एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में पारा लुढ़का, कड़ाके की ठंड शुरू — प्रशासन अलर्ट मोड पर

जमशेदपुर में अचानक ठंड ने जोर पकड़ लिया है। न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे शहर में कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है। देर रात कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने से दृश्यता भी प्रभावित हुई। शहरवासियों ने रजाई-कंबल निकाल लिए हैं और बढ़ती ठिठुरन ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है।

1002025315

बेघर और यात्रियों के लिए फ्री होम शेल्टर की व्यवस्था

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम ने बेघर, आश्रयविहीन या बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बिल्कुल मुफ्त शेल्टर होम उपलब्ध कराए हैं।
इन शेल्टर होम में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर रह सकता है।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र – कुल 6 शेल्टर होम

साकची छायानगर (पुरुष) – 16 क्षमता

साकची किशोरी नगर (महिला) – 16 क्षमता

जेपी सेतु बस स्टैंड (पुरुष) – 50 क्षमता

कदमा (पुरुष) – 50 क्षमता

बारीडीह (फैमिली) – 16 क्षमता

बर्मामाइंस (फैमिली) – 16 क्षमता

📍 मानगो नगर निगम – कुल 2 शेल्टर होम

दाईगुटू (महिलाएं) – 15 क्षमता

कुमरूम बस्ती (पुरुष) – 50 क्षमता

शेल्टर होम में उपलब्ध मुफ्त सुविधाएँ

इन शेल्टर होम में रहने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की गई हैं:
✔️ बेड, कंबल, तकिया
✔️ मच्छरदानी
✔️ बिजली और RO पानी
✔️ कुछ जगहों पर हीटर
✔️ साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नियमित निगरानी


खुले में सोने वालों को रेस्क्यू करने का आदेश

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार (JNAC सह मानगो नगर निगम) ने अधिकारियों को रात में निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
अगर कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ मिलता है, तो उसे तुरंत रेस्क्यू कर शेल्टर होम पहुँचाया जाएगा।

बस स्टैंड, बाजार, चौक-चौराहों पर इन शेल्टर होम की जानकारी प्रचारित करने को भी कहा गया है।

अधिकारी का बयान

“ठंड को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में न सोये। बेघर मिले लोगों को तुरंत शेल्टर होम भेजा जाए। प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। आम नागरिक भी ऐसे लोगों को आश्रय गृह तक पहुँचाने में मदद करें।”
— कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त (जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र सह मानगो नगर निगम)

❄️ ठंड से बचाव के उपयोगी उपाय

🔹 हल्का गुनगुना पानी पिएँ
🔹 सुबह-शाम ठंड से विशेष बचें
🔹 गरम भोजन लें, ठंडी चीजों से दूरी बनाएँ
🔹 पैर, हाथ और कान ढककर रखें
🔹 आयरन व विटामिन B-12 युक्त आहार लें


📢 प्रशासन की अपील

अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति खुले में ठंड में सोता दिखे, तो तुरंत नजदीकी शेल्टर होम की जानकारी दें या नगर निगम से संपर्क कर रेस्क्यू में मदद करें।

जमशेदपुर में बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ ‘नाइट शेल्टर’ को सक्रिय कर दिया है — ताकि कोई भी नागरिक ठंड का शिकार न बने।

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की गतिविधियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। रविवार, 16 नवंबर को पटना में पूरे दिन बैठकों का सिलसिला चलता रहा। इसी दौरान निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सभी 243 विजेता विधायकों की सूची औपचारिक तौर पर सौंप दी।

1002024163

इधर, नई सरकार को लेकर सरगर्मियाँ और बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 17 नवंबर को कैबिनेट की अहम बैठक बुलायी है, जिसमें सरकार गठन की प्रक्रिया और विभागों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

उधर प्रशासन ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पटना के डीएम ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच अब नज़रें नई कैबिनेट और संभावित मंत्रियों की सूची पर टिकी हैं।

📍 टीम तीसरी धारा — अंकित सिन्हा की रिपोर्ट

दिल्ली ब्लास्ट में एन आई ए का बड़ा एक्शन

दिल्ली को दहलाने वाले ब्लास्ट केस में एन आई ए ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दबाव और सबूतों की कड़ी जोड़ते हुए एजेंसी ने उमर के दोस्त अमीर राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पूरे मामले में अहम मोड़ मानी जा रही है।

1002023602

जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट में जिस i-20 कार का इस्तेमाल हुआ, वह अमीर राशिद के नाम पर रजिस्टर्ड थी। कार की डिटेल्स, लोकेशन ट्रैसिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एन आई ए की टीम काफी समय से इस पर काम कर रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एन आई ए सूत्रों के अनुसार, अमीर राशिद की गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से कड़ी नजर रखी जा रही थी। ब्लास्ट से पहले और बाद में उसकी मूवमेंट भी संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा उमर से उसकी लगातार बातचीत और कॉल रिकॉर्ड्स ने एजेंसी का शक और गहरा कर दिया था।

