Site icon

लव जिहाद के खिलाफ जमशेदपुर में आक्रोश: विहिप-बजरंग दल ने साकची गोलचक्कर पर किया जोरदार प्रदर्शन

IMG 20260419 WA0025

जमशेदपुर: रांची और महाराष्ट्र में हाल ही में सामने आई धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं के विरोध में रविवार शाम जमशेदपुर का हिंदू समाज सड़कों पर उतर आया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के बैनर तले साकची गोलचक्कर पर विशाल आक्रोश धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की महिलाएं भी शामिल हुईं।IMG 20260419 WA0024

“झारखंड में बने कठोर कानून” – अरुण सिंह

​विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा:

बेटियों की सुरक्षा और ‘घर वापसी’ का भरोसा

​विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने शहर की हिंदू बेटियों को विश्वास दिलाया कि बजरंग दल हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने घोषणा की कि जो बहनें ‘घर वापसी’ करना चाहती हैं, उन्हें समाज में पूरा सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

अभिभावकों से सजग रहने की अपील

​मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में शैक्षणिक संस्थान ऐसे षड्यंत्रों के केंद्र बनते जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें जागरूक करें ताकि वे किसी भी प्रकार के जाल में न फंसें।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य

​इस आक्रोश प्रदर्शन में जिला मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, उत्तम दास, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, उपाध्यक्ष गोपी राव, सेवा प्रमुख जितेंद्र प्रमाणिक, गौरक्षा प्रमुख मनीष सिंह, सविता सिंह, ज्योत्सना सरकार, विवेक सिंह, साई पदमजा, देवेंद्र गुप्ता, जनार्दन पांडेय, अवतार सिंह गांधी, दीपक शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version