एक नई सोच, एक नई धारा

जेएमएम द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों की पोल खुली; भाजपा के पूर्व आईटी प्रभारी मनी मोहंती ने घाटशिला कोर्ट से प्राप्त की बेल

घाटशिला उपचुनाव (11 नवंबर) के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला आईटी प्रभारी श्री मनी मोहंती को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राजनीतिक द्वेषवश आचार संहिता उल्लंघन के एक झूठे और निराधार मामले में फँसाए जाने का प्रयास किया गया।

1002033772

इस प्रकरण में किसी भी प्रकार का तथ्यात्मक आधार न होने के बावजूद, विपक्ष ने चुनावी माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से गलत धाराएँ लगवाईं। भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रारंभ से ही इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र बताया था और कहा था कि सत्य अंततः सामने आएगा।आज, इसी प्रकरण को लेकर श्री मनी मोहंती स्वयं घाटशिला न्यायालय पहुँचे और विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत बेल प्राप्त की। कोर्ट में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से प्रेरित था जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था।

यह घटना एक बार फिर यह प्रमाणित करती है कि भाजपा के कार्यकर्ता चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियाँ हों, कानून एवं सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हैं। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढ़ंत आरोप अदालत में टिक नहीं सके।पूरी कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट में पेशी के दौरान,भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री श्री अभिमन्यु सिंह चौहान तथा भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष भाई नवजोत सिंह सोहल ने श्री मनी मोहंती के साथ खड़े रहकर उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया। संगठन की यह एकजुटता और अनुशासन भाजपा परिवार की सबसे बड़ी शक्ति है।

भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान कहा कि— “हम किसी भी झूठे आरोप से डरने वाले नहीं हैं। विपक्ष कितना भी दुष्प्रचार कर ले, सत्य हमेशा विजयी होता है। जनता सब देख रही है, और समय आने पर हर झूठ का जवाब अपने मत से देगी।”श्री मनी मोहंती ने कोर्ट से बाहर निकलते हुए पार्टी नेतृत्व,कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका संघर्ष सच और न्याय के लिए आगे भी जारी रहेगा।

अंत में, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा यह स्पष्ट करना चाहती है कि संगठन हर उस कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, जिसे विपक्ष द्वारा किसी भी प्रकार से राजनीतिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जाएगा।

आईसीसी का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अगले साल होने वाले अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. जनवरी और फरवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर नहीं होगी.

1002033675

ICC ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है और अपने इस फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में 16 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. मगर पिछले कई सालों से चले आ रहे सिलसिले को तोड़ते हुए ICC ने भारत और पाकिस्तान को इस बार अलग-अलग ग्रुप में रखा है, जिसके चलते दोनों के बीच ग्रुप स्टेज में टक्कर नहीं होगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल बॉर्डर पर हुए भीषण सैन्य टकराव के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते तनाव से भरे हुए हैं. इसके चलते ही कई बार भारत और पाकिस्तान के मैच रोके जाने की मांग हो रही थी. हालांकि, इसके बावजूद हाल ही में आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप और अगले साल के मेंस टी20 वर्ल्ड कप में ICC ने दोनों टीम के मुकाबले पर मुहर लगाई थी. मगर अंडर-19 लेवल पर ICC ने दोनों टीम को अलग-अलग ग्रुप में रखने का फैसला किया है.

भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में कौन-कौन?

ICC ने बुधवार 19 नवंबर को नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का ऐलान किया. वनडे फॉर्मेट में खेला जाने वाला ये वर्ल्ड कप 15 जनवरी से शुरू होगा और 6 फरवरी को इसका फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 16 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है. सबसे ज्यादा 5 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका को रखा गया है. टूर्नामेंट का पहला ही मैच भारत और अमेरिका के बीच जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जाएगा.

दूसरी ओर पाकिस्तान को ग्रुप बी में मेजबान जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है. वहीं मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-सी में रखा गया है, जहां उसके साथ आयरलैंड, जापान और श्रीलंका को रखा गया है. इसके अलावा ग्रुप-डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका हैं.हालांकि पिछले 2 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में थे और उनके बीच टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेला गया था. इस बार भी यही स्थिति है. मगर सुपर-6 से लेकर फाइनल तक किसी भी स्टेज पर भारत-पाकिस्तान की टक्कर हो सकती है.