🔍 जांच में यह भी सामने आया—

i-20 कार ब्लास्ट में सीधे-सीधे इस्तेमाल की गई थी

कार की नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन दोनों अमीर राशिद से जुड़े

उमर और अमीर दोनों की लोकेशन कई बार एक जैसी मिली

धमाके से पहले कार कई संदिग्ध जगहों पर देखी गई

इस गिरफ्तारी के बाद अब एन आई ए की टीम और गहराई से नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
लाल किले के पास हुआ यह ब्लास्ट दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था, जिसके चलते केंद्र सरकार भी लगातार अपडेट ले रही है।

दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और एन आई ए संयुक्त रूप से इस केस पर काम कर रही हैं।

📍 टीम तीसरी धारा — अंकित सिन्हा

दिल्ली में PM आवास पर अहम बैठक, बिहार सरकार गठन पर गहरा मंथन

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर—प्रधानमंत्री आवास पर बिहार की नई सरकार को लेकर एक अहम और गोपनीय बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में बिहार में सरकार गठन की रणनीति, विभागों का बंटवारा और सहयोगियों के बीच तालमेल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और शीर्ष संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। नीतीश कुमार और एनडीए की नई सरकार को लेकर अंतिम खाका तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग से लेकर मंत्रालयों के वितरण तक कई बड़े फैसले इसी बैठक में लिए गए।

1002025309

🔍 बैठक से निकलती प्रमुख बातें—

बिहार में सरकार गठन के अंतिम चरण पर मुहर

मंत्रालयों के बंटवारे पर व्यापक चर्चा

एनडीए नेताओं के बीच सहमति का प्रारूप तैयार

शपथ ग्रहण की तारीख पर भी बातचीत

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में जल्द ही राजनीतिक हलचल और तेज़ होगी और अगले कुछ दिनों में बड़े ऐलान हो सकते हैं। PM आवास पर हुई ये बैठक बिहार की नई सरकार के लिए बेहद निर्णायक मानी जा रही है।

📍 टीम तीसरी धारा — अंकित सिन्हा

धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन की तैयारी शुरू

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबके पसंदीदा हीमैन धर्मेंद्र 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके को लेकर देओल परिवार बिल्कुल तैयारियों में जुट चुका है। बताया जा रहा है कि परिवार इस बार धर्मेंद्र का जन्मदिन धूमधाम और बेहद खास अंदाज़ में मनाने वाला है।

1002024167

धर्मेंद्र के फैंस भी उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे एक बार फिर से स्वस्थ होकर मंच पर अपने वही पुराने अंदाज़ में लौटेंगे—मुस्कुराते हुए, ऊर्जा से भरपूर और अपने दर्शकों के बीच।

इस साल धर्मेंद्र की एक बड़ी फिल्म की रिलीज भी तय है, जो उनके जन्मदिन को डबल सेलिब्रेशन बना देगी। परिवार और फैन्स दोनों के लिए यह एक भावुक और जश्न से भरा क्षण होगा।

🔹 धर्मेंद्र की लेगेसी

60 से अधिक सालों का शानदार फिल्मी सफर

“हीमैन ऑफ बॉलीवुड” की पहचान

दर्जनों सुपरहिट फिल्में और लाखों प्रशंसक

हर उम्र में फिटनेस और स्टाइल का कमाल

फैंस सोशल मीडिया पर अभी से बधाइयों और प्यार से भरे संदेश भेज रहे हैं। देओल परिवार भी चाहता है कि यह 90वां जन्मदिन धर्मेंद्र के करियर और जिंदगी के सबसे यादगार पलों में शामिल हो।

📍 टीम तीसरी धारा — अंकित सिन्हा

घाटशिला में ऐतिहासिक जीत के बाद सोमेश सोरेन की मुख्यमंत्री से मुलाकात

घाटशिला उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद JMM विधायक सोमेश सोरेन आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि घाटशिला की जीत को सरकार की नीतियों और हेमंत सोरेन नेतृत्व पर जनता के भरोसे की बड़ी मुहर माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच

उपचुनाव के नतीजों,

इलाके के विकास कार्यक्रमों,

और आने वाले राजनीतिक रणनीति
को लेकर विस्तृत बातचीत हुई।

1002025278

घाटशिला में मिली बड़ी जीत ने JMM और महागठबंधन को नई ऊर्जा दी है। सोमेश सोरेन ने सीएम को जनता के समर्थन और उम्मीदों से अवगत कराया और क्षेत्र में चल रहे योजनाओं को तेज करने की मांग भी रखी।

सीएम हेमंत सोरेन ने भी जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि घाटशिला में विकास की गति और तेज होगी।

