Site icon

जमशेदपुर : भाजपा जिला कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल पेश होने पर मनाया जश्न

4b4efeec8ebcf040f0f0fb76d20f5ac3cfa8bfc621b1071725b6783c417ea928.0

जमशेदपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद जमशेदपुर के महिलाओं में जश्न का माहौल है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष इस ऐतिहासिक बिल के लोकसभा में पेश किए जाने पर खुशियां मनाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पेश होने पर बधाई दी। (जारी…)

मौके पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष आमजनों को लड्डू खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां साझा की। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारतीय राजनीति में इतिहास रचा है। इसके लिए पूरी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। (जारी…)

वहीं, पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से महिलाओं में हर्ष है। लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिला है। राजनीति में महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से सम्पूर्ण समाज का फायदा होगा। महिलाओं के अधिकार और उनके हितों से जुड़ी बातों को महिलाएं अब अपने दम पर संसद तक पहुंचा सकते हैं, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम महिला कार्यकर्तागण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करते हैं। (जारी…)

भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने गणेश चतुर्थी के दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाओं को दिया गया रक्षा बंधन का उपहार बतया। उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किये जाने का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री का युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम से साबित कर दिया कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि उनका संकल्प है और हमें पूर्ण विश्वास है कि उन्हें इसमें सिद्धि भी अवश्य मिलेगी। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुःख कि बात है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है और झूठा श्रेय लेने की होड़ में लगा हुआ है। कहा कि शर्मनाक बात कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के बारे में गंभीर नहीं रही है। देश की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को भलीभांति जान चुकी है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा भले ही वो कितनी भी कोशिश कर लें। (जारी…)

ज्ञात हो कि, मंगलवार को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। जिसके अनुसार, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। जिसके मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी लकी सिंह, भाजपा महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, प्रभा देवी,जिला मंत्री लीना चौधरी, अरविंदर कौर, सरिता लाल, मीरा शर्मा समेत कई अन्य महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Exit mobile version