Site icon

इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में हम सभी का सर गर्व से ऊँचा कर दिया -राजीव रंजन सिंह

IMG 20230708 WA00571

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर आज पूरा भारत खुशियाँ मना रहा है और बधाईयाँ दे रहा। इस मौके पर पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने इसरो और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई। हम सभी भारतीयों का इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिस मुक़ाम को पाने के लिए आज पूरा विश्व लालायित उसे हमने पाया है। चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की सफल लैंडिंग एक इतिहास बनेगा जिसे स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी भारतीयों से कहा कि आइए इस मौके पर हम गर्व से कहें “हमारा देश महान” , जो आज विश्व पटल पर चमक रहा है।

Exit mobile version