Site icon

दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ मिलने पर झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने जताई खुशी, कहा- ‘यह हर झारखंडी का सम्मान’

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने पर पूरे राज्य में गौरव का माहौल है। इस ऐतिहासिक क्षण को झारखंड के संघर्षमयी इतिहास के लिए एक बड़ा सम्मान बताया जा रहा है।IMG 20260623 WA0054

​राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में गुरुजी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया गया। इस बेहद भावुक और गौरवमयी उपलब्धि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने अपनी गहरी खुशी और आदर व्यक्त किया है।

​सिमरन भाटिया ने कहा कि आदरणीय गुरु जी भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनका पूरा जीवन झारखंड की जनता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। मरणोपरांत मिला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान उनके दशकों के त्याग, अद्वितीय संघर्ष और अमिट विरासत को देश का सच्चा नमन है। इस ऐतिहासिक सम्मान से न सिर्फ झामुमो कार्यकर्ता, बल्कि देश-दुनिया में रहने वाले हर एक झारखंडी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version