एक नई सोच, एक नई धारा

दिल्ली समेत पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि पांच बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई. ये धमकी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद के हवाई अड्डों को दी गई.

यह धमकी कल दोपहर में एक ईमेल के जरिए आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत जांच शुरू कर दी गई. धमकी भरा ईमेल दावूद नाम से आया था. इसमें लिखा था कि चौबीस घंटे के अंदर भारतीय हवाई अड्डों पर हमला होगा. विशेष रूप से दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और तिरुवनंतपुरम का नाम लिया गया. ईमेल मिलते ही सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

1002012174

मुंबई में बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंची. पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. घंटों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही जांच हुई और कहीं कोई खतरा नहीं पाया गया.

फिर भी इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है. मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. यात्रियों की जांच कड़ी कर दी गई है. मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

दिल्ली में हाल का बम धमाका अभी ताजा है, इसलिए ऐसी धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. सभी हवाई अड्डों पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें ताकि जांच में देरी न हो.

पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है. साइबर सेल भी इस मामले में जुट गई है. अभी तक यह साफ नहीं है कि यह धमकी कोई शरारत है या वास्तविक खतरा, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा.

ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की शानदार जीत होने जा रही है। 18 नवंबर को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव की ताजपोसी होगी। बिहार में भारी मतदान के बीच सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस पार्टी वामदल और वीआईपी की सरकार बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी। छपरा तरैया निवासी अधिवक्ता एवं सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। कहा है कि गोदी मीडिया गलत एग्जिट पोल दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा करना चाहती है जैसे महान कलाकार धर्मेंद्र को जीवित रहते हुए निधन का समाचार सुना दिया इससे जाहिर है कि गोदी मीडिया गलत खबर दे रही है।

1001918628 1

बिहार के करोड़ों मतदाताओं ने परिवर्तन के नाम पर भारी मतदान किया है। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नफरत फैलाने के कारण ही भाजपा की करारी हार होगी। भाजपा भविष्य में भी अपनी खुद की सरकार नहीं बन सकती है स्वयंभू विश्व स्तर की नंबर वन पार्टी नीतीश कुमार की पिछलाग्गु पार्टी बनकर रह गई है। देश सुरक्षित हाथों में नहीं है केंद्र में भी बदलाव जरूरी है उम्मीद है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कभी भी गिर सकती है देश की जनता त्रस्त है और प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अदानी के लिए काम कर रहे हैं। जनता अब सब कुछ समझ रही है इसलिए मोदी सरकार का पतन निकट है सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की क्रांति का आगाज की बिगुल पूरी बीजेपी का सफाया होना तय है

नशे में पुलिसकर्मी ने टाटानगर स्टेशन पार्किंग में मचाया उत्पात

टाटानगर स्टेशन परिसर स्थित बर्मामाइंस पार्किंग में बुधवार रात बर्मामाइंस थाना के मुंशी राजीव कुमार ने जमकर उत्पात मचाया. आरोप है कि वे नशे की हालत में थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार अपनी निजी कार से पार्किंग में दाखिल हुए और लगातार तेज आवाज में हॉर्न बजाने लगे. इसी दौरान उन्होंने वहां खड़ी एक बैरिकेड को टक्कर मार दी और पास खड़े एक युवक को कुचलने का भी प्रयास किया.

1002010877

पार्किंग कर्मी पवन ने जब उन्हें शांत करने और गाड़ी धीरे निकालने की सलाह दी, तो राजीव कुमार भड़क गए. उन्होंने पवन से गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद राजीव ने अपने थाना की पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर बुलाया और पवन को जबरन अपने साथ थाना ले गए. आरोप है कि थाने में भी पवन के साथ दुर्व्यवहार और पिटाई की गई.

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पार्किंग कर्मी और स्थानीय लोग थाने पहुंचे, जिससे वहां हंगामा मच गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने बाद में पवन को छोड़ दिया. पवन ने मीडिया से कहा कि राजीव कुमार पूरी तरह नशे में थे और उन्होंने पहले पार्किंग में तोड़फोड़ की, फिर जब उन्हें केवल गाड़ी धीरे निकालने को कहा गया, तो वे आक्रामक होकर हमला करने लगे. स्थानीय लोगों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

कचहरी बाबा मंदिर में घेराबंदी को लेकर हंगामा, जुस्को पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप

जिला मुख्यालय से सटे ऐतिहासिक चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर (कचहरी बाबा मंदिर) में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को ने मंदिर के पीछे की ओर घेराबंदी का काम शुरू कर दिया. यह हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है.

