Site icon

सड़क दुर्घटना में टेंपू चालक का निधन, बेसहारा बच्चों से मिलकर विकास सिंह ने हर संभव मदद करने की कही बात

IMG 20231118 WA0000
IMG 20231118 WA0001

जमशेदपुर : डिमना बस्ती निवासी मालवाहक टेंपो चालक 52 वर्षीय गणेश तंतुबाई का शुक्रवार शाम को हुए सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। माल वाहक टेंपो को लेकर गणेश तंतुबाई पारडीह से अपने घर डिमना बस्ती जा रहे थे, बैलंकर देने के बावजूद भी तेज रफ्तार से उनके पीछे से आरही ट्रेलर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिसे मौके में ही उनका निधन हो गया। (जारी…)

ज्ञात हो कि एक माह पूर्व उनकी पत्नी का निधन हुआ था। उनके दो छोटे बेटे और एक छोटी बेटी है। बच्चों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। गणेश तंतुबाई के घर भाजपा नेता विकास सिंह जाकर शोक व्यक्त किया और मामले की जानकारी प्राप्त कर हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर ही विकास सिंह ने स्थानीय उलीडीह थानाप्रभारी को फोन कर पीड़ित परिवार को मदद करने की बात कही।

Exit mobile version