यह मुलाकात आने वाले दिनों में राज्य की राजनीतिक दिशा और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

📍 टीम तीसरी धारा — अंकित सिन्हा

बजरंगदल ने संस्कार सप्ताह द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर बजरंगदल के संयोजक चंदन दास द्वारा बताया गया कि आज का कार्यक्रम जुबली पार्क पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर हेल्थ का और कबड्डी प्रतियोगिता, दंड प्रहार, न्यूध ,योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हिंदू युवा नशा छोड़ो, देश की दशा दिशा मोड़ो।
जमशेदजी टाटा मूर्ति के पास से रन फॉर हेल्थ के तहत नशा नहीं करने का संकल्प और शपथ लिया उसके बाद रन फॉर हेल्थ के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाकर लोगों से नशा नहीं करने और नशा छोड़ने का आह्वान किया।

1002023694

इस दौरान हिंदू युवा नशा छोड़ो देश की दशा दिशा मोड़ों स्लोगन का उदघोष लगता गया। अपने संगठन कार्य के गतिविधियों को हम जहां रहते हैं वहां बढ़ाने की आवश्यकता है। जैसे सत्संग साप्ताहिक मिलन केंद्र, बालों उपासना केंद्र, संस्कार केंद्र चलने पर जोर देना है। बजरंग दल झारखंड के तत्वाधान में प्रदेश के सभी प्रखंडों में 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक संस्कार सप्ताह के तहत रन फॉर हेल्थ में नशा मुक्ति अभियान एवं कबड्डी प्रतियोगिता संस्कार सप्ताह का कार्यक्रम चल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि हिंदू युवा विभिन्न प्रकार के व्यसनों में पकड़ कर अपना शरीर अपना घर अपना परिवार अपना देश धर्म संस्कृति को बर्बाद करने में तुला है। वही मुस्लिम युवा जिम में जाकर सिक्स पैक बनाकर लव जिहाद कर रहा है और हिंदू कन्याओं से हमारा ही शत्रु पैदा करने में लगा है। एक मुस्लिम युवा चार पांच शादी कर उन्हें अंधाधुन बच्चे पैदा करने में लगा है वही हिंदू युवा व्यसनो मैं पकड़ कर बच्चा पैदा करने का क्षमता भी खोता जा रहा है, यह चिंता का विषय है इसे हमें ही ठीक करना पड़ेगा। चंदन दास जी ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प कराया।

मौके पर विभाग मंत्री अरुण सिंह जी, जिला के उपाध्यक्ष गोपी राव जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी, बजरंग दल जिला संयोजक जमशेदपुर महानगर चंदन दास जी, बलोपसना प्रमुख जिला प्रतीक रोय जी, बजरंग दल विद्यार्थी प्रमुख आर्यन तिवारी जी, जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र प्रमाणिक जी, प्रखंड से हर्ष शर्मा जी, भिम अग्रवाल जी, ज्ञान प्रकाश पांडे जी , नीरज मिश्रा जी, शुभम भगत जी, ,आयुष जी, गजेंद्र त्रिपाठीजी, अर्जुन पांडे, श्रेष्ठ कुमार,,अनिल सिंह जी, निखिल जी, विश्वजीत जी, नितिन जी, प्रियांशु जी, ,विनय जी,और भी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1002022051
रोहिणी आचार्य के बाद तीन और बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास, दिल्ली रवाना

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव में आरजेडी की दुर्गति के बाद लालू फैमिली में भूचाल आ गया है। रोहिणी आचार्य के लालू परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति को छोड़ने के बाद तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में तनाव बढ़ गया है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव के साथ साथ रमीज खान पर गंभीर आरोप लगाया है और मोर्चा खोल दिया है।

1002023590 1

राजनीति के साथ साथ लालू परिवार से हर नाता तोड़ने का एलान करने के बाद रोहिणी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थीं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कैसे आरजेडी की हार पर सवाल पूछने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। रोहिणी ने यहां तक कह दिया था कि उन्हे चप्पल से पीटा गया।

इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गईं थी और वहां से सिंगापुर जाने का प्लान है। इस बीच रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को रख रही हैं। इन सबके बीच तेजस्वी यादव की तीन और बहनों ने राबड़ी आवास छोड़ दिया और वे भी अपने बच्चों समेत दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

रोहिणी आचार्य के साथ इस तरह का व्यवहार होने के बाद अब लालू प्रसाद की तीन बेटियां चंदा यादव, राज लक्ष्मी यादव और रागिनी यादव ने भी राबड़ी आवास छोड़ दिया है और अपने परिवार और बच्चों समेत दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गईं हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को प्रचंड जीत की संभावना थी। जीत का जश्न मनाने के लिए पूरा लालू परिवार राबड़ी आवास में मौजूद था हालांकि चुनाव के जो नतीजे आए वह हैरान करने वाले थे। तेजस्वी यादव और उनकी टीम के सभी दांव उल्टे पड़ गए और आरजेडी के साथ साथ महागठबंधन को बिहार में दुर्गति का सामना करना पड़ा। नतीजा हुआ कि लालू परिवार में विद्रोह हो गया है।

