7005758247 से धमकी देने वाले ने उनसे कहा कि तुम्हें जान से मार डालेंगे. मंत्री इरफान उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके हुए थे.

धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी है. मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो. तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. वहीं मंत्री इरफान अंसारी को इससे पहले गिरिडीह के एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इरफान समेत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी.

27 01 2025 12 11 2022 jharkhand municipal elections 2022 23199901 23874065
नवंबर – दिसंबर में हो सकता है नगर निकायों का चुनाव

राज्य में नवंबर-दिसंबर में नगर निकायों का चुनाव कराया जा सकता है. गौरतलब है कि निकाय चुनावों को लेकर 10 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी. जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने उक्त तिथि में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को निकाय चुनावों को लेकर टाइमलाइन तय कर षपथपत्र दायर करने का निर्देष दिया है.

मामले में हाईकोर्ट ने मुख्यसचिव व नगर विकास सचिव को अउालत में सशरीर उपस्थित होकर मामले में हलफनामा दायर करने को कहा है और इस सुनवाई के दौरान निकाय चुनाव को लेकर सरकार को हरहाल में स्थिति स्पष्ट करनी होगी. वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से नवंबर-दिसंबर तक चुनाव करा लेने का अदालत को हलफनामा दिया जा सकता है.

जबकि अदालत के निर्देश के अनुसार बुधवार को नगर विकास विभाग एवं मुख्यसचिव द्वारा अदालत में निकाय चुनाव को लेकर फ्लो चार्ट प्रस्तुत किया जाना है. जिसमें बताया जाएगा कि निकाय चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गयी है. जिसके तहत ओबीसी आरक्षण को लेकर ट्रिपल टेस्ट, मतदाता सूची का विखंडन, आरक्षण रोस्टर का निर्माण समेत अन्य तैयारियों की जानकारी अदालत को देनी होगी.

वहीं राज्य सरकर द्वारा राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. राज्य के 48 नगर निकायों में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार सामान्य जाति के 34.82, बीसी-1 के 31.36, बीसी टू के 14.34, एससी के 11.24 एवं एसटी के 8.2 फीसदी आबादी है.

पेसा नियमावली पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल
उधर हाईकोर्ट में पेसा नियमावली गठित किये जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर नौ सितंबर को सुनवाई होगी. इस मामले में भी हाईकोर्ट द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने की संभावना है. राज्य सरकार को बताना होगा कि राज्य में कब तक पेसा नियमावली गठित किया जायेगा. मामले में पंचायती राज विभाग के सचिव को अदालत में सशरीर उपस्थित होकर को बताना होगा कि सरकार कब तक नियमावली को मंजूरी देगी.

rope hanging loop vector illustration 260nw 555772381
सिदगोड़ा : विवाहिता स्नेहा का शव फंदे से मिला लटका, मायका ने हत्या की जताई आशंका

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका मिला है। जानकारी मिलते ही परिजन बागबेड़ा से सिदगोड़ा पहुंचे और शव को टीएमएच ले जाकर शीत गृह में रखा गया। मृतका स्नेहा की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने स्नेहा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

स्नेहा का विवाह आठ साल पहले सिदगोड़ा निवासी निखिल श्रीवास्तव से हुआ था। मृतका के भाई नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता रहा और स्नेहा को प्रताड़ित किया जाता था। नितेश ने यह भी कहा कि स्नेहा के शरीर पर बेल्ट से पिटाई के गहरे निशान मौजूद हैं, जो साफ-साफ हत्या का संकेत दे रहे हैं। स्नेहा की कोई संतान नहीं थी।

मंगलवार को स्नेहा की मौत की सूचना पर परिजन सिदगोड़ा पहुंचे। शव को देखकर परिजन और स्थानीय लोग शॉक्ड रह गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की संभावना खारिज की जा रही है। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर गहराई से जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। स्नेहा की हत्या से जुड़े मुख्य आरोप ससुराल पक्ष पर लगाए गए हैं। पुलिस जल्द से जल्द सत्य सामने लाने की कोशिश में है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ट्रेन से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत, घटना जुगसलाई की

जुगसलाई में 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें अंकित कुमार निषाद (21), जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के पास का निवासी, टाटा-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अंकित निषाद जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास स्थित एक प्लाई दुकान में काम करता था। रात को अपने काम से घर लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई।

1001768463

स्थानीय लोग घटना की जानकारी पाकर उसे तत्काल टाटा मेडिकल हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बावजूद अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अंकित का परिवार बेहद दुखी है। वह घर का सबसे छोटा बेटा था और अपनी ईमानदारी व मेहनत के लिए जाना जाता था। जुगसलाई थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!