राँची : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय मिलाप सम्मेलन में कांग्रेस से जुड़े पुराने एनएसयूआई के पदाधिकारियों तथा पूर्व व वर्तमान में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया. जिसमें कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी लोगों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया. (जारी….)
साथ ही वर्ष 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में झारखंड में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन को विजी बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया. सम्मानित होने वालों में जमशेदपुर के महिला जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा, शबाना परवीन, संतोष साहू, सिकंदर आदिल समेत अन्य शामिल हैं. कार्यक्रम को पार्टी के मौजूदा प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, अशोक चौधरी, पूर्व छात्र नेता राजेश सिंह राजू, चिन्ना राव, सोनू सोनकर जमशेदपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