IMG 20251116 200234
लाल किला धमाके में ‘मदर ऑफ शैतान’ के इस्तेमाल की आशंका

दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके में जिस विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ, वह बेहद खतरनाक था। जांच एजेंसियों को पहले शक है कि i20 कार में हुए धमाके में विस्फोटक ‘मदर ऑफ शैतान’ के नाम से कुख्यात ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड (TATP) का इस्तेमाल हुआ होगा।

जांच अधिकारियों के अनुसार, ‘मदर ऑफ शैतान’ के नाम से कुख्यात ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड इतना खतरनाक होता है कि डेटोनेटर के सिर्फ गर्मी से भी फट सकता है। फिहलाल फॉरेंसिक अधिकारी इसकी पुष्टि करने में जुटे हैं कि धमाके के पीछे TATP ही था या नहीं।

IMG 20251116 200234

क्या है मदर ऑफ शैतान?

दरअसल, लाल किले के पास i20 कार में हुए धमाके में पुलिस को पहले शक था कि इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, (ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड (TATP) बहुत संवेदनशील विस्फोटक है। यह हल्की सी रगड़, दबाव या तापमान में बदलाव से ब्लास्ट हो सकता है। इसे फटने के लिए किसी डेटोनेटर की जरूरत नहीं होती, जबकि अमोनियम नाइट्रेट रासायनिक और थर्मल रूप से स्थिर होता है और उसे विस्फोट के लिए बाहरी डेटोनेशन की जरूरत होती है।

ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड विस्फोटक को ‘मदर ऑफ शैतान’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि दुनिया भर में गैरकानूनी बम बनाने वालों ने इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। इसके प्रमाण 2017 के बार्सिलोना हमले, 2015 के पेरिस अटैक, 2017 के मैनचेस्टर ब्लास्ट और 2016 के ब्रसेल्स धमाकों के बाद मिले थे। ऐसा माना जाता है कि इन विस्फोटकों के निर्माताओं को किसी न किसी रूप में आतंकवादी प्रशिक्षण प्राप्त हुआ था।

लाल किले के पास हुए धमाके वाली जगह पर जांच के दौरान ऐसे संकेत मिलते हैं कि इसमें TATP का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। फॉरेंसिक टीमें मौके से मिले सैंपल की जांच कर रही हैं। यह भी जांच किया जा रहा है कि क्या यह धमाका गलती से हुआ या इसे किसी बड़े आतंकी ऑपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था।

इसके साथ ही जांच एजेंसिया यह भी पता लगाने की कोशिश में हैं कि उमर ने TATP बनाने के लिए जरूरी केमिकल्स कैसे जुटाए, क्योंकि इसके लिए कई तरह की सामग्री चाहिए होती है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उमर की डिजिटल ट्रेल, मूवमेंट लॉग और कम्युनिकेशन हिस्ट्री खंगाल रही हैं।

केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025 संपन्न

जमशेदपुर : केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन गोलमुरी उत्कल समाज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में किया गया।

1002023147

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी, जे. बेहरा जी एवं समाज के सभी मुखिया गण उपस्थित थे। सर्व प्रथम सचिव गुरुचरण मुखी जी ने अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह 12 वीं वर्ष था।
मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है और सभी बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देकर एवं संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है। विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि पहले मुखी समाज में कोई डॉक्टर नहीं होता था पर आज बच्चे डॉक्टर इंजीनियर भी बन रहें हैं खेलकूद में भी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं यह बहुत ही अच्छा प्रयास है।

1002023149

विभिन्न बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले 200 बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित सम्मानित किया गया एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें बॉक्सिंग के लिए सनाया मुखी, आर्यन मुखी, क्रिकेट के लिए शिवम मुखी एवं रुद्रा मुखी, आर्ट में हरिपोदो मुखी, फुटबॉल के लिए नवीन मुखी विद्यालय में टॉपर होने के लिए अंश मुखी, मेडिकल में प्राची महाकुड को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया एवं बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

1002023145

कार्यक्रम का संचालन संजना मुखी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन देवेश मुखी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों ने योगदान दिया : रूपेश मुखी, डेविड मुखी, कार्तिक मुखी, नदीप मुखी, संजय मुखी, सुजल मुखी, निखिल मुखी, टिंकू मुखी, प्रेम मुखी, मिहिर मुखी, डब्लू, राजा, गुरबचन मुखी आदि ।

error: Content is protected !!