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

15 जनवरी- भारत vs USA, बुलावायो

17 जनवरी- भारत vs बांग्लादेश, बुलावायो

24 जनवरी- भारत vs न्यूजीलैंड, बुलावायो

चुनाव आयोग की साख खराब करने की कोशिश को लेकर कांग्रेस पर लगा बड़ा आरोप, 272 हस्तियों ने जारी किया पत्र

कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है, जिसको लेकर देश के 272 प्रमुख हस्तियों ने पत्र जारी कर चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है. पत्र में बिना सबूत गंभीर आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने की साजिश बताया है.

1002033358

चुनाव आयोग के समर्थन में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि भारत का लोकतंत्र किसी बाहरी हमले से नहीं बल्कि “जहरीली राजनीतिक बयानबाजी” से चुनौती का सामना कर रहा है. विपक्ष हमेशा चुनाव आयोग के खिलाफ काफी सबूत होने का दावा करता है लेकिन कोई आधिकारिक रूप से शिकायत या हलफनामा नहीं देता. विपक्ष की यह दोहरी कार्यप्रणाली से यह साबित होता है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, बल्कि यह केवल राजनीतिक रणनीति हैं.

मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा, कल लेंगे शपथ

नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर बुधवार (19 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एनडीए विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.

1002033617

एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की.

एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी ने रखा. नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बने रहेंगे. बीजेपी विधायक दल ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाए रखने का फैसला किया है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया. सूत्रों के मुताबिक, स्पीकर का पद बीजेपी को मिलेगा.

10वीं बार बिहार के CM बनेंगे नीतीश कुमार

इससे पहले नीतीश कुमार JDU विधायक दल के नेता चुने गए. बुधवार (19 नवंबर) को मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. पटना के गांधी मैदान में गुरुवार (20 नवंबर) को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. नीतीश कुमार ने मंगलवार (18 नवंबर) को खुद ही गांधी मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां का जायजा लिया था.

NDA को कुल 202 सीटों पर मिली जीत

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 सीटें जीतने में सफलता हासिल की है. बीजेपी 89 सीटें जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के खाते में 85 सीटें गई और पार्टी संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर रही.

इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और आरएलएम को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है. दूसरी तरफ महागठबंधन को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और 35 सीटों पर ही सिमट गया.

जैश का खतरनाक मंसूबा, भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने में लगा

दिल्ली धमाका तो सिर्फ ट्रेलर था। पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ फिदायीन अटैक को लेकर ब्लू प्रिंट कर चुका है। लाल किला ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों को पता चला है कि फिदायीन अटैक का ब्लू प्रिंट पाकिस्तान में इसी साल तैयार हुआ था।

1002033620

जैश की मंशा है कि बेशक यह पहला सुसाइड बॉम्बर है, लेकिन आखिरी नहीं। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो जैश ए मोहम्मद ने टेरर फंडिंग और जिहाद के लिए ‘डिजिटल कोर्स’ लॉन्च किया है। सूत्रों ने बताया कि भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने को जैश-ए-मोहम्मद बड़े पैमाने पर हवाला के जरिए फंड जुटा रहा है।

टेरर फंडिंग के लिए ‘डिजिटल कोर्स’ किया लॉन्च

सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों को इस संबंध में बेहद चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। लाल किला ब्लास्ट से 15 दिन पहले अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ‘तुहफत उल मोमिनात’ नाम से एक ऑनलाइन कोर्स शुरू किया था। यह कोर्स खास तौर से महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस ऑनलाइन कोर्स का मकसद मजहबी और जिहादी ट्रेनिंग देने के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों के लिए पैसे जुटाना है।
700 पाकिस्तानी करेंसी ली जा रही

जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडरों की महिला रिश्तेदारों पर इस ऑनलाइन कोर्स का जिम्मा है। जिनमें मसूद अजहर की बहनें सादिया अजहर, समीरा अजहर और शिया अजहर है। इस कोर्स का प्रचार पहले से ही जैश के इंटरनल टेलीग्राम और वाट्सऐप ग्रुप के साथ-साथ दूसरे कट्टरपंथी प्लेटफॉर्म पर गुपचुप किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि इस कोर्स में एडमिशन के लिए महिलाओं से 700 पाकिस्तानी करेंसी ली जा रही है। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तुहफत-उल-मोमिन वाट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म मदरसों के रूप में काम कर रहे हैं।
मुर्शिदाबाद से एक संदिग्ध को पकड़ा