मंदिर कमेटी का कहना है कि जुस्को की ओर से की जा रही घेराबंदी के कारण मंदिर का पिछला निकास मार्ग बंद हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होगी. इसे लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने विरोध जताया, जिसके बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठन और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जुस्को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

1002011650 edited

विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि “जुस्को बिना किसी पूर्व वार्ता या मंदिर कमेटी को भरोसे में लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है. यह सनातन संस्कृति पर हमला है और इस तरह के दोहरे मानदंड बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.” उन्होंने चेतावनी दी कि “हम हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे, क्योंकि यह लोगों की आस्था और धार्मिक भावना से जुड़ा मामला है.”

उधर जुस्को सूत्रों के अनुसार, यह घेराबंदी जुबिली पार्क की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण योजना के तहत की जा रही है. हालांकि, बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके.

फिलहाल प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में है, मगर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तनाव और असंतोष का माहौल बना हुआ है.

दिल्ली कार ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा! कश्मीर का डॉक्टर उमर ही निकला मास्टरमाइंड, डीएनए रिपोर्ट ने खोले राज

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए जबरदस्त कार विस्फोट के पीछे का रहस्य आखिरकार डीएनए जांच के बाद सामने आ गया है. जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि इस धमाके को अंजाम देने वाला व्यक्ति कश्मीर का रहने वाला मेडिकल प्रोफेशनल डॉ. उमर उन नबी था, जिसकी मौत धमाके में ही हो गई थी.

1002010171

यह धमाका सोमवार शाम पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित सड़क पर हुआ था, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

डीएनए टेस्ट से हुई पहचान

शुरुआती जांच में शक डॉ. उमर पर ही था, क्योंकि उसने धमाके में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार घटना से 10 दिन पहले खरीदी थी. विस्फोट के बाद उसके शरीर के अवशेष कार के पास से बरामद किए गए थे, लेकिन पहचान संभव नहीं हो पाई थी. अब पुलवामा स्थित उसके परिवार से लिए गए सैंपल से डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि हो गई कि वही हमलावर था.

डॉक्टर मॉड्यूल का खुलासा

जांच में सामने आया है कि उमर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक लॉजिस्टिक मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था, जो फरीदाबाद, लखनऊ और दक्षिण कश्मीर के बीच सक्रिय था. यह मॉड्यूल करीब 9 से 10 सदस्यों का था, जिनमें 5 से 6 डॉक्टर शामिल थे. इन डॉक्टरों ने अपनी पेशेवर पहचान का उपयोग करते हुए रासायनिक पदार्थों और विस्फोटक सामग्री को हासिल किया.

फरीदाबाद से मिली 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट

धमाके से ठीक एक दिन पहले 9 नवंबर को फरीदाबाद के एक गोदाम से पुलिस ने 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था. इसी के बाद डॉ. उमर लापता हो गया था. वह आखिरी बार धौज गांव के पास देखा गया था. बताया जा रहा है कि उसने अपने 5 मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और 30 अक्टूबर से यूनिवर्सिटी की ड्यूटी पर नहीं गया था.,

कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया

इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. डॉ. शाहीन शाहिद, फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई, जो कथित रूप से भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनीन की प्रमुख थी. डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. तजमुल अहमद मलिक से भी पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है, खासकर मौलवी इरफान की गिरफ्तारी के बाद, जिन पर तीनों डॉक्टरों को कट्टरपंथ की ओर झुकाने का आरोप है.

तुर्की से जुड़े थे हैंडलर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उमर और डॉ. मुजम्मिल दोनों तुर्की गए थे, जहां से उनके हैंडलर उन्हें निर्देश देते थे. इन दोनों के पासपोर्ट में तुर्की यात्रा के प्रमाण मिले हैं, जो उन्होंने कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स में शामिल होने के तुरंत बाद की थी. इन हैंडलरों ने डॉक्टर मॉड्यूल को भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैलने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने के निर्देश दिए थे.

