Site icon

चैती छठ के निमित्त जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने किया नदी घाटो का निरीक्षण- अरूण सिंह

IMG 20240413 WA0002

जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने जमशेदपुर के दोमुहानी घाट सोनारी एंव स्वर्ण रेखा घाट साकची का छठ पर्व पर जिला प्रशासन के द्वारा किये जा रहें तैयारी को करीब से देखने के लिए केन्द्रीय समिति के सदस्य आज स्वर्ण रेखा घाट के तट पर गई। वहां देखा कि जिला प्रशासन छठ व्रत धारियों की सुविधा एंव सुरक्षा की बेहतर वयस्था जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। नदी तट की सफाई के साथ रौशनी की बेहतर वयस्था जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अरूण सिंह जिला प्रशासन से आग्रह किया एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम से बात किया कि चैती छठ के निमित्त स्वर्ण रेखा नदी मे पानी कम है इस लिए नदी गंदी दिख रही है इसके लिए डैम से पानी छोडा जाय ताकि कल होने वाले छठ पर्व से पहले नदी की सफाई हो जाए। अरूण सिंह ने आशा वयक्त किया कि जिला प्रशासन छठ व्रत धारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करने मे हर संभव प्रयास करेंगे।आज के इस नदी घाटों के दौरे में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन चंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष दिलजय बोस, उपाध्यक्ष ललन यादव, उपाध्यक्ष विजय तिवारी आदि शामिल थें।

Exit mobile version