लाल किला के पास हुए फिदायीन हमले की जांच में एजेंसियों ने मंगलवार को एक संदिग्ध बांग्लादेशी एबीटी सदस्य इख्तियार को पकड़ा है। सूत्रों ने बताया कि जांच का फोकस भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती जिलों मालदा, मुर्शिदाबाद पर है। जिसके बारे में इनपुट मिला था कि लश्कर ए तैयबा के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुछ कट्टरपंथी ग्रुप संपर्क में हैं। पकड़े गए कथित बांग्लादेशी एबीटी मेंबर से पूछताछ चल रही है। जांच ऐजेंसी लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में बांग्लादेश कनेक्शन की पुष्टि करने में जुटी हैं।
बांग्लादेशी सरकारी अधिकारी हुए थे शामिल

पकड़े गए संदिग्ध का प्रतिबंधित संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से जुड़े होने का शक है। जांच ऐजेंसी से जुड़े सूत्र का कहना है कि संदिग्ध इख्तियार एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। जिसने विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की है। एजेंसियों का मानना है कि इस संदिग्ध का साजिश में बॉर्डर पार से लिंक है। पांच दिन पहले जांच एजेंसियों को पता चला था कि बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों और लश्कर ए तैयबा के बीच ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग हुई थी। इसमें एलईटी का टॉप कमांडर सैफुल्लाह सैफ और बांग्लादेशी सरकारी अधिकारी शामिल हुए थे।

नीतीश कुमार राज्यपाल को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, एनडीए के विधायक दल के बने नेता

बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अब एनडीए की सरकार बनाने को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है. इस बीच नीतीश कुमार बुधवार (19 नवंबर) को NDA के विधायक दल के नेता चुने गए हैं.

1002033617

इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में JDU विधायक दल की बैठक हुई. इसमें नीतीश कुमार को जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना गया.

बिहार विधानसभा भवन में एनडीए के विधायकों की बैठक हुई. बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगी. अब नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नीतीश कुमार 20 नवंबर 2025 को 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे.

गांधी मैदान में 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 नवंबर) को होना है. शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है. इसे लेकर व्यापक रूप तैयारियां की जा रही है. इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. एनडीए के कई बड़े नेता भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे. इस बीच मंगलवार शाम को सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया था.

विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित हुए थे, जिसमें एनडीए ने बेहतर प्रदर्श करते हुए कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की. एनडीए के घटक दल बीजेपी को 89 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी JDU रही, जिसे 85 सीटों पर जीत मिली.

इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) का स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा. पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत हासिल की. ये एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनी जबकि पूरे बिहार में चौथे नंबर पर रही. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM के खाते में 4 सीटें गईं. दूसरी तरफ महागठबंधन को महज 35 सीटों पर ही जीत मिली.

धनबाद : नशे में धुत युवक चढ़ा रेल कंटेनर में, काफी मुश्किल से किया गया रेस्क्यू

धनबाद रेलवे स्टेशन मे उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब एक युवक मेन डाउन लाइन पर खड़े रेल कंटेनर के ऊपर चढ़ गया। युवक के कंटेनर पर चढ़ते ही प्लेटफॉर्म संख्या दो पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। युवक कंटेनर के ऊपर लगातार इस तरह हरकतें कर रहा था जैसे वह कभी भी नीचे छलांग लगा देगा।

1002027753

सबसे बड़ी खतरे की बात यह थी कि ओवरहेड हाईटेंशन तार उससे कुछ ही दूरी पर थे, जिनसे स्पर्श होने पर उसकी जान तत्काल जा सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

हाईटेंशन लाइन बंद कर शुरू हुआ रेस्क्यू

रेलवे टेक्निकल टीम के मौके पर पहुंचते ही सबसे पहला कदम था हाईटेंशन लाइन को बंद करना। ओवरहेड तारों में भारी मात्रा में विद्युत प्रवाह होता है और सीनियर तकनीकी अधिकारी आफताब आलम के अनुसार यह 2 मीटर की दूरी पर खड़े व्यक्ति को भी झुलसा देती है। इसलिए लाइन बंद करना बेहद जरूरी था।

