Site icon

चुनावी जनसभा के दौरान मिथुन चक्रवर्ती पहुँचे जमशेदपुर, सिख नेताओं से चुनाव को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : भाजपा के स्टार प्रचारक बॉलीवुड अभिनेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती का आज पोटका एवं घाटशिला जनसभा के बाद जमशेदपुर आना हुआ। जहाँ कुछ समय उन्होंने विश्राम किया। इस दौरान सिख युवा भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू एवं सिख भाजपा नेता चंचल भाटिया ने मुलाकात की एवं चुनावी गतिविधियों पर एक चर्चा भी हुई।

चर्चा के दौरान सतबीर सिंह सोमू ने पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान में भाजपा की रणनीति के बारे में बताया और यह यकीन दिलाया कि इस बार भाजपा पूरे कोल्हान में जीत दर्ज कर रही है।
वहीं रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अल्पसंख्यकों का भी पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है और भाजपा झारखंड में सरकार बनाने जा रही है।
चर्चा के दौरान चंचल भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जनता भाजपा की सरकार चाहती है और लगातार हो रहे दौरे से यह बात देखने को मिल रहा है कि चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा और झारखंड में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।

Exit mobile version