Site icon

सिख भाजपा नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा का गर्मजोशी से किया स्वागत

IMG 20240802 WA0009
IMG 20240802 WA0007

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के सहप्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा का आज जमशेदपुर का दौरा हुआ। जहाँ सिख भाजपा नेताओं ने उनका तहेदिल से स्वागत किया। सिख भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं शॉल देकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने भी सभी सिख प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से खुले मन से मुलाकात की। उन्होंने मिलते साथ सभी को “सत श्री अकाल” कह कर संबोधित किया और अपने व्यस्त समय में भी खुले दिल से सभी से वार्तालाप की तथा इस प्रेम और स्नेह के लिए उन्होंने सभी सिख नेताओं का धन्यवाद दिया। इस दौरान सभी सिख नेताओं ने उन्हें पुनः जमशेदपुर आने का न्यौता दिया जिस पर श्री बिस्वा ने सहमति देते हुए कहा कि सभी सिख भाइयों से मिलकर अति प्रसन्नता हुई और जल्द ही वो फिर जमशेदपुर आएंगे।

सिख प्रतिनिधि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, जोगिंदर सिंह जोगी, नवजोत सिंह, इंदरजीत सिंह बिट्टू सहित कई सिख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version