लाइन बंद करने के बाद टीम ने कंटेनर पर सीढ़ी लगाकर युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही कर्मचारी ऊपर पहुंचे, युवक ने विरोध शुरू कर दिया और टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसलिए टीम ने पूरी सावधानी से उसे काबू में किया।

किसी तरह टीम ने युवक को पकड़ा और सीढ़ी की मदद से नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान उसे जोर का झटका देने पर उसके सिर में हल्की चोट भी आई। इसके बावजूद टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सफलतापूर्वक नीचे उतार लिया।

नशे में था युवक, रेस्क्यू में लगी आधे घंटे की मशक्कत
रेस्क्यू में शामिल सीनियर टेक्निकल अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि युवक पूरी तरह नशे में धुत था और बार-बार हाथ-पैर चलाकर टीम का काम मुश्किल कर रहा था। “अच्छी बात यह रही कि वह ओवरहेड तारों के संपर्क में नहीं आया, वरना उसकी जान बचाना नामुमकिन हो जाता,” उन्होंने कहा।

एक घंटे तक खड़ी रही जालियांवाला बाग एक्सप्रेस

घटना के दौरान जालियांवाला बाग एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आ रही थी। सुरक्षा कारणों से ट्रेन को रोका गया और जब तक युवक कंटेनर पर मौजूद रहा, ट्रेन को रवाना नहीं किया गया। करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार युवक हटिया का रहने वाला है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और घटना की जांच जारी है।धनबाद रेलवे स्टेशन पर हुई यह घटना न सिर्फ यात्रियों में दहशत पैदा करने वाली थी, बल्कि इससे रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। हालांकि समय रहते रेलवे टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

डीएसपी बनकर 72 लाख की ठगी, प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची शिकायत, पुलिस भी हैरान

देश के चर्चित डी एस पी संतोष पटेल बनकर 72 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली गयी। मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची, जिसके बाद जांच शुरू हुई, तो चौकाने वाली जानकारी सामने आयी। जिस डीएसपी के नाम पर लाखों की ठगी हुई, दरअसल उन्हे ठगी की कोई जानकारी ही नहीं थी। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है, जहां एक आदिवासी महिला से नौकरी लगाने के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

1002027750

पुलिस जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति को महिला सात साल से मध्य प्रदेश पुलिस का डीएसपी समझकर पैसे भेज रही थी, वह असल में एमपी के सीधी जिले का एक साधारण जेसीबी ऑपरेटर निकला। आरोपी ने सोशल मीडिया पर मशहूर एक अफसर की तस्वीर का इस्तेमाल कर खुद को अधिकारी बताकर करोड़ों की ठगी का जाल बिछाया था।

छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच ने मोड़ बदला
कुसमी थाना क्षेत्र में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक डीएसपी ने उसके दोनों बेटों की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 72 लाख रुपये हड़प लिए। शुरूआती जांच के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ग्वालियर पहुंची, जहाँ उन्हें उस अधिकारी की तलाश थी जिसके नाम और फोटो का दुरुपयोग हुआ था।

जांच का फोकस असिस्टेंट कमांडेंट संतोष पटेल पर गया, जो पहले ग्वालियर में डीएसपी रह चुके हैं और सोशल मीडिया पर 2.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखते हैं। ठग ने इन्हीं की फोटो का उपयोग कर खुद को डीएसपी बताकर महिला से विश्वास जीता था।

सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोक एवं स्थायी शेल्टर होम निर्माण को लेकर उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र, मांगे पूरी नहीं होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड के तत्वाधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में आज जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को आवारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण के लिए पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

1002027673


   मांग पत्र में कहा गया है कि शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की बढ़ती संख्या से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हुई हैं तथा कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं। आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएँ सामान्य हो चुकी हैं, जिससे नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