दिवाली के दौरान बड़ा हमला टला

अधिकारियों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिवाली के दौरान बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहा था, लेकिन समय पर कार्रवाई से वह असफल हो गया. जांच में पता चला है कि इन डॉक्टरों का कट्टरपंथीकरण (radicalisation) दो टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए हुआ, जिनमें से एक पाकिस्तान स्थित जैश हैंडलर उमर संचालित करता था. अधिकारियों का मानना है कि इनका उद्देश्य 2008 मुंबई हमलों जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था.

उमर के परिवार ने क्या कहा?

कश्मीर के पुलवामा के कोईल गांव में उमर के परिजन सदमे में हैं. एक रिश्तेदार ने कहा, ‘वह बहुत शांत और अंतर्मुखी था. ज़्यादातर वक्त किताबें पढ़ता रहता था, किसी से ज़्यादा मेलजोल नहीं रखता था..’ हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में उसका व्यवहार बदल गया था. वह अक्सर फरीदाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा करता था और रामलीला मैदान और सुनेहरी मस्जिद के पास स्थित मस्जिदों में देखा जाता था.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि विस्फोट से पहले दोपहर 3 बजे उसने अपनी कार मस्जिद के पास पार्क की और फिर शाम के समय लाल क़िले की ओर रवाना हुआ.

जांच एजेंसियां सतर्क

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस सहित कई एजेंसियां फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी और अन्य बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी किया है.

अल-कायदा साजिश में बांग्लादेशी लिंक, NIA ने की पांच राज्यों में छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पांच राज्यों में अल-कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और उनके आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ की गई। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में कुल दस जगहों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की जांच की गई। एनआईए ने बताया कि इस छापेमारी में कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि आतंकवादी नेटवर्क और उनके धन प्रवाह की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।

1002009598

यह मामला मूल रूप से जून 2023 में एनआईए द्वारा गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। जाँच में सामने आया कि चार बांग्लादेशी नागरिक – मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, अजरुल इस्लाम उर्फ जहाँगीर उर्फ आकाश खान और अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी – जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर आए थे। एनआईए ने बयान में कहा कि ये व्यक्ति प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। एजेंसी ने यह भी कहा कि ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के लिए धन इकट्ठा करने और उसे हस्तांतरित करने में शामिल थे और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से उकसाने की कोशिश कर रहे थे।

एनआईए ने 10 नवंबर 2023 को अहमदाबाद स्थित अपनी विशेष अदालत में इस मामले के पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एजेंसी ने बताया कि भारत और सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की गतिविधियों, उनके संबंधों और वित्तीय चैनलों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है। एनआईए का कहना है कि यह कार्रवाई देश में आतंकवाद-रोधी प्रयासों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसे नेटवर्क को वित्तीय और भौगोलिक स्तर पर सक्रिय होने से रोकने में मदद करेगी। एजेंसी लगातार संदिग्धों और उनके सहयोगियों पर नजर बनाए हुए है और किसी भी समय नए खुलासे हो सकते हैं।

गिरिराज सेना द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट कमलदेव गिरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

गिरिराज सेना द्वारा चक्रधरपुर के शेर, हिंदू हृदय सम्राट वीर कमलदेव गिरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी ने कमलदेव गिरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

1002009562

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष आजाद गिरी ने कहा —
“कमलदेव गिरी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन हैं। उन्होंने समाज, धर्म और जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। जब तक सूरज चांद रहेगा, कमलदेव गिरी का नाम अमर रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि कमलदेव गिरी ने युवाओं को समाजसेवा और धर्म रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनके आदर्श और संघर्ष की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

1002009439

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गिरिराज सेना प्रमुख उमा शंकर गिरी, कमलदेव गिरी की बहन पूजा गिरी, सिक्कू सिंह, विकी प्रसाद, अभिषेक कुमार, प्रीतम सिंह सहित तमाम गिरिराज सेना के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि वीर कमलदेव गिरी के आदर्श और त्याग को समाज तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

👉 तीसरी धारा — अंकित सिन्हा की रिपोर्ट, जमशेदपुर।

पाकिस्तान क्रिकेट पर आतंकवाद का साया, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा दौरा, रद्द हुआ मैच

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. लेकिन इस सीरीज के बीच इस्लामाबाद के एक न्यायिक परिसर के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है.

