Site icon

पूर्वी सिंहभूम से भाजपा के हो सकते हैं ये प्रत्याशी, जल्द होगी भाजपा में वापसी

AddText 10 27 12.59.26

जमशेदपुर : जैसे जैसे चुनाव का मौसम करीब आ रहा है वैसे वैसे चुनावी किताबों में काफी उलट फेर हो रहा है और झारखण्ड के जमशेदपुर महानगर में यह काफी देखने को मिल रहा है। पूर्वी सिंहभूम के सबसे बड़े दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाने के बाद यह चर्चा आम हो गयी कि पूर्वी सिंहभूम से भाजपा के प्रत्याशी आखिर कौन होगा ? (जारी…)

भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान 2019 के चुनावों में खोई अपने सीटों को इस बार फिर से हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगी है। इसके लिए भाजपा से रूठे और अलग हुए सदस्यों को फिर से वापसी करने की तैयारी पूरे गर्मजोशी से चल रही है। जहाँ पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय, मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, मलखान सिंह इत्यादि की वापसी की बात पूरे शोर ओ गुल के साथ राजनीति गलियारे में हो रही है। वहीं पूर्वी सिंहभूम के विधायक के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले का नाम सामने आ रहा है। (जारी…)

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भाजपा अमरप्रीत सिंह काले की वापसी कराकर उन्हें पूर्वी सिंहभूम की टिकट देगी। वैसे अमरप्रीत सिंह काले ने हाल के दिनों में दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वो खुद को भाजपा से निष्कासित नहीं मानते हैं, सिर्फ एक व्यक्ति ही उन्हें भाजपा से निष्कासित मानता है। उसी साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा था कि यदि उन्हें लगेगा की अब चुनाव लड़ना चाहिए तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। राजनीति सूत्र बताते हैं कि यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी और जल्द ही यह सबके सामने आ भी जाएगा। दबी जुबान से चुनाव लड़ने पर अपनी सहमति अमरप्रीत सिंह काले ने भी की ही है, इसलिए शत प्रतिशत यह माना जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी के रूप में काले ही खड़े होंगे। (जारी…)

वैसे यह कहना भी गलत नहीं होगा कि राजनीति के क्षेत्र में कब कौन सा पासा कहाँ फेंका जाएगा इसकी जानकारी सिर्फ पासा फेंकने वालों के पास ही होगी, लेकिन जिस तरह से समीकरण तैयार हो रहा है उसमें से सच कहीं न कहीं किसी रूप में सर उठाता हुआ दिख ही जाता है। अब देखना यह है कि जिस राजनीति चिंगारी का धुआं खबरों के जरिये हवा में फैल रही है उस चिंगारी को भाजपा कब उजागर करती है और जनता एवं कार्यकर्ता उसका किस तरह से स्वागत करती है।

Exit mobile version