संस्था ने प्रशासन से निम्न मांगें रखी
सड़कों पर आवारा पशुओं की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। आवारा पशुओं के लिए स्थायी शेल्टर होम का शीघ्र निर्माण किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके। जंगली/आवारा कुत्तों की नसबंदी की व्यवस्था सुचारू की जाए और उन्हें भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों से हटाकर नियंत्रित क्षेत्रों में रखा जाए।नागरिक सुरक्षा के लिए प्रशासन ठोस एवं त्वरित कदम उठाए। शहर में दुर्घटनाओं और हमलों की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी नियामक उपाय लागू किए जाएँ।
   प्रदेश महासचिव शशि आचार्य और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि यदि जनहित से जुड़ी इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संस्था के सदस्य आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
   इस अवसर पर संस्था  की  महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, सरायकेला अध्यक्ष सुजाता सिंह, पूजा सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, संगीता सिंह, विद्या सिंह,सुषमा सिंह, अमृता कुलताज, पुष्पा सिंह, महावीर साहू, लक्खीकांत दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई । उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है ।

1002027660

बैठक में कल्याण विभाग के माध्यम से वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सामुदायिक वन पट्टा का अधिकार दिलाने के लिए अंचलाधिकारियों को विशेष पहल करते हुए आवेदन सृजित करने तथा उचित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जिला स्तरीय कमिटि को अनुसंशा भेजने का निदेश दिया गया। छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति के आवेदनों को ई कल्याण पोर्टल के माध्यम से निष्पादित करने, जाहेरस्थान घेराबंदी, धुमकुड़िया निर्माण- जीर्णोघार/ सौन्दर्यीकरण आदि से संबंधित कार्यो हेतु संबंधित अंचल अधिकारियों को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए भूमि प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया।

सरकार की महत्वकांक्षी मईया सम्मान योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा सत्यापन उपरांत अयोग्य, मृत, गैर स्थानीय लाभुकों का सत्यापन कर अनुसंशा जिला को भेजने का निदेश दिया गया। इसके अलावे तकनिकी कारणों से योजना से वंचित लाभुकों की त्रुटि का निराकरण के लिए बैकिंग संस्थानों, प्रज्ञा केन्द्र संचालकों, वीएलई को प्राथमिकता के अधार पर लोगों के समस्याओं का निराकरण करने का आदेश दिया गया।

1002027661

शिक्षा विभाग को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के बैंक खाता खोलने, आधार पंजीकरण, विद्यार्थियों का नियमित हेल्थ चेकप कराने तथा हेल्थ कार्ड बनाने का निदेश दिया। जिला के बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में सुधार हेत ु चिन्हित विद्यालयों में टैग किये गये जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक 10 दिनों में संबंधित विद्यालयों में विजिट कर विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवता में सुधार के लिए ठोस पहल करने का निदेश दिया गया। बीपीएम बर्मा माईन्स (मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय) तथा जमशेदपुर उच्च विद्यालय बिष्टूपुर में असमाजिक तत्वों के द्वारा चोरी, तोड़ फोड़ मामले पर उपायुक्त ने पुलिस उपाधीक्षक को निदेश दिया कि थाना स्तर से असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें।
सरकार के माध्यम से आधारभूत संरचना निर्माण, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल आदि निर्माण कार्य में लगे अभियांत्रिकी विभागों को कार्य में गुणवता सुनिश्चित करने समय पर योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तत्परता बरतने का निदेश दिया साथ हीं कहा परियोजना स्थल पर नियमित रूप से विजिट कर कार्य समय पर पुरा करें। योजनाओं की पारदर्शिता के लिए निर्माण स्थल पर योजना का क्यूआर कोर्ड अनिवार्य रूप से डिसप्ले कराये।

21 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रस्तावित सरकार आपके द्वार अभियान के तहत पंचायतों में आयोजित शिविर में लोगों की भागीदारी तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर के दौरान सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप शिविर का आयोजन तथा संचालन करने का निदेश दिया गया। उन्होनें कहा आयोजन से संबंधित जानकारी नागरिकों के साथ साथ जन प्रतिनिधियों को दी जाय। शिविर के दौरान प्रत्येक आवेदन तथा दी जाने वाली सेवाओं का पोर्टल पर इंट्री करे। निष्पादन योग्य आवेदनों तथा समस्याओं का यथा संभव तुरंत समाधान करेंगे।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमसी जेएनएसी, एसडीओ, डीपीआरओ, डीसीएलआर, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!