1002009556

जिसके चलते श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान आए 8 श्रीलंकाई क्रिकेटर गुरुवार को स्वदेश लौटने वाले हैं. जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर आतंकवाद का साया मंडरा रहा है.

श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा दौरा

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के इस फैसले से रावलपिंडी में गुरुवार को होने वाला दूसरा वनडे रद्द हो गया है. वहीं, मंगलवार को ही पहले वनडे में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इस्लामाबाद और रावलपिंडी में ज्यादा फासला नहीं है, जिसके चलते खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा जताई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा है कि लौटने वाले खिलाड़ियों की जगह नए सदस्य भेजे जाएंगे. श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ ट्राई टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेने वाली थी. अब यह दौरा अधर में लटक गया है.

झारखंड स्थापना दिवस: रक्तदान महादान अभियान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान, कहा “गांव से खींचेंगे विकास की लकीर”

झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार ने एक राज्यस्तरीय विशेष रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई। अभियान 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान की शुरुआत की और लोगों से इस “मानवता के महादान” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

1002009401

मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान, कहा — “रक्तदान महादान है”

राज्य सरकार के इस विशेष अभियान का शुभारंभ रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, और मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर इस महाअभियान की शुरुआत की।मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने के बाद कहा —

1002009400

उन्होंने कहा कि यह अभियान झारखंड के गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की।

पूरे राज्य में चलाया जाएगा अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह राज्यव्यापी रक्तदान अभियान 28 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में सभी जिलों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में सचिवालयकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।मंत्रालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहाँ जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।

1002009404

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंकों को इस दौरान अधिकतम मात्रा में रक्त संग्रहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1
तेजस्वी का दावा: 18 नवंबर को लूंगा शपथ, भाजपा ने किया पलटवार

तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को परिणाम आयेगा और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. यह निश्चित रूप से होने जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जो फीडबैक मिल रहा है उसके मुताबिक भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं. वे बैचेन और बौखलाहट में हैं. जिस हिसाब से मतदान हुआ. पोलिंग बूथ में लोगों की लंबी कतार लगी थी. 7 बजे तक लोग वोट डालने के लिए खड़े थे और एग्जिट पोल जारी कर दिया गया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सर्वे में खुशफहमी और गलतफहमी में नहीं रहते हैं. सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर चुनाव में लगे अधिकारियों के दबाव में सर्वेक्षण लाया गया. पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करन के सर्वे पर रिपोर्ट आते थे. एनडीए ने आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया है.

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1

यही वही गोदी मीडिया है जिसने दिखाया कि लाहौर, इस्लामाबाद में कब्जा हो गया. बिहार में घुसपैठिया घुसा दिया गया. प्रोपगेंडा चलाया जा रहा है.

अजय आलोक ने किया पलटवार
बीजेपी नेता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अंग्रेजी में एक शब्द होता है डिल्यूजन. जब यह हो जाता है तो व्यक्ति 99 सीटों पर जीत दर्ज करने का भ्रम हो जाता है और खुद को मुख्यमंत्री घोषित करके सरकार भी बना लेता है.

अजय आलोक ने कहा कि 18 नववंबर को तेजस्वी यादव को यह शपथ लेनी चाहिए कि उन्होंने जीवन में आज तक जितनी भी चोरी की है जितनी गलतियां की हैं या जितने पैसे कमाए हैं वो सब लौटा देंगे. उनको शपथ लेनी चाहिए को दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे.

बिहार में फिर से नीतीश सरकार!
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी होती दिख रही है. हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आरजेडी का उभार दिखाया जा रहा है.

पिछले चुनाव में भी आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा महागठबंधन को भुगतना पड़ा था. एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज बेअसर दिख रही है.

error: Content is protected !!