सामान्य रूप से मार्च-अप्रैल के महीने में बदलते मौसम का हमारी सेहत पर तो प्रभाव पड़ता ही है, कृषि क्षेत्र भी इससे प्रभावित होता है। झारखंड में मौसम का मिजाज कब बदले, यह कौन सी करवट ले ले, कुछ नहीं कहा जा सकता। मौसम विज्ञानी अनुमान लगाते हैं। रांची मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार झारखंड में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
चलेंगी तेज हवाएं, रहिए सावधान
मौसम विभाग के अनुसार, एक से दो दिनों में बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और गिरिडीह में तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने इन छह जिलों के लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
खेतों में किसानों को जाने से किया मना
किसानों को खेतों में नहीं जाने से मना किया गया है। राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग , खूंटी, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, गिरीडीह, गोड्डा) में 12 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 12, 13 और 14 मार्च को राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 15 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे वर्षा की संभावना है।